Madhu Kothari Profile picture
Mar 14, 2022 23 tweets 6 min read Read on X
"हाथी नही गणेश है, ब्रह्मा विष्णु महेश है.."

जंगल का सबसे ताकतवर, विशालकाय, इंटेलिजेंट, सामाजिक, शाकाहारी जीव, जिसे ऐसे गगनभेदी नारों से मूर्ख बनाकर सवारी गांठी जाती है।

हाथी सिकंदर के दौर से, मालिकों की लड़ाइयां लड़ता रहा है, उनका हौदा पीठ पर ढोता रहा है। शीश का दान कर, वह
1 Image
पूजनीय बन सकता है,मगर राजा नही।

नो पॉलिटिक्स- ऑनली वाइल्डलाइफ सीरीज में गिरगिट, शेर,गैंडे,जंगली गधे, मगरमच्छ, उल्लू, गिद्ध पर बात हो चुकी है, मगर हाथी यहां हमसे भी उपेक्षित रह गया था।

तो आज बात हमारी, याने हाथी की..

साहबान, कदरदान, मितरों,मूर्खो।

आप जानते हैं कि धरती पर
2
चलने वाला सबसे विशालकाय मेमल, हाथी है। संस्कृत के हस्ति शब्द से इसका प्रादुर्भाव है। जहां सारे हाथी पकड़कर सेवा में लाये जायें, वह माइथोलॉजिकल शहर हस्तिनापुर कहलाया।

अंग्रेजी में एलिफेंट कहते है, जो ग्रीक शब्द एलिफ़ास से बनता है।एलिफ़ास का मतलब है आइवरी, याने वो दांत, जो बड़े
3
कीमती होते हैं।

तो नाम हिंदी हो या ग्रीक, उसका नाम ही उसके शोषण से ही उपजा है।

हाथी का बच्चा ,22 माह के गर्भकाल के बाद, जन्मते ही 100 किलो का रहता है। किसी की मदद के बगैर कुछ ही देर में खड़ा होकर चलने लगता है।

तो आत्मनिर्भरता की मिसाल तो हाथी का बच्चा है, शाह का नही। खैर..
4
हाथी धीरे धीरे विकसित होता है,लम्बा वक्त लगता है।असल मे साठ सत्तर साल की कुल उम्र में आधे से ज्यादा वक्त बढ़ता ही रहता है। शरीर मे, अनुभव में..

उसका दिमाग बड़ा होता है,बेहद बड़ा। वह भूलता नही,सब कुछ याद रखता है।बेहद पुरानी बातें,मामूली बातें,अनुपयोगी बातें..

और इन यादों का
5
गुलाम भी बनता है।इन्हीं यादोंमें फंसकर मारा भी जाता है।

वो ऐसे कि जिस राहसे वह आता जाता है, उसकी स्मृति इतनी परफेक्ट होतीहै,की वह एग्जेक्टली उसी राह से आयेगा-जाएगा।हाथी बड़ा प्रिडिक्तिबल बिहेव करता है,तो हाथी पकड़ने वाले भी उसी राह में गड्ढा खोदते हैं।

राहमें कीलें बिछातेहैं,
6
जाल फैलाते है, और हाथी पकड़ा जाता है।
~~~
छुटपन से पकड़े गए हाथी को, प्रशिक्षण की शाखा में ले जाकर, मोटे खूंटे और मोटी रस्सी से बांध दिया जाता है। शुरुआती कसमसाहट के बाद, जब हाथी का मन, हार मान ले, उसी वक्त वो गुलाम हो जाता है।
7
@BramhRakshas
अब वह पतली सी,धुनी हुई झूठ की रस्सी भी तोड़ने की कोशिश नही करता।उसका आत्मा, उसकी ताकत,उसका पूरा हाथीत्व अब पालतू हो जाता है।

फिर पालतू हाथी,और पालतू कुत्ते में ज्यादा अंतर नही जाता।

मगर "कुत्ते भौके हजार, हाथी चले बाजार" वाली कहावत तो है ही।पर यह भी सच है कि हाथी का बाजार में
8
कोई काम नही। बाजार तो उस पर बैठे सेठ, शाह और हृदय सम्राट जाते हैं।

पर हाथी के मन की बात पूछी जाए, तो वह इन बवालों से दूर, हरे हरे झुरमुटों की तरफ जाना चाहेगा। प्रकृति के करीब.. शांति की ओर। आजादी की ओर..

क्योकि हाथी बेसिकली शांतिप्रिय है, शाकाहारी भी है।घास, पौधे,पत्ते खाकर
9
खुश रहता है।खून खच्चर,मार-काट,शिकार, घात,छल कपट से कोसों दूर।

हाथी बोलता कम है।असल ने ईश्वर ने दो बड़े कान दिए,तो मुंह सिल दिया।जरा अपने ऊपरी होठ को उठाकर नाक से चिपकाइये। कल्पना कीजिये कि दोनों का जोड़ लम्बा होता जा रहा है..

वो पाइप की तरह बेहद लम्बा बढ़ता जा रहा है.. हाँ,
10
अभी और बढ़ने दीजिए।

जब वह छह फीट की हो जाये,पैरोंसे टकराने लगे,तब समझिए कि मूंह पर सूंड लटका होना आपको कैसे चुप कर देता है।न फील किया तो कोई बात नही..

आपतो सूंड़के बगैर ही चुपहैं।

मगर हाथीने सूंड़ को बहुत डेवलप कर लिया।इससे वह हवा का रुख सूंघ सकता है।

उसमे वह कई लीटर पानी
11
भर सकता है।इसे स्नोर्केलिंग पाइप की तरह ऊपर कर वह गोता लगा सकता है, पानी मे तैर सकता है। जमीन से सुई या कील उठा सकता है, उखाड़ भी सकता है।

हाथी ऐसा चुप भी नही रहता। वह कम्युनिकेट करता है। वह जमीन को अपने पैरों से थपकता है,वह सिस्मिक वेव से कम्युनिकेट करता है। वह भाव भंगिमा और
12
स्पर्श से कम्युनिकेट करता है।वह इंफ्रासोनिक साउंडसे कम्युनिकेट करता है।

रो कर कम्युनिकेट करता है।

हाथी का संदेश समझनेके लिए शांति को समझना,और सिस्मिक वेव को पहचानना जरूरी है।शोरगुल,हंगामे को ही सुनने के आदी लोग अक्सर हाथीको चुप और मजबूर समझ लेतेहैं।

उन्हें हाथी के पैरों तले
13
आते देखा गया है।
~~~
इसलिए कहावतों पर मत जाइए। हाथी न चूहे से डरता है, न चींटी से,न शेर से। उसका गुस्सा प्रलयंकारी है। तब वह चिंगाड़ता है, और तमाम जंगल हिल जाता है। गुस्से मे आया हाथी वह आपको दौड़ा सकता है, कोई 25 से 30किमी प्रतिघन्टे की रफ्तार से।

याद रहे,अगर हाथी दौड़ाए तो
14
तो ऊँचा न चढ़ें, ढलान की ओर भागें।

ढलान सुरक्षित है, क्योकि हाथी को सेंटर ऑफ ग्रेविटी मेंटेन करने में कठिनाई होगी। मगर ऊपर आप चढ़े, तो हाथी को कम्फर्ट है। और तब भगवान ही आपका मालिक है।

कहने को भगवान भी हाथी के ही करीब है। कभी हजार साल के आर्तनाद के बाद श्री हरि भी हाथी के
15
त्राण को आ जाते थे।

मगर शोषण देवताओं ने भी कम नही किया। ऐरावत को समुद्र मंथन इसे निकला रत्न घोषित किया गया, फिर इंद्र ने ही सवारी गांठ ली।

आप भी तो पूजन की शुरआत, नाम के लिए श्रीगणेश से करते हैं। मगर फिर फटाक से लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले मंत्र की ओर स्विच कर जाते हैं।
16
स्वर्ग छोड़िए। मृत्युलोक में भी हाथियों के साथ धोखे ही हुए। पालने वाले जिस मालिक को हाथी अपना संरक्षक समझकर प्यार देता है, वक्त आने पर वही मालिक शराब पिलाकर, उसे मदमस्त कर, आंखे फोड़, शत्रुओं पर छोड़ देता है।

दर्द से चीखता हाथी जब कत्लेआम मचाता है, तो मालिक की जीत होती है।
17
मामूली दंगा पार्टी हो,या पोरस या हैंनिबाल।वे तक दुश्मनों पर फतह तब तक पातेरहे..

जब तक कि उनके दंगाई अंधे हाथियोंको टेकल करनेका कोई तरीका,दुश्मन ने ईजाद न कर लिया।

हालमें अमेरिकामें गधा छाप बाइडन ने हाथी छाप ट्रम्प को हराया।भारत मे भी गधों ही हाथी पर सवार होकर मैदान लूटलिया,
18
साइकल कुचल दी ।

हाथी को बेचकर खाने वाली देवी ने आखरी क़िस्त भी बेच दी है। इसलिए उत्तर के जंगलों में हाथी, अब एंडेन्जर्ड है। एक्स्टिंक्ट होने के कगार पर है।
~~~~
पर सच तो यह है कि हाथी किसी देवी देवता की जागीर नही।

क्योकि हाथी हम है, हम भारत के लोग हैं। आदतों से लाचार है।
19
जंगल का सबसे ताकतवर जीव, जिसे अंकुश और कोड़ो से नही, गगनभेदी नारों से बेवकूफ बनाकर सवारी गांठी गयी है।

हमे जरा थमना चाहिए। गर्दन पर चढ़े महावत के बरसते अंकुश का दर्द, और पीठ पर बैठी गधा मंडली के नारों को क्षण भर को इग्नोर करना चाहिए।

हाथी को याद करना चाहिए, कि आखरी बार
20
भरपेट कब खाया था। कब सुकून से सोया था। कब सूंड से सूंड मिलाकर अपने परिवार और कुनबे के साथ बैठा था।

सोचना चाहिए कि इन नारों के जोश में वह किस युद्ध मे जा रहा है? किससे लड़ने, और क्यों जा रहा है?? वह मरा, तो मर जायेगा।

जीता- तो राज्याभिषेक किसका होगा??
हाथी का..? नहीं न..
21
सोचना जरूरी है। रुकना होगा। हां, माना कि हाथी इस वक्त जरा कमजोर है, कैप्टिविटी में है, मजबूर है।

मगर वह हाथी है, गजराज है, जन है, गण है, गणेश है।

वह तो .. ब्रम्हा विष्णु, महेश है।
22
@ShuebKh16859893
@budhwardee
@NiranjanTripa16
@threadreaderapp please unroll Image

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with Madhu Kothari

Madhu Kothari Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @MadhuKothari9

Apr 18
ये प्रोफेसर अभय करंदीकर है। कभी अच्छा शिक्षक हुआ करता था। जब से मोदी सत्ता की गोद में विज्ञान और तकनीक मंत्रालय में कदम रखे भेजा गोबर बन गया।

कुछ लेंस को निश्चित कोण में बिठाकर सूर्य की किरणों को राम लला के माथे पर लाकर जो चमत्कार किया है,
3/1
Image
Image
उसे वॉट्सएप यूनिवर्सिटी के मूर्ख सुपरनॉर्मल बता रहे हैं।

ये काम इजिप्ट के लोग 5000 साल पहले ही कर चुके हैं। बचपन में हम भी पिताजी के चश्मे से ऐसे ही माचिस जलाया करते थे।

कोणार्क के सूर्य मंदिर में पहली किरण का पड़ना जरूर सुपर नैचुरल है।
3/2
इंजीनियरिंग को दाग लगाने वाला यह शख्स ऐसे वक्त में सूर्यतिलक कर गया, जब दुनिया के एस्ट्रोफिजिक्स डार्क मैटर और एक्सोप्लेनेट में उलझे हैं।

देश की मूर्ख अवाम को मंदिर में उलझाने के लिए इसे नोबेल मिलना चाहिए।
3/3
@soumitraroy ✍️
Image
Image
Read 4 tweets
Dec 20, 2023
2014 में यूपीए सरकार के 2 जी घोटाले को आंधी बनाकर सत्ता में आई बीजेपी ने अब बिना नीलामी के स्पेक्ट्रम बांटना शुरू कर दिया है।

इसलिए, क्योंकि अदानी–अंबानी के साथ सत्ता ने एक और औलाद पैदा कर ली है।

इस गोरे का नाम है एलन मस्क। बीजेपी की सत्ता मस्का खाने को बेताब है
3/1 Image
और अमेरिका अपने कारोबारी के तलवा चाटने पर खुश है।

जब अग्निपथ योजना आई तो देश के तमाम जिंदा लोगों ने कहा कि अपने फायदे के लिए सेना का राजनीतिकरण न करें।

अब जबकि पूर्व सेनाध्यक्ष की किताब ने बीजेपी की सत्ता को नंगा कर दिया तो किताब को रोकने की तैयारी है।
3/2
देश का क्रिमिनल कानून बिना जनता के सामने रखे विपक्ष विहीन संसद में बदल रहा है।

इधर, समाज अपनी लंगोटी उतारकर नंगेपन का विकास दिखा रहा है।

और विपक्ष। हार की मार से कराह रहा है।
3/3
@soumitraroy ✍️
Read 4 tweets
Nov 25, 2023
दूर सात समंदर पार मोहन का आदर्श मुल्क इंसानियत पर बर्बरता से ज़ुल्म कर रहा है जिसकी चीखे दुनियां भर मे सुनाई दी,जिसका दर्द हर उस दिल ने महसूस किया जो इंसान है।

बित्ते भर का पड़ोसी देश जो कटोरा उठाये गली गली घूम रहा है लेकिन उसकी जेल में भारत के पूर्व नेवल कमांडर को हम भारतीय
3/1
भूल गये है क्योकि चकले पर पी9 चाय के घुँघरू छनकाये जाते हैं । क्या आपको तिल तिल कर मरता कुलभूषण जाधव याद है ?

कतर की जेल में मौत का इंतज़ार करते 8 पूर्व नेवल ऑफिसर क्या उनका ज़िक्र किया जाता हैं?

उत्तराखण्ड मे कमीशन की भेंट चढ़े मजदूर क्या उनके नाम पर वोट माँगा जाता है।
3/2
अभी ये ज़िंदा है जिस दिन इनके ताबूत आएंगे उस दिन नून पाल्टी के नेता और उनका नेता नाटक करते हुए कैमरे लेकर हाज़िर हो जायेगा।

वोट देने जरूर जाए और भावनाओं से हटकर बुद्धि से काम ले क्योकि इंसान से ताबूत बदलने का दर्द आपके परिवार और समाज को होगा नेताओं को नहीं
3/3
@parmodpahwaInd
Image
Image
Read 4 tweets
Nov 25, 2023
Good Morning 🌹🌹
मालदीव के बाद अब अफगानिस्तान को भी भारत की जरूरत नहीं।

दुकान बंद कर दी गई। जी20 के पूर्व मुखिया का पड़ोसी साथ छोड़ते जा रहे हैं।

कभी हमारे चक्रवर्ती हिंदू सम्राट संसद में अखंड भारत का राग अलापते थे।

अफगान से हिंदुओं को लाकर बसाने का जुमला था।
4/1 Image
अब न हिंदू आयेंगे और न पठानों से बात होगी।

कोई नहीं पूछ रहा कि भारतीय जेम्स बॉन्ड डोवाल और आरएसएस के विदेश मंत्री अब अखंड भारत कैसे बनाएंगे।

भारत अपने लिए दोस्त नहीं, दुश्मन बना रहा है।

भारत की सत्ता और दलाल गोदी मीडिया हर सूचना में मुस्लिम एंगल निकालती है।
4/2
मुस्लिमों से नफरत करना सिखा रही है। फिर सवाल कौन उठाए?

नेपाल में पनौती नाम की रियासत रही। यह अब भारत है। दोस्ती बनी रहे।

बांग्लादेश की शर्ट, जींस जब तक पहनेंगे, दोस्ती बनी रहेगी।

म्यांमार की जंग घर के पड़ोस में जारी है। वहां जब सत्ता पलटेगी तो एक और दुकान बंद होगी।
4/3
Read 5 tweets
Nov 6, 2023
एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में स्थित दुनिया भर में प्रतिष्ठित प्राद्योगिक संस्थानमें पढ़ने वाली एक लड़की अपने मित्रके साथ रातमें जा रही थी तो मोटर साइकिल से3सुसंस्कृत लड़के आतेहैं और पहले जबरदस्ती उसे किस करतेहैं और फिर उसे गन प्वाइंट पर नग्न करके अपने मोबाइल पर विडियो बनाते हैं Image
यह घटना अफ़ग़ानिस्तान या पाकिस्तान की होती तो इसे बर्बर इस्लामिक सोच का प्रतीक बताकर देश भर में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मुसलमानों से जवाब मांगे जाते‌।

यह घटना जामिया मिल्लिया इस्लामिया या अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की होती तो यह बर्बर मुस्लिम संस्कार का प्रतीक बताकर
2
दुनिया भर में प्रचारित किया जाता कि इन संस्थानों में यह सब होता है।

कोई बाबा एएमयू जामिया को बंद करने का ऐलान करता तो कोई भगवा नेता इनकी फंडिंग रोकने की बात करता, मीडिया पर पैनल डिस्कशन होते और धार्मिक नफ़रत फैलाई जाती,5विधानसभा चुनाव में इसे लेकर मोदी जी भाषण भी दे रहे होते।
3
Read 6 tweets
Oct 24, 2023
ये अहमद अलनूक हैं। पहली तस्वीर में इनकी गोद में खूबसूरत बच्चा अब्दुल्ला है।

दूसरी तस्वीर में अब्दुल्ला की बहन साराह है। साराह 2014 की जंग में पैदा हुई।

इजराइल की नाकाबंदी और भूख को झेला। फिर भी जिंदा रही।

कल की बमबारी में दोनों भाई–बहन मारे गए।
3/1
Image
Image
आज दशहरा है। अन्याय, झूठ, अत्याचार पर सच्चाई, अच्छाई... वगैरह की जीत का प्रतीक।

यह सिर्फ मेरे या आपके लिए क्यों हो? वसुधैव कुटुंबकम् की संस्कृति वाला भारत आज किस मुंह से दुनिया को रावण जलाता दिखे?

मणिपुर की आग बुझी नहीं है। गौ रक्षकों की गुंडागर्दी जारी है।
3/2
चारों ओर रावणों का राज है। अन्याय, अत्याचार की सत्ता है।

आज दशहरे की कोई बधाई नहीं।

आज रावणों को जीत और कत्लेआम की बधाई दें।
3/3
@soumitraroy ✍️
Image
Image
Read 4 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Don't want to be a Premium member but still want to support us?

Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal

Or Donate anonymously using crypto!

Ethereum

0xfe58350B80634f60Fa6Dc149a72b4DFbc17D341E copy

Bitcoin

3ATGMxNzCUFzxpMCHL5sWSt4DVtS8UqXpi copy

Thank you for your support!

Follow Us!

:(