आचार्य कन्फ़्यूशियस Profile picture
सौगंध राम की खाते हैं हम धूनी यहीं रमाएंगे! Don't judge the weight of an iceberg from it's tip. अपनी sanity बनाए रखें BC, याने Before Christ वाली।
Jan 30 14 tweets 3 min read
तो, अंततः लौट के बुद्धू घर को आए!
😄😄

यूजीसी एक्ट ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
दरअसल, देश में आरक्षण का मुद्दा शुरू से ही बर्र का छत्ता समझा जाता है। इसीलिए कोई सरकार इसमें हाथ डालने की हिम्मत नहीं करती, सिर्फ दिखावा करती है कि देखो,
..1/13 Image हमने तो बहुत कोशिश की मगर फलां फलां दुष्ट और पापी लोग टांग अड़ाते हैं।

मोदी सरकार ने भी बड़ी मजबूरी में बंगाल और यूपी चुनाव सिर पर होने के नाते इस बर्र के छत्ते में हाथ डाला, और कैलकुलेटेड रिस्क ली।
..2/13
Oct 6, 2025 14 tweets 3 min read
हिंदू होने के लिए हिंदू के घर पैदा होना भी जरूरी नहीं है। आप दूसरे धर्म से घर वापसी करके भी हिंदू हो सकते हो। हिंदू होने के लिए पहली शर्त है खुद को हिंदू मानना। 33 करोड़ देवी देवताओं को पूजते हुए भी आप हिंदू हो सकते हो और नास्तिक होकर भी हिंदू ही हो।
...1/13 आप तंत्र मार्गी होते हुए भी हिंदू हो सकते हो, भक्ति मार्ग ही होते हुए भी, शाक्त होते हुए भी और, शैव होते हुए भी।

सांस्कृतिक रूप से हिंदू होना आसान है परंतु राजनीतिक तौर से हिंदू होना कठिन कार्य है।

राजनीतिक तौर से हिंदू होने के लिए आपको घोर नफरती प्राणी बनना पड़ेगा।
...2/13
May 18, 2025 9 tweets 2 min read
जी हाँ.. 🤷‍♂️

सावरकर के खुद को "वीर" घोषित करने से शुरू की गई आत्मश्लाघा का प्रपंच निरंतर जारी है।
आरएसएस के स्वघोषित "गुरुजी" गोलवलकर द्वारा इस प्रवृत्ति को भली भांति पालित पोषित किया गया।

फिर एक हुए थे "मोरारजी"। पूरे प्रधानमंत्री काल में वो सिर्फ स्वमूत्रपान करते रहे।
..1/8 और स्वमूत्रपान का गुणगान बखान करते रहे।

उस दौर में गुड बुक्स में नाम के चक्कर में सब इस होड़ में लगे थे, कि ससुरा किसका बंगला और मुंह, खुद के मूत से सबसे अधिक गँधाता है।
पूरा देश एक खास किस्म की मुअत्तर अर्क की खुश्बू से रूहअफ़जा होता रहा!
🤦‍♂️😆
..2/8
May 9, 2025 10 tweets 2 min read
हिफ़ाज़त का रंग न मज़हब देखता है, न जात – ऑपरेशन सिंदूर की गवाही!

कुछ लम्हे अल्फ़ाज़ नहीं मांगते, वो ख़ुद तहरीर बन जाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर भी ऐसा ही एक लम्हा था जब सियासी नारों और मज़हबी बंटवारे की आवाज़ों को चीरते हुए, मुल्क ने अपनी सबसे ख़ूबसूरत तस्वीर दुनिया के सामने रखी।
1/9
वो तस्वीर जिसमें सरहद की हिफ़ाज़त करती दो बेटियां थीं- एक का नाम सोफ़िया कुरैशी, दूसरी व्योमिका सिंह। नाम अलग, मज़हब अलग- मगर दिल में सिर्फ़ एक ही मिशन: “हिंदुस्तान की हिफ़ाज़त”!
..2/9
May 7, 2025 12 tweets 3 min read
मोदी की सरकार में एक आम भारतीय का संघर्ष - बचकर रहना कोई लूट न ले..!

दिन भर आपको अलर्ट रहना है कि कोई लूट न ले। बस कंडक्टर से टिकट लेने के लिए आप 500 का नोट देंगे तो वह तब तक पैसा वापस नहीं करेगा, जब तक आप 5 बार मांगें नहीं। आप भूल गए तो वह लेकर चला जाएगा।
...1/11 सब्जी खरीदेंगे तो सब्जी वाला सड़ी सब्जियां तौल देगा। उसको भी कोई नकली लौकी और नकली तरबूज दे गया है। आपको फूड एक्सपर्ट बनकर यह देखना है कि क्या-क्या खा सकते हैं और किस किस में जहर है। ​पंसारी कम सामान तौल देगा, दुकान वाला खराब सामान दे देगा।
...2/11
Dec 18, 2024 19 tweets 4 min read
संघ-मोदी के बीच चूहे-बिल्ली का खेल जारी है।

भाजपा का सरस्वतीविहीन, प्रतिभाहीन, लगनशील आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग की संघ के बनिहार से ज्यादा औकात नहीं होती। वह स्वयंसेवक बनते ही अपना दिमाग नागपुर संघ कार्यालय में गिरवी रख देता है।
..1/18 फिर वह संघ-बीजेपी के आदेश पर सिर्फ ठप्पा मारता है, चाहे वह राष्ट्रपति ही क्यों न हो। निर्णय लेने के लिए उसे पद नहीं दिया जाता।
मोदी-शाह राज्यों के छत्रपों से परेशान थे, रमनसिंह=छ.गढ़, शिवराज-म.प्र., वसुंधरा-राजस्थान, योगी-उ.प्र. और स्वयं संघ मोदी-शाह की तानाशाही से दुखी।
..2/18
Nov 21, 2024 10 tweets 2 min read
शव यात्रा का शोक और मुदित लोक!

चुनाव की दो तस्वीरें बता रही हैं कि एक दशक में भारत में क्या बदला है। एक तस्वीर में उत्तर प्रदेश का पुलिस अधिकारी खुलेआम तमंचा लहराकर महिला वोटरों को वोट डालने से रोक रहा है।
...1/9 दूसरी तस्वीर में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का महासचिव बकायदा एक होटल में वोटरों को पैसे बांट रहा है। सिस्टम में करप्शन होने के इल्जाम नये नहीं है। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि पूरे सत्ता तंत्र को क्रिमिनल सिडिंकेट में बदला जा सकता है।
...2/9
Aug 14, 2024 9 tweets 2 min read
ईसाई धर्म शुरू‌ हुआ 2000 साल पहले, आज लगभग 65 देश ईसाई‌ हैं, कुल जनसंख्या का 31%..
इस्लाम‌ धर्म 1400 वर्ष पूर्व और उस के आज लगभग 60 देश हैं, कुल जनसंख्या का 25%..
इसके अलावा काफी देश बौद्ध बहुल ‌हैं।
...1/9 इन सबसे‌ पुराना कहे जाने वाला सनातनी‌ हिंदू‌ धर्म, केवल एक‌‌ देश में है, भारत।
वो भी‌ पूरा नहीं।
खम ठोक कर अपने आप को हिन्दू राष्ट्र कहने वाले नेपाल ने भी अपना स्टैटस विथ्ड्रॉ कर लिया।

सोचो सनातनियों कमी कहां रही ??
...2/9
Aug 1, 2024 8 tweets 2 min read
हिंदू समाज में पूजने के लिए केवल एक लंगोटी बांधने और देह में राख मल लेने की ज़रूरत है, अगर गांजा और चरस उड़ाने का अभ्यास हो जाए तो और भी उत्तम।

यह स्वांग भर लेने के बाद फिर बाबा जी देवता बन जाते हैं।
मूर्ख हैं, धूर्त हैं, नीच हैं, पर इससे कोई प्रयोजन नहीं, वह बाबा है।
..1/8 Image बाबा ने संसार को त्याग दिया, माया पर लात मार दी और क्या चाहिए।

अब वह ज्ञान के भंडार हैं, पहुंचे हुए फकीर, हम उनकी पागलपन की बातों में मनमानी बारीकियां ढूंढते हैं, उनको सिद्धियों का आगर समझते हैं।

फिर क्या है, बाबा जी के पास मुराद मांगनेवालों की भीड़ जमा होने लगती है।
..2/8
May 10, 2024 10 tweets 2 min read
बोधि कथा :

लॉंग लॉंग अगो, पुण्य भूमि आर्यावर्त के अम्बादानी साम्राज्य में एक राजा था।

चूंकि वह राजा था, इसलिए कई उल्टे सीधे काम भी करता था। उल्टे सीधे काम करने के कारण उसके सैकड़ों दुश्मन भी थे। राजा हमेशा डर में जीता था, कि कहीं दुश्मन धोखे से उस पर वार न करें।
...1/9 राजा इतना डरपोक था कि उसे अपने अंगरक्षकों पर भी रत्ती भर भरोसा नहीं था। कहीं कोई दुश्मन इन्हें खरीद कर इनसे ही हमला न करवा दे?!

यह डर रात को भी उस राजा को सोने न देता था। कहीं कोई धोखेबाज अंगरक्षक सोते में न मार डाले?!

इस चक्कर में वह राजा 18-18 और 22-22 घंटे जागता था।
..2/9
Mar 24, 2024 6 tweets 1 min read
विश्व का सबसे बड़ा महामानव, विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का एकमात्र 'ना भूतो ना भविष्यति' टाइप का सुप्रीमो, अनंत कोटि धनराशियों का स्वामी, जिसके आंगन में अड्डू, अंबू, मुत्थु जैसे बालक अठखेलियाँ करते हों, जिसकी एक ललकार पर पुत्तू, झेलंकु टाइप शरारती युद्ध रोक देते हों,
1/5
जिसकी वक्र दृष्टि का ताप देखकर कई राज्य और मुख्यमंत्री अपनी सत्ता गँवा देते हों, जिसकी एक उंगली के इशारे पर आसमान से कई आसमानी-सुल्तानी कंपनियां जाने कहाँ से पैदा हो कर हजारों करोड़ का चन्दा चिरक देती हों,
..2/5
Jan 16, 2024 6 tweets 2 min read
हिन्दू राष्ट्रवाद और मुस्लिम नफरत की जलती आग में घी डाल कर कई ओबीसी अग्नि-होत्री ब्राह्मण हो गए।
दुनिया की सबसे छोटी बिकिनी पहन कर, दारू का गिलास थामे, चरस के कश मारने वाली अधबूढ़ी औरतें दस साल पहले के राष्ट्रपतियों के नाम भूल गईं,
...1/5 इतिहास पढ़ने वाले सबसे बड़ी वित्तीय संस्था के आलमबरदार हो गए,
सजायाफ़्ता हथकड़ीशुदा तड़ीपार मुजरिम, ताजीराते हिन्द को दुरुस्त करने लगे,
भरी पंचायत में डर के मारे फूट फूट कर विलाप करने वाले, सूबे के दबंग, दबंगर, दबंगेस्ट एकछत्र मालिक हो गए,
...2/5
Jan 15, 2024 8 tweets 2 min read
हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं! 😉
2024 में यह दुविधा जरूर रहेगी कि जीडीपी और उत्पादन में बढ़ोतरी पर गुब्बारे उड़ाए जाएं या फिर महंगाई पर सवाल पूछे जाएं?
2024 में जीडीपी नाम के चमत्कार को गौर से देखिएगा।
...1/7 2023-24 की दूसरी छमाही में 7.6% की जीडीपी दर के आंकड़े आए तो तालियों का शोर देर तक गूँजता रहा। इन्हीं आंकड़ों में यह सच भी छुपा था कि भारत में खेती उत्पादन की वृद्धि दर 18 महीने के न्यूनतम स्तर यानी 1.2% पर आ गई है!
...2/7
Jan 10, 2024 5 tweets 1 min read
इस प्राचीन और महान देश में- क्षमा करें - हिंदू राष्ट्र में- आपका हार्दिक स्वागत है। यहां जीने का एक ही उपाय है- पागल हो जाएं । मरने का भी एक ही रास्ता है-अपने को पागल होने से बचाएं।
सब नारों, सब भाषणों का एक ही सार है - पागल हो जाएं।
...1/4 पागल नहीं हो सकते तो मर जाएं, सड़ जाएं, भाड़ में जाएं। भाड़ न मिले तो नदी-नाले में डूब जाएं।

हर तरफ पागलपन है। सत्ता का पागलपन है। धर्म का पागलपन है। नफरत का पागलपन है। धन का पागलपन है। खास काट के राष्ट्रवाद का पागलपन है। सत्ता की दलाली का पागलपन है।
...2/4
Dec 29, 2023 8 tweets 2 min read
एक विद्वान को फाँसी लगने वाली थी.
राजा ने कहा तुम्हारी जान बख्श दूँगा, अगर मेरे एक सवाल का सही उत्तर बता दोगे.

प्रश्न था, कि स्त्री, आख़िर चाहती क्या है ?

विद्वान ने कहा मोहलत मिले, तो पता कर के बता सकता हूँ.
राजा ने एक साल की मोहलत दे दी,
...1/7 विद्वान बहुत घूमा, बहुत लोगों से मिला, पर कहीं से भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला. आखिर में किसी ने कहा, दूर जंगल में एक भूतनी रहती है. वो ज़रूर बता सकती है इस सवाल का जवाब.
विद्वान उस भूतनी के पास पहुँचा, और अपना प्रश्न उसे बताया.
...2/7
Dec 26, 2023 8 tweets 2 min read
मणिपुर, एक पूरा का पूरा राज्य हृदयविदारक दौर से गुजर रहा है। यह हमारी आपबीती नहीं है, इसलिए यह बात हमें समझ में आ भी नहीं रही। हम संवेदनशील नहीं बचे हैं, इसलिए यह बात समझ में आ भी नहीं सकती।

सत्तासी लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया मणिपुर में!
😒
...1/7 मणिपुर को कोई उम्मीद भी नहीं कि कोई सरकार या कोई संस्था उसे बचाने आयेगी, इसलिए उन्हें अब किसी का इंतजार भी नहीं है।

हमारे पास भी वक्त कहां है कि हम यह देखें या इस पर विचार करें, चिंतित हों कि मणिपुर में मनुष्य ही तो रहते हैं, हमारे ही मुल्क के लोग, हमारा ही मुल्क आदि आदि।
..2/7
Dec 12, 2023 6 tweets 1 min read
महाकाल से बड़ा शासक कोई नहीं है. जहां महाकाल, राजा के रूप में साक्षात विराजमान हो, वहां कोई और राजा हो ही नहीं सकता है. जिस क्षण से महाकाल उज्जैन में विराजित हुए हैं, उस क्षण से आज तक उज्जैन का कोई और राजा नहीं हुआ है.
...1/5 उज्जैन के केवल एक ही शासक हैं, और वो हैं प्रभु महाकाल. पौराणिक कथाओं के अनुसार कोई भी राजा उज्जैन में रात्रि निवास नहीं करता है. क्योंकि आज भी बाबा महाकाल ही उज्जैन के राजा हैं. यदि कोई भी राजा या मंत्री यहां रात में ठहरता है, उसकी सत्ता का नाश हो जाता है।
...2/5
Dec 10, 2023 17 tweets 4 min read
क्या EVM एक संदिग्ध चुनावी व्यवस्था बनकर नहीं रह गई है ?
महत्वपूर्ण यह नहीं है कि ये सवाल किसने उठाए हैं, महत्वपूर्ण यह है कि EVM की वकालत करते तर्क आपको कितना संतुष्ट कर पाते हैं ! एक मित्र द्वारा प्रेषित तर्क-कुतर्क पर आधारित यह विमर्श एक चिंतन के लिए बाध्य तो करता ही है।
1/16 मेरा आग्रह प्रोसेस की सन्देहहीन पवित्रता (Sanctity beyond doubt) का है।

चुनाव, एक ऐसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिस पर देश का भविष्य निर्भर है। इसे सिर्फ भरोसे पर नही चलाया जा सकता। प्रोसेस बेरिफायबल होनी जरूरी है।

वेरिफाई एक ही तरीक़े से हो सकता है- नंगी आंखों से देखकर।
..2/16
Dec 7, 2023 8 tweets 2 min read
मित्रों,
एक चिंताजनक और दूरगामी असर वाली रिपोर्ट देखने में आई। 2017 से तीन राज्यों मप्र, झारखंड और उड़ीसा में सरकार SATH-E याने सस्टैनबल एक्शन फॉर ट्रांसफॉरमिंग ह्यूमन कैपिटल एजुकेशन के नाम से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में सुधार के नाम पर स्कूलों का मर्जर कर रही है।
...1/7 Image अभी तक सिर्फ मप्र में 1 किमी के दायरे के 35000 स्कूलों को अन्य 16000 स्कूलों में मर्ज किया जा चुका है। कहा जाता है कि इससे स्टाफ की भीषण कमी से निपटने में मदद हो रही है। क्योंकि 10 लाख से अधिक शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।
...2/7
Dec 1, 2023 13 tweets 2 min read
बीजेपी ने ख़रीदे दो एक्ज़िट पोल, मक़सद कांग्रेसियों को डराकर मतगणना में धांधली करना. 🤥

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के पूर्व सत्तारूढ़ बीजेपी ने एक्सिस माई इंडिया और टुडेज चाणक्य के एक्ज़िट पोल को अपने पक्ष में कराने के लिये बड़ी डील करते हुये सफलता पाई है।
...1/11 बीजेपी ने कई चैनलों से संपर्क कर मध्यप्रदेश के एक्ज़िट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाने की माँग की थी, लेकिन केवल दो ही चैनल ऐसे निकले जो बीजेपी की शर्तों को मानकर उनके पक्ष में चलने को तैयार हुए।
...2/11
Nov 15, 2023 8 tweets 2 min read
हे स्वघोषित ईमानदार विश्वगुरु जी, मामला दस हजार करोड़ का है!

ये कनाडा के सज्जन साक्ष्यों के साथ आपके कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के होनहार पुत्र देवेंद्र सिंह तोमर के अभी दो-तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वाइरल वीडियो की पोल-पट्टी खोल रहे हैं।
...1/7 ये कह रहे हैं कि यह मामला सिर्फ 500 करोड़ का नहीं बल्कि पूरे 10 हज़ार करोड़ का है।

कनाडा में अपना गांजे का धंधा बताने वाले इस आदमी जगमनदीप सिंह ने अपना नाम, पता और व्हाट्सअप नंबर तक इस वीडियो में बता दिया है।
...2/7