#Threads
आप अर्थव्यवस्था की बात करते है तो "आप खुदगर्ज इंसान है"
आपको आखिर अर्थव्यवस्था और #GDP जैसे मामूली मुद्दों पर चर्चा का समय कैसे मिल जाता है? हमारी सामर्थ मीडिया ने आपको इतने मुद्दे दिए है, लेकिन आप है कि आपकी सुई #GDP से हटती ही नही। अरे अभी सुशांत को न्याय मिलना बाकी है
#Rhea का मीडिया ट्रायल अभी ओर नही हुआ। भारत चीन बॉर्डर पर रस्सा-कस्सी जारी है, और आप बस जीडीपी-जीडीपी की रट लगाए बैठे हैं। क्या हुआ कि 23.9 % की गिरावट है, और कुछ लोगो की बेशर्मी तो देखिए वो 24% लिख रहे है, इतना बड़ा अंतर दिखाना, लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है।
1/2
अच्छा आपको पता नही अर्थव्यवस्था का गिरना #ActOfFraud अरे नही नही #ActOfGod है। आप उस बेचारी निरीह वितमंत्री के पीछे पड़े हैं। आप जरूर महिला विरोधी होंगे। और ये नौकरी के लिए क्यों हाय तौबा मचा रखी है, भाई आत्मनिर्भर बनो। #PMSVANidhi से दस हज़ार लोन लो, और ठेला लगाओ।
1/3
भाई काम करो, बहाने क्यों बना रहे हो, सरकार बेच रही है सारे सरकारी संस्थान तो तुम क्यों परेशान हो, जनता को देखो कितनी खुश है। कितना जल्दी आराम मिल जाता है निजी अस्पताल में इलाज करा के। प्राइवेट बैंक में खाता रखें है आप। चाय भी मिलती है, सरकारी बैंक नही है जी लाइन में रखे रहो
1/4
कोई पूछने वाला नही। अब ई कौन बुरबक है जो डेटा लेकर आ गया कि पिछले 5 सालों में भर्ती एकदम ही बंद हो गयी है, सही किया है मोदी जी ने। ये बैंक वाले करते ही क्या है, जीरो बैलेंस के खाते ही तो खोलते हैं। मुद्रा/kcc/एनिमल हस्बेंडरी/स्टैंड अप आदि के डूबने वाले लोन बांटते है
1/5
बैंक वालों मेरी बात सुनो, क्या कमाल कर दिया तुमने 40 करोड़ #pmjdy के खाते खोलकर? थोड़े कम खुले होते तो 500-500 कम एकाउंट में डालने पड़ते तो अर्थव्यवस्था की इतनी बुरी गत तो ना होती। सुन लो सब कान खोलकर कोई अब अर्थव्यवस्था और #GDP की बात नही करेगा।
शुभ रात्रि।
@threadreaderapp Unroll please
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
