ये संभवतः #Messi𓃵 का अंतिम विश्वकप है। मैस्सी को विश्व कप जीताने के लिए अर्जेंटीना की टीम ने सब कुछ झोंक दिया। अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम अर्जेंटीना को विश्वकप जीताने से ज्यादा मैस्सी को विश्व कप जीताने के लिए खेल रही थी।
#FIFAWorldCup
अर्जेंटीना के खिलाड़ीयों की इस भावना का इसी से अनुमान लगाइए कि साउदी अरब से पहला मैच हारने के बाद भी उन्होंने मनोबल गिरने नहीं दिया। हार को भुलाकर उन्होंने पोलैंड,मैक्सिको, आस्ट्रेलिया,नीदरलैंड,क्रोशिया और अंत में फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना का, #Messi𓃵 का सपना पूरा किया।
#Meesi ने स्वयं भी शानदार प्रदर्शन किया। गोल किए भी और गोल करने के अवसर बनाए भी।
मैस्सी ने फाइनल में दो गोल सहित पूरे टूर्नामेंट में 7 गोल किए हालांकि 4 गोल पेनाल्टी पर किए गए ( पेनल्टी शूटआउट नहीं), 3 गोल असिस्ट किए।
#FIFAWorldCup
7 बड़े अवसर बनाए गोल करने के और 5 मैच में मैन ऑफ द मैच रहे।
इस शानदार प्रदर्शन के बल पर #Messi𓃵 को World Cup Player of the Tournament चुना गया।
#GoldenBall पुरस्कार से अलंकृत किए गए लियोनेल मैस्सी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ये पुरस्कार दो बार जीता।
#FIFAWorldCup
@threadreaderapp please unroll
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
