मैं एक सरकारी उपक्रम हूँ। हिंदुस्तान की आत्मा मुझमें बसती है। मैंने जब भी वक़्त पड़ा, देश को संभाला है। चाहे 1976 हो या 1991। 2008 हो या विभिन्न प्राकृतिक आपदा। जब भी देश ने पुकारा, मैं कभी रेल बनकर, कभी बैंक। कभी स्वास्थ्य कर्मी तो कभी सैनिक। 1/n
#SaveIDBI
#PvtLtdSarkar
1/2
मैं BSNL की वो OFC केबल हूँ जो बिना मुनाफे के अंडमान निकोबार तक बिछा हु। मैं वो रेल हु जो दुर्गम स्थानों तक जाता हूँ उसके लिए मैं ईंधन, मानव संसाधन या अन्य खर्चों की परवाह नही करता, मेरा गंतव्य तो आम लोगों को हिंदुस्तान से जोड़ता है।
#SaveIDBI
#PvtLtdSarkar
1/3
मैं #VandeBharatMission की वो उड़ान हूँ जो कोरोना माहमारी में विदेशों में फंसे लाखों भारतीयों की उम्मीद बनकर उभरा हूँ।
#SaveIDBI
#PvtLtdSarkar
1/4
मैं वो सरकारी बैंक हूँ जो कभी मुद्रा बनकर, कभी जनधन के खाते। कभी कोविड रिलीफ लोन तो कभी गारंटीड इमरजेंसी क्रेडिट लाइन के रूप में देश की अर्थव्यवस्था की बागडोर संभालता हू। मैं ही तो हिंदुस्तान हूँ। कैसे बेच पाओगे मुझे?
#SaveIDBI
#PvtLtdSarkar
@threadreaderapp unroll
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
