Chief Minister, MP Profile picture
Official Administrative Handle of Chief Minister Office, Government of Madhya Pradesh.

Jan 17, 2022, 7 tweets

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 27वीं राष्ट्रीय सहोदय स्कूल कॉन्फ्रेंस में संबोधन twitter.com/i/broadcasts/1…

ग्वालियर की सहोदय समिति सचमुख में बहुमुखी शिक्षा का मंच है। यह समिति ग्वालियर-चंबल के स्कूलों में उचित समन्वय बैठाने में सफल सिद्ध हुई है।

मैं सीबीएसई नई दिल्ली के पदाधिकारियों का अभिनंदन करता हूं। कि उन्होंने 27वीं सहोदय कांफ्रेंस का दायित्व ग्वालियर को दिया : CM
@cbseindia29

भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है। 5 हजार साल से ज्यादा का ज्ञात इतिहास है हमारा। जब दुनिया के विकसित देशों में सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था तब हमारे यहां तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय थे : CM

भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति ने एक जमाने में दुनिया को भी दिशा देने का कार्य किया है। उसी प्राचीन नींव पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने शिक्षा के क्षेत्र में नव निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है : CM

भारत में शिक्षा के तीन उद्देश्य रहे हैं। ज्ञान देना, कौशल देना और नागरिकता के संस्कार देना। स्वामी विवेकानंद जी कहां करते थे दुनिया में कोई कार्य ऐसा नहीं जो मनुष्य न कर सके। लेकिन उसकी क्षमता का प्रकटीकरण करने का सबसे सशक्त माध्यम है ज्ञान और शिक्षा : CM

ज्ञान के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा देने में आधुनिक तकनीक का प्रयोग, दूरस्थ इलाकों में ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, उपकरण सामग्री का निर्माण आदि का उपयोग विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए हमारे शिक्षक बड़ी ही निपुणता के साथ कर रहे हैं : CM

हम नई शिक्षा नीति को लागू करते हुए मनुष्य के निर्माण का बहुत बड़ा कार्य अपने विद्यालयों से कर रहे हैं।

हमारे शास्त्रों में भी कहा है कि दुनिया की जितनी भी समस्याएं हैं अगर उनका समाधान कहीं है तो वह ज्ञान में है। उस दिशा में यह सम्मेलन निश्चित तौर पर सब का मार्गदर्शन करेगा : CM

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling