My Authors
Read all threads
Thread
#निजी_आयोग
#बंदर_राजा
एक बार एक जंगल था। शेर उसका राजा था। एक जमाने में उस शेर ने बहुत बढ़िया काम किए थे। पड़ोस के शेर को लड़ाई में मार भगाया था, तालाबों को मगरमच्छों से मुक्त करा कर सभी जानवरों के लिए खुलवाया था। पर अब समस्या ये थी कि शेर बूढ़ा हो चुका था।
पड़ोस के जंगल के गीदड़ भी इधर के जानवरों का शिकार करने लगे थे। पड़ोस के जंगल का राजा बार बार न्यूक्लियर अटैक की धमकी देता था। कई गीदड़ भी राजा के चापलूस बन गए थे। वे राजा के नाम पे आम जानवरों को लूटते और अपना घर भरते। जंगल के सब जानवर बड़े परेशान हो चुके थे।
तभी एक बंदर आया। बातें करने में बड़ा चतुर। सबको बोला की मैं सबको शेर और उसके चापलूस गीदड़ों से मुक्ति दिलाऊंगा। जंगल का विकास करूंगा। लोगों ने खुश होके बंदर को राजा बना दिया। राजा बनते ही उसने बड़े बड़े ढोल खरीदे जो दिन रात बंदर राजा की तारीफों में बजा करते थे।
Public को भी लगता की बहुत काम हो रहा है। ढोल के डर से पड़ोस के गीदडों ने भी आना कम कर दिया। लेकिन सिर्फ बातों से काम तो चलता नहीं। धीरे धीरे जंगल की अर्थव्यवस्था बिगड़ने लगी। बंदर राजा ने नई तरकीब निकाली। उसने घोषणा की कि सारे तालाब गीदडों को बेच दिए जाएंगे।
इससे जो भी आमदनी होगी उससे तेज गति वाली घोड़ागाड़ी और उड़नखटोले खरीदे जाएंगे। लोगों ने पूछा की फिर वो पानी कैसे पिएंगे। बातूनी राजा ने कहा कि तालाब बेचने से पानी की कोई कमी नहीं होगी बल्कि तालाब के मालिक गीदड़ खुद उनके घर तक डायरेक्ट वॉटर सप्लाई करेंगे।
लोगों ने आगे कुछ पूछना चाहा कि तब तक राजा के पालतू ढोल बजने शुरू हो गए। भोली भाली जनता चुप हो गई। लेकिन गीदडों ने धीरे धीरे तालाब का पानी बर्बाद करना शुरू कर दिया। कुछ पानी चुपके से दूसरे जंगल वालों को भी बेच देते।
जब सूखा पड़ा तब तक तालाब में पानी ही नहीं बचा था। सारे जानवर बंदर राजा के पास गए की महाराज जानवर प्यास से मर रहे हैं कुछ कीजिए। बंदर राजा तुरंत एक डाल से दूसरे डाल दूसरे से तीसरे डाल कूदा फांदी मचाने लगे।
लोगों ने पूछा कि महाराज ये क्या कर रहे हैं? बंदर राजा बोले "तुम लोगों के लिए दौड़ धूप तो कर रहा हूं, और क्या करूं?" बेचारे जानवरों ने माथा पीट लिया। (कहानी का जो मतलब निकालना हो निकालें बस case ना करें)
#निजी_आयोग
#बंदर_राजा
Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh.

Keep Current with WhiteCollarMazdoor

Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

Twitter may remove this content at anytime, convert it as a PDF, save and print for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video

1) Follow Thread Reader App on Twitter so you can easily mention us!

2) Go to a Twitter thread (series of Tweets by the same owner) and mention us with a keyword "unroll" @threadreaderapp unroll

You can practice here first or read more on our help page!

Follow Us on Twitter!

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3.00/month or $30.00/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal Become our Patreon

Thank you for your support!