#धर्मसंसद
आज का प्रश्न इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसी से महाभारत की शुरुआत हुई थी। राजा जह्नु के विषय में दो कथाएं प्रचलित हैं जिसमें एक अविश्वसनीय लगती है। इसके अनुसार ऋषि जह्नु तप कर रहे थे तभी राजा भगीरथ के पीछे-पीछे वेग से चलती हुई गंगा जी आ रही थी। उनके तेज Image
प्रवाह से ऋषि की पूजा सामग्री बह गई। क्रोधित होकर ऋषि जह्नु गंगा जी को पी गये। भगीरथ की प्रार्थना पर कान से गंगा जी को बाहर निकाल दिया। आज के वैज्ञानिक युग के अनुसार देखें तो यह असंभव लगता है कि कोई गंगा जी की विशाल जलराशि को पी सके। उत्तर ऐसा होना चाहिए कि
वामपंथी या विधर्मी हमारे पौराणिक आख्यानों का मजाक न उड़ा सकें। धर्म ग्रंथों पुराणों आदि में कुछ तथ्य लाक्षणिक अर्थ से कहे गए हैं जिन्हें समझना सबके लिए आसान नहीं है। अतः दूसरी कथा ही समीचीन लगती है जिसे बहन शशिबाला राय ने इंगित किया है। इतना तो सत्य है कि हम
सनातनी अपनी पवित्र नदियों जैसे गंगा जमुना नर्मदा कृष्णा कावेरी महानदी गोमती इंद्रावती सोन आदि को सजीव और नारी के रूप में पूजते हैं। महाभारत में भी दिखया गया है कि गंगा जी ने राजा शांतनु से विवाह किया था। दूसरी कथा यह कि राजा जह्नु अपने पुत्र अजाका को राजपाट देकर
ब्रह्मावर्त (बिठूर) में वानप्रस्थ आश्रम में रह रहे थे। चंचल मन गंगा जी नारी रूप में उछल कर राजा जह्नु की जंघा पर जा बैठी और कहा कि हे राजर्षि मैं आपसे विवाह करना चाहती हूं। राजा जह्नु ने कहा कि बेटी एक तो मैं वानप्रस्थ आश्रम में हूं और गृहस्थाश्रम में लौट नहीं
सकता दूसरे तुम अनजान में मेरी दायीं जांघ पर बैठ गई जो पुत्री का स्थान है। पत्नी का स्थान पुरुष की बायीं जांघ पर होता है। परंतु तुम चिंता मत करो। कालांतर में मेरे ही वंश में एक राजा से तुम्हारा विवाह होगा और और तुम ऐतिहासिक घटनाओं में भाग लोगी ‌।आगे चलकर इन्हीं
गंगा जी का विवाह राजा जह्नु के प्रपौत्र राजा शांतनु के साथ हुआ। धन्यवाद जय

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with सभापति मिश्र

सभापति मिश्र Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @Sabhapa30724463

Jun 8
इनसे मिलिए। नाम है सत्यनारायण गंगाराम बढई। फैशन के लिए निक नेम रखा है सैम पित्रोदा। यह नाम धोखा देने के लिए रखा गया है। अगर आप सोचते हैं कि राहुल गांधी के सलाहकार सुरजेवाला, जयराम रमेश, अभिषेक सिंघवी या फिर पवन खेड़ा हैं तो आप गलती कर रहे हैं।२००४-२०१४ तक मनमोहन सिंह Image
की मूक-बधिर सरकार में बनाई गई सुपर कैबिनेट का मुख्य सदस्य रहा था। आजकल यह कांग्रेस की विदेशी शाखा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष है। राहुल गांधी की विदेशयात्रा का प्रायोजक यही आदमी है। जार्ज सोरोस के मोदी विरोधी फंड का मैनेजर यही है।इसका मुख्य कार्य है मोदी
सरकार के खिलाफ रोज एक न एक नये टूल किट बनाना और उसे क्रियान्वित करना। आज कल यह बहुत परेशान है क्योंकि भारत की जनता अब चालाक हो गई है और इसके जाल में फंस नहीं रही है। इसने सोरोस को आश्वासन दिया है कि २०२४ में भाजपा न भी हटे पर कम से कम मोदी को जरूर हटा देंगे।
Read 4 tweets
Jun 7
कम ही लोगों को पता होगा कि सोशल मीडिया पर सबसे साफ्ट टारगेट ब्राह्मण होते हैं। इसीलिए सबसे ज्यादा फेक अकाउंट ब्राह्मणों के नाम पर बनाया जाता है। शुक्ल बना एकाउंट मिश्र तिवारी दुबे पांडे को गाली देता या फिर अन्य जातियों को गाली देता है जबकि असल में ब्राह्मण किसी
को गाली नहीं देता। एक अलग ही तरह का टूल किट सोरोस के चेले सोरोस के अथाह पैसे चलता है जिसमें हिंदुओं की विभिन्न जातियों के नाम पर फर्जी एकाउंट बना कर एक जाति को दूसरी जाति से लडा़या जाता है। इसमें बुद्धिजीवी होने के कारण ब्राह्मण हमेशा निशाने पर रहते हैं। जंगली जानवरों में
ब्राह्मण हिरण है जिसका आसानी से शिकार किया जा सकता है। पालतू पशुओं में बकरी होता है।जब चाहे तब तब दूह लो।मन भर जाए तो काटकर खा जाओ। वनस्पतियों में ब्राह्मण नर्म नर्म दूब जैसा होता है जिसे कोई जब चाहे तब चर जाता है।हर सामाजिक बुराई का ठीकरा सीधे-सादे ब्राह्मणों पर
Read 4 tweets
Jun 7
मध्यप्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दो तरह से चुनाव लडने जा रही है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में साफ्ट हिंदुत्व पर और राजस्थान में धर्मनिरपेक्षता पर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते तो हैं कि वे हिंदू हैं पर वास्तव में ऐसा है नहीं। इनके पिताजी
राम कृष्ण को गाली देते हैं तथा गीता रामायण काल्पनिक बताते हैं।
मध्यप्रदेश में कमलनाथ कहते हैं कि मैं कट्टर हिन्दू हूं पर मूर्ख नहीं हूं। पता नहीं कि इससे उनका मतलब क्या है। क्या यह कहना चाहते हैं कि हिन्दू मूर्ख होता पर मैं नहीं हूं।तो अभी तक कमलनयन ने नहीं बताया कि
वे कौन से हिंदू हैं। भूपेश बघेल तो खैर चाहे जो कहें हिंदू तो नहीं हैं।शायद क्रिप्टो क्रिश्चियन हैं। अशोक गहलोत तो घोषित रूप से अपने मुस्लिम तुष्टिकरण के एजेंडे पर चल रहे हैं।कभी अपने को हिन्दू कहते ही नहीं। एक और नकल भाजपा की कर रहे हैं कांग्रेस वाले और वह है
Read 4 tweets
Jun 6
पूर्वांचल की एक कहावत है कि
जेकरे बदे चोरी करे उहै कहै चोरवा।अभी कल ही अवधेश राय हत्याकांड में 32 वर्ष बाद मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा हुई है पर उनके भाई और कांग्रेस के दामाद अजय राय योगी सरकार को कोई श्रेय नहीं देना चाहते। कहते हैं कि यह मेरे 32
साल
के संघर्ष का परिणाम है।वही कांग्रेस पार्टी थी जिसने मुख्तार अंसारी को एक फर्जी मामले में बंद करके पंजाब की रूपनगर जेल में ऐश करा रही थी। पंजाब सरकार ने एंड़ी चोटी का जोर लगा दिया। पानी की तरह पैसा बहाया कि मुख्तार अंसारी को यूपी सरकार के पास न जाने दिया जाय। आखिर
में योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई। वहां भी कांग्रेस पार्टी ने बड़े-बड़े और मंहगे वकील लगा दिया पर अंततः सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुख्तार अंसारी को यूपी की बांदा जेल में आना पड़ा। यह योगी सरकार की तत्परता के कारण संभव हुआ कि मुख्तार को छ छ मामलों में सजा सुनाई गई
Read 5 tweets
Jun 5
#धर्मसंसद
यह प्रश्न इसलिए पूछा गया है कि अक्सर लोग भ्रमित हो जाते हैं कि जब धृतराष्ट्र के सौ पुत्र और पांडु के पांच पुत्र सभी कुरुवंशी थे तो केवल धृतराष्ट्र के सौ पुत्रों को ही कौरव क्यों कहते हैं।इस प्रश्न का बहुत छोटा सा उत्तर है कि किसी वंश के सभी राजाओं के
नाम पर वंश का नाम नहीं होता।कई कई पीढ़ियों के बाद कोई एक सम्राट इतना प्रतापी निकलता है कि उसके वंश का नाम उसके नाम पर लिया जाय। भारत में ऐसे दो ही बड़े राजवंश हुए थे सूर्य वंश और चंद्र वंश। सूर्य वंश में लगभग कुल 70
राजाओं ने राज किया था। एक राजा के कार्य काल को
५० वर्ष औसतन माना जाता है। इस प्रकार इस वंश ने 3500 सौ वर्ष तक लगभग राज किया। परंतु हम देखते हैं कि केवल तीन ही के नाम पर वंश का नाम लिया जाता है।
सूर्य वंश,इक्ष्वाकु वंश और रघुवंश। ध्यान दें कि वंश में दिवोदास सुदास मांधाता सगर भगीरथ दोनों दिलीप और यहां तक कि
Read 9 tweets
Jun 4
#धर्मसंसद
महाभारत युद्ध की कथा किसने किसे सुनाया था यह सुनते ही एक नाम तुरंत याद आ जाता है शुकदेव मुनि का और बिना सोचे-समझे लोग कह बैठते हैं कि इसमें क्या है। मुनि शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सुनाया था ‌। लेकिन यह सच नहीं है और प्रश्न का उद्देश्य भी यही बताने
का है।राजा परीक्षित को मुनि शुकदेव जी ने जो सुनाया था वह महाभारत नहीं बल्कि श्रीमद्भागवत कथा थी।ऋष्यश्रृंग ने राजा परीक्षित को श्राप दिया था कि आज के सात दिन बाद तुम्हें तक्षक नाग काट लेगा जिससे तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी।तो
राजा परीक्षित के पास अपने उद्धार और प्रेत योनि से मुक्ति पाने के लिए केवल सात दिन ही शेष बचा था।ऐसे में पिता व्यास जी द्वारा रचित श्रीमद्भागवत पुराण मुनि शुकदेव जी ने परीक्षित को सुनाया था। आप लोगों ने देखा ही होगा कि श्रीमद्भागवत पुराण का पाठ सात दिन का ही होता है
Read 8 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Don't want to be a Premium member but still want to support us?

Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal

Or Donate anonymously using crypto!

Ethereum

0xfe58350B80634f60Fa6Dc149a72b4DFbc17D341E copy

Bitcoin

3ATGMxNzCUFzxpMCHL5sWSt4DVtS8UqXpi copy

Thank you for your support!

Follow Us on Twitter!

:(