Ashok Shrivastav Profile picture
Journalist. @DDNews

Dec 21, 2022, 6 tweets

Thread-
"हमने दिलाई आजादी"
#MallikarjunKharge कहते हैं,"आजादी हमने दिलाई...कांग्रेस ने शहादत दी, तुम्हारा तो कुत्ता भी नहीं मरा"
आजादी कांग्रेस ने दिलाई,इस नैरेटिव को सही करने का वक्त आ गया है।
आजादी कांग्रेस ने ही नहीं दिलाई..
कांग्रेस ने भी दिलवाई है इसका अंतर करना सीखना होगा।

कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ, कांग्रेस ने 1942 में "अंग्रेजों भारत छोड़ो" का नारा दिया। लेकिन कांग्रेस के जन्म से 30 साल पहले क्रांतिकारी सिद्धू मुर्मू, कान्हु मुर्मू के नेतृत्व में संथालो ने कहा- अंग्रेजों भारत छोड़ो ( गोरों हमारी माटी छोड़ो) ।

चंदरशेखर आजाद,पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, शचींद्रनाथ सान्याल जैसे युवाओं ने भारत की आजादी के लिए अपना जीवन दे दिया। इन्होंने कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार नहीं किया,हिंदुस्तानी प्रजातांत्रिक संघ बनाया पर इन्हें इतिहास में कितनी जगह मिली? इतिहास में भगत सिंह को आतंकवादी पढ़ाया गया।

जब कांग्रेस का जन्म ही नहीं हुआ था उससे पहले 10 हजार संथालों ने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजो से लड़ते हुए जान दे दी। सिद्धू मुर्मू और कान्हु मुर्मू जैसे क्रांतिकारियों के एक ही परिवार से अंग्रेजों ने 4 लोगों को मार दिया। इतिहास की किताबों में इस परिवार को 1 पन्ना भी न मिला।

बंकिम चंद्र चटोपाध्याय कांग्रेस के नेता नहीं थे उन्होंने कांग्रेस के जन्म से पहले देश को एक सूत्र में पिरोने वाला उद्घोष किया-वंदेमातरम।आनंद मठ लिखा, भारतेंदु हरिश्चंद्र ने भारत दुर्दशा लिखा और कांग्रेस के जन्म से पहले जन जन में क्रांति की ज्वाला भड़का दी।

भारत की आजादी के लिए लाखों करोड़ों लोग संघर्ष कर रहे थे, पर ऐसे तमाम लोगों का जिक्र कहीं नहीं मिलता। महान क्रांतिकारियों के बारे में कुछ जानना हो तो बड़ी मुश्किल से रिसर्च करके कुछ जानकारी मिलती है।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling