Chief Minister, MP Profile picture
Official Administrative Handle of Chief Minister Office, Government of Madhya Pradesh.

Jun 9, 2022, 9 tweets

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj एवं सद्गुरु श्री @SadhguruJV की गरिमामयी उपस्थिति में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में #SaveSoil अभियान अंतर्गत आयोजित जन-जागरण कार्यक्रम

#SaveSoilMP
@ishafoundation
@cpsavesoil twitter.com/i/broadcasts/1…

हमारा प्रयास होना चाहिए कि यह पृथ्वी आने वाली पीढ़ियों के रहने लायक बची रहे। इसके लिए मिट्टी का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। यह मंत्र देने वाले @SadhguruJV जी ने देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में भौतिक और आध्यात्म का समन्वय करके दिखाया है : CM

#SaveSoilMP

सर्वे भवन्तु सुखिनः हमारा मूल मंत्र है, लेकिन यह मंत्र तब साकार होगा, जब धरती बचेगी। हम श्री @SadhguruJV के आभारी हैं। उन्होंने मिट्टी बचाने का यह अभियान चलाया है: CM

#SaveSoilMP

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मैं प्रतिदिन पौधरोपण करता हूं। जिसे कोरोना संकटकाल में भी मैंने जारी रखा। अब विभिन्न सामाजिक संस्था भी मेरे साथ पौधरोपण करते हैं।

हमने अंकुर अभियान शुरू किया है, जिसमें मैं सभी से अपील करता हूं कि विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण करें : CM

#SaveSoilMP

एक वयस्क पेड़ वर्षा के जल को अवशोषित करता है। गर्मी में पेड़ों की जड़ें मिट्टी में नमी बनाए रखती हैं। एक पेड़ लाखों जीव-जंतुओं को आश्रय देता है।

हमारी नदियां ठीक हों, जल संरचनाएं ठीक हों। इसलिये पौधे लगाना अत्यंत महत्वपूर्ण है: CM

#SaveSoilMP

हरियाली अमावस्या से एक महीने वृक्षारोपण का अभियान चलाएंगे और मध्यप्रदेश को हरा-भरा बनाकर ही चैन की सांस लेंगे: CM

#SaveSoilMP

हम पानी को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। 'जलाभिषेक अभियान' के अंतर्गत मध्यप्रदेश 5 हजार अमृत सरोवर बना रहे हैं। इसी साल हम लगभग दो लाख जल संरचनाएं भी बना रहे हैं।

पेड़ लगने से मिट्टी के कटाव को रोका जा सकेगा। जलाभिषेक अभियान भू-जल को बढ़ायेगा: CM

#SaveSoilMP

'ऊर्जा साक्षरता अभियान' में हम सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहे हैं।
कोयले से बिजली बनाने की बजाय हम सौर ऊर्जा की ओर जा रहे हैं। इसी के साथ ही हम मध्य प्रदेश में 7.5 लाख एकड़ जमीन में जैविक खेती कर रहे हैं। ऑर्गेनिक फार्मिंग का काम मध्यप्रदेश में हो रहा है: CM

#SaveSoilMP

मध्यप्रदेश में 'पर्यावरण समिट' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हवा, पानी और जमीन के संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस अभियान को प्रारंभ कर हम मिट्टी बचाने के #SaveSoil अभियान में अपना अधिकतम योगदान देंगे: CM

#SaveSoilMP

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling