Thread: मितव्ययी सरकार
#StopPrivatisation
#speakup
#GDP
देश की जीडीपी बहुत गिर गयी है। इसलिए सरकार आजकल खर्चे कम करने में लगी है।
अब MP, MLA, और मंत्रियों के तो खर्चे कम होने से रहे। भई मंत्री तो 70 की उम्र का है तो गर्मी में नहीं रह सकता उसको तो AC चाहिए, सर्दी में नहीं रह सकता, हीटर चाहिए, पैदल नहीं चल सकता, गाड़ी चाहिए, और इन सबके लिए फ्री बिजली और डीजल चाहिए।
बड़ा सा बगीचा है उसके लिए दिन का हजारों लीटर पानी चाहिए। फिर सेवा करने के लिए घर में 10-12 नौकर चाहिए, खानसामा चाहिए, माली चाहिए, ड्राइवर चाहिए, 20-25 सिक्योरिटी गार्ड चाहिए। फिर फ्री की हवाई यात्रा, विदेश यात्रा भी चाहिए।
आजकल तो PR वाला कांसेप्ट भी आ गया है। इमेज बिल्ड अप करनी है। उसके लिए विज्ञापन देने होंगे, पेड इंटरव्यू देने होंगे, मेकअप आर्टिस्ट भी चाहिए, ड्रेस डिज़ाइनर, हेयर स्टाइलिस्ट, फोटोग्राफर, योगा इंस्ट्रक्टर, डायटीशियन, सब चाहिए। इन सबके बिना जनसेवा कैसे होगी?
एक सेवक बिना इतनी सुविधाओं के जनता की सेवा कैसे करेगा? फिर खर्चे कैसे कम करें? गाज गिरी सरकारी कर्मचारियों पर। नयी भर्तियां बंद करो और पुराने को निकालो। 75 साल के नेताओं के खर्चों में कोई कमी न आये इसके लिए 55 साल से ऊपर के सरकारी कर्मचारी निकले जायेंगे।
बूढ़े नेता का विदेशी नस्ल का कुत्ता AC की ठंडी हवा में तसल्ली से सो सके इसलिए अपनी जवानी के अनमोल साल सरकारी परीक्षा की तैयारी करने में गुजार देने वाले युवा के सपनों को आग लगा दी जायेगी।
बूढी माँ ने अपने आँचल में से निकालकर, 300 रूपये रोज की दिहाड़ी करने वाले बाप ने अपनी मेहनत की कमाई से बचा कर, जो 850 रूपये सरकारी परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए अपने बच्चे को दिए थे अब सरकार उससे अपना राजकोषीय घटा पूरा करेगी।
साहब की गाडी में डीजल की कमी नहीं हो इसके लिए पेट्रोलियम कम्पनी ही बेच दी जायेगी। साहब के विदेशी अकाउंट में बैलेंस कम नहीं होना चाहिए चाहे इसके लिए सरकारी बैंक ही क्यों न बेचने पड़ें।
गांधीजी के खानदान में बड़ी पगड़ी पहनने का चलन था। देश के गरीब को कपडे की कमी न हो इसलिए उन्होंने गांधी टोपी ईजाद की। सर भी ढका रहे और कपडा भी कम लगे। गाँधीजी ने वो टोपी भी नहीं पहनी, लेकिन नेताओं ने खुद को गांधीवादी दिखाने के लिए गाँधी टोपी पहनना शुरू कर दिया।
आज वो गाँधी टोपी अंग्रेजी हैट और सेठजी की पगड़ी से भी ज्यादा महँगी पड़ रही है देश को।
#StopPrivatisation
#5Baje5Minute
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
