🌷धम्म प्रभात🌷
ये च बुद्धा अतीता च ये च बुद्धा अनागता, पच्चुपन्ना च ये बुद्धा अहं वन्दामि सब्बदा।
भूतकाल में जितने बुद्ध हुए हैं,
वर्तमान काल में जितने बुद्ध हैं, और भविष्य में जितने बुद्ध होंगे, मैं उन सब की सदा वंदना करता हूँ।
1)
मैं उन २८ बुद्धों की वंदना करता हूँ।
तण्हकर बुद्ध को वंदन है।
मेघंकर बुद्ध को वंदन है।
सरणंकर बुद्ध को वंदन है।
दीपंकर बुद्ध को वंदन है।
कोण्डञ्ञ बुद्ध को वंदन है।
मंगल बुद्ध को वंदन है।
सुमन बुद्ध को वंदन है।
रेवत बुद्ध को वंदन है।
सोभित बुद्ध को वंदन है।
2)
अनोमदस्सी बुद्ध को वंदन है।
पदुम बुद्ध को वंदन है।
नारद बुद्ध को वंदन है।
पदुमुत्तर बुद्ध को वंदन है।
सुमेध बुद्ध को वंदन है।
सुजात बुद्ध को वंदन है।
पियदस्सी बुद्ध को वंदन है।
अत्थदस्सी बुद्ध को वंदन है।
धम्मदस्सी बुद्ध को वंदन है।
सिद्धत्थ बुद्ध को वंदन है।
3)
तिस्स बुद्ध को वंदन है।
फुस्स बुद्ध को वंदन है।
विपस्सी बुद्ध को वंदन है।
सिखी बुद्ध को वंदन है।
वेस्भू बुद्ध को वंदन है।
ककुसंघ बुद्ध को वंदन है।
कोणागमन बुद्ध को वंदन है।
कस्सप बुद्ध को वंदन है।
गोतम बुद्ध को वंदन है।
"नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मासम्बुद्धस्स।"
4)
उन भगवान अरहत सम्यक सम्बुद्ध को नमस्कार।
"बुद्धं जीवित परियन्त सरणं गच्छामि।"
मैं जीवन परियन्त बुद्ध की शरण जाता हूँ।
क्योंकि,बुद्ध की शरण ही उत्तम शरण है।
बुद्ध है ज्ञान,धम्म है विज्ञान और संघ है परिणाम,जो सभी दुखों से छुटकारा करवाता है, इसलिए है महान।
5)
"नत्थि मे सरणं अञ्ञ,
बुद्धो मे सरणं वरं।
एतेन सच्चवज्जेन,
होतु मे जयमंगलं।"
मेरी कोई अन्य शरण नहीं है, केवल बुद्ध ही मेरी शरण है,इस सत्य वचन से मेरा जय मंगल हो।
6)
जो व्यक्ति बुद्ध की,धम्म की,संघ की शरण जायेगा,अनुसरण करेगा, उनका कल्याण सुनिश्चित है।
7)
नमो बुद्धाय🙏
#Suresh_Tembhurne
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
