My Authors
Read all threads
1/ 29: दो बातें हैं। जिनके साथ आपको खड़ा होना चाहिए, उन्हें आप छोटी-छोटी बातों पर दुत्कारते हैं। और जिनका आपको विरोध करना चाहिए, उनका आप बॉयकॉट कर के भी कुछ उखाड़ नहीं पाते। कैसे? ख़ान तिकड़ी इस इंडस्ट्री में आपको गाली देकर भी 30 साल से टिकी हुई है। और हाँ, हम या आप इस...
2/ ...गलतफहमी में न रहें कि हमारे-आपकी वजह से SRK का करियर गया। ये उसकी फिल्मों को चॉइस और बच्चों का करियर बनाने की तैयारी में हुआ। उसके बच्चे डेब्यू करेंगे, फ़िल्म सैकड़ों करोड़ कमाएगी और फिर SRK भी कभी किसी 'Magnum Opus' से ख़ुद को Redefine करते हुए कमबैक कर लेगा। आप...
3/ ...देखते रहेंगे।
4/ सुशांत सिंह राजपूत पर बहुत कुछ लिखना चाहता था क्योंकि मैं भी कई बार विभिन्न प्रकार के दौर से गुजरा हूँ लेकिन मैंने ठान रखा था कि जब तक योगी आदित्यनाथ संवेदना प्रकट नहीं कर देते, मैं नहीं लिखूँगा। आज योगीजी ने ट्वीट किया है, उन्हें प्रतिभावान बताते हुए उनकी मौत को...
5/ ...दुःखद बताया है और 'ॐ शांति' लिखते हुए कहा है कि श्रीराम उन्हें अपने चरणों में जगह दें। क्या योगीजी कम हिन्दू हो गए? क्या उन पर भी तुष्टिकरण का आरोप लगाएँगे आप? यूपी के तो थे नहीं सुशांत जो उन्हें ट्वीट करने की ज़रूरत थी। उन्होंने ट्वीट किया क्योंकि ये मौत दुःखद...
6/ ...थी। सुशांत की मौत के तुरंत बाद गाली देकर जजमेंटल होना गलत है।
7/ गाली देनी ही है तो 13वीं तक इंतजार कीजिए। एक डायरी में नोट करते रहिए और 14वें दिन सोशल मीडिया पर उड़ेल दीजिए। अब आता हूँ मेन मुद्दे पर। बंदा बॉलीवुड के Nepotism को चीर कर पहुँचा था वहाँ। जौहर, खान तिकड़ी और यशराज के जंजाल के बीच टिकने की कोशिश कर रहा था। वेदों के...
8/ ...अध्ययन का शौक रखता था। महादेव का भक्त था। कैलाश पर ध्यान करना चाहता था। इंजीनियरिंग का टॉपर था, टीवी से घर-घर में जाना गया और फ़िल्मों में समीक्षकों और दर्शकों, दोनों से वाहवाही बटोरी। उसने अपने नाम से राजपूत हटा दिया- क्या ये एक ग़लती (आपकी नज़र में, मेरी नज़र में...
9/ ...नहीं) इस लायक है कि उसे गाली दी जाए?
10/ सारा विवाद 'पद्मावत' को लेकर था। क्या आप उसे सुपरहिट होने से रोक पाए? फ़िल्म ने ₹585 करोड़ का व्यापार किया। मुझे पता था कि झापड़ खाने के बाद भंसाली ने चीजें ठीक दिखाई होंगी, मैं भी हॉल में देखने गया था। कॉलेज में था तब। दरअसल, हम में से कई लोगों ने 'ग़लती' और 'अपराध'...
11/ ...के बीच के अंतर को समझना बन्द कर दिया है। सुशांत ने सरनेम हटाया ये ग़लती हो सकती है क्योंकि वो भंसाली के प्रभाव में रहा होगा और स्कूल बस के बच्चों पर हुए हमले से दुःखी होगा। स्वरा भास्कर और अनुराग कश्यप जैसे लोग रोज़ दंगे भड़काते हैं, ये उनका अपराध है। संविधान की...
12/ ...नज़र में पकड़ में आए न आए, जनता को पता है।
13/ Serial Offender. ये एक शब्द होता है। ऋषि कपूर, इरफान खान या सुशांत सिंह राजपूत उनमें से नहीं थे। ग़लती और अपराध में फर्क कीजिए और उसकी Intensity तय कीजिए। ऐसा नहीं कि किसी ने चोरी भी की तो फाँसी देंगे आप और किसी ने रेप भी कर दिया तो उसे भी लटका देंगे आप। अपराध...
14/ ...दोनों है, सज़ा एक नहीं हो सकती। अगर आपकी नज़र में सुशांत की कुछ ग़लती थी तो मैं 100 ऐसी चीजें बताने को तैयार हूँ जिससे लगेगा कि वो क्षम्य थी। ये जवाब था उन्हें जो कहते हैं कल को नसीरुद्दीन शाह और स्वरा भास्कर की मौत पर भी हमें Enjoy करने से रोकोगे। कोई नहीं...
15/ ...रोकेगा भाई।
16/ रही बात आत्महत्या की तो एक साँप होता है 'Spitting Cobra'. अफ्रीका में मिल जाएगा। वो आपकी आँखों को निशाना बना कर ज़हर छोड़ता है दूर से ही, पिचकारी की तरह। दर्द का स्तर इतना तेज़ होता है कि लोग ज़हर से मरने से पहले ही आत्महत्या कर लेते हैं। इसीलिए, आत्महत्या करने वालों...
17/ ...पर जजमेंटल होने से अच्छा है उसकी परिस्थिति पर चर्चा करना क्योंकि इससे आगे लोगों को आगाह करने में व ऐसा कदम उठाने से रोकने में मदद मिलेगी। किसे नहीं पता कि ये ग़लत है? बाकी एक सुशांत के मरने से आपको नुकसान पहुँचाने वालों को कितना फायदा हुआ है आप सोच भी नहीं...
18/ ...सकते। कंगना जैसे अच्छे लोग ख़ुद को लाचार महसूस कर रहे हैं।
19/ मैं उदाहरण देता हूँ आपको Serial Offenders और अपनी नज़र में ग़लती करने वालों का। मान लीजिए मैं लोगों की मौत के तुरंत बाद उन्हें गाली देने वाला कट्टर हिन्दू हूँ। मेरी नज़र में लड़कियों का छोटे कपड़े पहनना पाप है। कंगना ने कई फ़िल्मों में बिकनी पहनी है या फिर इंडस्ट्री के...
20/ ...कई लोगों के साथ उसका नाम जुड़ा। मेरी बुद्धिमानी इसमें है कि उन ग़लतियों (मेरी नज़र में) को नज़रंदाज़ करूँ और उनका समर्थन करूँ क्योंकि वो लगातार हमारे पक्ष में आवाज़ उठा रही हैं। या फिर अक्षय की पत्नी ट्विंकल है तो जब तक वो कुछ ऐसा कर रहे हैं जो हमारे लिए ठीक है,...
21/ ...हमारे इकोसिस्टम के लिए ठीक है- मैं चुप रहूँगा। क्योंकि अक्षय के गिरने का फायदा किसे मिलेगा, मुझे पता है। (नोट: मैं ऐसा हिन्दू हूँ नहीं।)
22/ बाकी 'अगर आपकी बहन ऐसे कपड़े पहने', 'क्या तुम अपने माँ-बाप के सामने ऐसा कर सकते हो' वाले लॉजिक से मैं परे हूँ। क्योंकि परिस्थिति व स्थान को देखते हुए हर कोई अपने से छोटों को उसी हिसाब से हितकर सलाह देता है। परिवार हो या देश, कोई बड़ा है तो उसका काम होना चाहिए सही...
23/ ...सलाह देना, अपने अनुभव बताना, आगाह करना और दिशा दिखाना। किसी बालिग के साथ जबरदस्ती के पक्ष में नहीं मैं। बाकी कोई भी जोड़ा अपने माँ-बाप के समने बच्चा पैदा नहीं करता लेकिन हमारी जनसंख्या 130 करोड़ है या नहीं? रोज लाखों जन्मते हैं। कंगना के माँ-बाप अगर उसे एक ख़ास...
24/ ...प्रकार के कट्टर हिन्दू की तरह सलाह देने लगें तो बनेगी बात क्या? आप ग़लती पर हंगामा करना तो सीखिए ही लेकिन साथ ही क्षमा करना भी सीखिए अपने लोगों को। Serial Offenders को नहीं, आपकी नज़र में ग़लती करने वालों को। भगवद्गीता में कहा गया है:
25/ "तेजः क्षमा धृतिः शौचमद्रोहो नातिमानिता।
26/ भवन्ति सम्पदं दैवीमभिजातस्य भारत।।16.3।।" अर्थात, तेज (प्रभाव), क्षमा, धैर्य, शरीरकी शुद्धि, वैरभाव का न रहना और मान को न चाहना, हे भरतवंशी अर्जुन ! ये सभी दैवी सम्पदाको प्राप्त हुए मनुष्य के लक्षण हैं।
27/ दुधारू गाय की लात सहना सीखिए। साल में 2 नवरात्र केवल जल के साथ करने वाले करने वाले मोदी और योगी कम हिन्दू नहीं हैं। अगर खोट निकालने पर ही आएँगे तो मैं 1000 ऐसी चीजें गिना दूँगा जिससे साबित हो जाएगा कि आप हिन्दू हैं ही नहीं। किसी को सिर्फ़ Enjoyment भर के लिए गाली...
28/ ...देने से अगर आपका नुकसान करने वालों को फायदा होता है तो उस गाली से बचिए। हम जिससे लड़ रहे हैं उससे ही लड़ें, न्यूट्रल लोग भी हमारे पक्ष में तभी आएँगे। जो थोड़े बहके हुए हैं, उन्हें गाली देने में अपना बिगाड़ है। कल को फिर वरुण-आलिया की फ़िल्म आएगी, करण जौहर निर्देशन...
29/ ...करेगा और हम हिट होने से रोक नहीं पाएँगे। मानक तय कीजिए, ग़लती या अपराध की Intensity देखिए। "सब धान बाइसे पसेरी" मत तौलिए।
Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh.

Keep Current with Anupam K Singh 🇮🇳

Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

Twitter may remove this content at anytime, convert it as a PDF, save and print for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video

1) Follow Thread Reader App on Twitter so you can easily mention us!

2) Go to a Twitter thread (series of Tweets by the same owner) and mention us with a keyword "unroll" @threadreaderapp unroll

You can practice here first or read more on our help page!

Follow Us on Twitter!

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3.00/month or $30.00/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal Become our Patreon

Thank you for your support!