हिंद के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध।
Freedom Struggle | Progressive Culture .
Long Live Revolution .
May 27, 2022 • 15 tweets • 3 min read
नेहरू और पटेल
आरोप लगाया जाता है कि नेहरू पटेल से नफरत करते थे जबकि पटेल की कुर्बानी से ही नेहरू प्रधानमंत्री बनेथे।ये एक लंबी साजिश का अंश भर है ताकि हम इनके असली विचारों को अतीत के गड्ढे में फेंक दें और देश पर सांप्रदायिक ताकतों का परमानेंट राज हो जाए।
कृपया पूरा पढ़ें🙏
1/15
लंबे सामाजिक जीवन में अपना योगदान दे रहे दो विचारशील लोगों के बीच स्वस्थ वैचारिक मतभेद तो रहते ही हैं।और क्यों ना हों?सब अपनी-अपनी तरह से सोचते हैं,और रास्ते खोजने की कोशिश करते हैं।ये स्वभाव समाज और शासन दोनों के लिए अच्छा ही होता है।इससे समाज मे लोकतांत्रिकता भी बढ़ती है।
2/15