अमित Profile picture
Nov 9 29 tweets 8 min read
🚩🙏🏻ऋषि, मुनि, साधु और संन्यासी में अंतर :-----⁉️
🇮🇳भारत में प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों का बहुत महत्त्व रहा है।
ऋषि मुनि समाज के पथ प्रदर्शक माने जाते थे और वे अपने ज्ञान और साधना से हमेशा ही लोगों और समाज का कल्याण करते आये हैं।

आज भी वनों में या किसी
#Thread
तीर्थ स्थल पर हमें कई साधु देखने को मिल जाते हैं। धर्म कर्म में हमेशा लीन रहने वाले इस समाज के लोगों को ऋषि, मुनि, साधु और संन्यासी आदि नामों से पुकारते हैं।
ये हमेशा तपस्या, साधना, मनन के द्वारा अपने ज्ञान को परिमार्जित करते हैं।
ये प्रायः भौतिक सुखों का त्याग करते हैं
हालाँकि कुछ ऋषियों ने गृहस्थ जीवन भी बिताया है। आइये देखते हैं ऋषि, मुनि, साधु और संन्यासी कौन होते हैं और इनमें क्या अंतर है ?

🩸🙏🏻#ऋषिकौनहोते_हैं⁉️
भारत हमेशा से ही ऋषियों का देश रहा है। हमारे समाज में ऋषि परंपरा का विशेष महत्त्व रहा है।
आज भी हमारे समाज और परिवार
किसी न किसी ऋषि के वंशज माने जाते हैं।

ऋषि वैदिक परंपरा से लिया गया शब्द है जिसे श्रुति ग्रंथों को दर्शन करने वाले लोगों के लिए प्रयोग किया गया है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता हैl
वैसे व्यक्ति जो अपने विशिष्ट और विलक्षण एकाग्रता के बल पर वैदिक परंपरा का अध्ययन
किये और विलक्षण शब्दों के दर्शन किये और उनके गूढ़ अर्थों को जाना और प्राणी मात्र के कल्याण हेतु उस ज्ञान को लिखकर प्रकट किये ऋषि कहलाये।

ऋषियों के लिए इसी लिए कहा गया है
"ऋषि: तु मन्त्र द्रष्टारा: न तु कर्तार:
#अर्थात्~ ऋषि मंत्र को देखने वाले हैं न कि उस मन्त्र
की रचना करने वाले।
हालाँकि कुछ स्थानों पर ऋषियों को वैदिक ऋचाओं की रचना करने वाले के रूप में भी व्यक्त किया गया है।

⁉️ #ऋषिशब्दका_अर्थ🙏🏻
ऋषि शब्द "ऋष" मूल से उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ देखना होता है।
इसके अतिरिक्त ऋषियों के प्रकाशित कृत्य को आर्ष कहा जाता है जो इसी
मूल शब्द की उत्पत्ति है। दृष्टि यानि नज़र भी ऋष से ही उत्पन्न हुआ है।
प्राचीन ऋषियों को युग द्रष्टा माना जाता था और माना जाता था कि वे अपने आत्मज्ञान का दर्शन कर लिए हैं। ऋषियों के सम्बन्ध में मान्यता थी कि वे अपने योग से परमात्मा को उपलब्ध हो जाते थे और जड़ के साथ साथ
चैतन्य को भी देखने में समर्थ होते थे।
वे भौतिक पदार्थ के साथ साथ उसके पीछे छिपी ऊर्जा को भी देखने में सक्षम होते थे।

🙏🏻#ऋषियोंकेप्रकार⁉️
ऋषि वैदिक संस्कृत भाषा से उत्पन्न शब्द माना जाता है। अतः यह शब्द वैदिक परंपरा का बोध कराता है जिसमे एक ऋषि को सर्वोच्च माना जाता है
अर्थात् ऋषि का स्थान तपस्वी और योगी से श्रेष्ठ होता हैं।

7️⃣ #ऋषिसातप्रकारकेहोते_हैं
●१~ब्रह्मऋषि,
●२~ देवर्षि,
●३~महर्षि,
●४~ परमऋषि,
●५~काण्डर्षि,
●६~श्रुतर्षि और
●७~ राजर्षि।

🙏🏻#सप्तर्षि‼️
📚पुराणों में सप्त ऋषियों का १केतु, २पुलह, ३पुलत्स्य, ४अत्रि,
५अंगिरा, ६वशिष्ठ और ७~भृगु का वर्णन है।
इसी तरह अन्य स्थान पर सप्त ऋषियों की एक अन्य सूचि मिलती है जिसमें १अत्रि, २भृगु, ३कौत्स, ४वशिष्ठ, ५गौतम, ६कश्यप और ७~अंगिरस
तथा दूसरी में १कश्यप, २अत्रि, ३वशिष्ठ, ४विश्वामित्र, ५गौतम, ६जमदग्नि, ७~भरद्वाज को सप्त ऋषि कहा गया है।
🩸🙏🏻#मुनिकिसेकहते_हैं⁉️
मुनि भी एक तरह के ऋषि ही होते थे किन्तु उनमें राग द्वेष का आभाव होता था।
भगवत गीता में मुनियों के बारे में कहा गया है जिनका चित्त दुःख से उद्विग्न नहीं होता,
जो सुख की इच्छा नहीं करते और जो राग, भय और क्रोध से रहित हैं, ऐसे निश्छल,अटल बुद्धि
वाले संत मुनि कहलाते हैं।

मुनि शब्द मौनी यानि शांत या न बोलने वाले से निकला है। ऐसे ऋषि जो एक विशेष अवधि के लिए मौन या बहुत कम बोलने का शपथ लेते थे l
उन्हीं मुनि कहा जाता था। प्राचीन काल में मौन को एक साधना या तपस्या के रूप में माना गया है। बहुत से ऋषि इस साधना को
करते थे और मौन रहते थे।
ऐसे ऋषियों के लिए ही मुनि शब्द का प्रयोग होता है। कई बार बहुत कम बोलने वाले ऋषियों के लिए भी मुनि शब्द का प्रयोग होता था।
कुछ ऐसे ऋषियों के लिए भी मुनि शब्द का प्रयोग हुआ है जो हमेशा ईश्वर का जाप करते थे और नारायण का ध्यान करते थे जैसे नारद मुनि।
मुनि शब्द का चित्र,मन और तन से गहरा नाता है। ये तीनों ही शब्द मंत्र और तंत्र से सम्बन्ध रखते हैं। ऋग्वेद में चित्र शब्द आश्चर्य से देखने के लिए प्रयोग में लाया गया है। वे सभी चीज़ें जो उज्जवल है, आकर्षक है और आश्चर्यजनक है वे चित्र हैं।
अर्थात संसार की लगभग सभी चीज़ें चित्र
शब्द के अंतर्गत आती हैं। मन कई अर्थों के साथ साथ बौद्धिक चिंतन और मनन से भी सम्बन्ध रखता है। अर्थात मनन करने वाले ही मुनि हैं।
मन्त्र शब्द मन से ही निकला माना जाता है और इसलिए मन्त्रों के रचयिता और मनन करने वाले मनीषी या मुनि कहलाये। इसी तरह तंत्र शब्द तन से सम्बंधित है। तन
को सक्रिय या जागृत रखने वाले योगियों को मुनि कहा जाता था।

जैन ग्रंथों में भी मुनियों की चर्चा की गयी है। वैसे व्यक्ति जिनकी आत्मा संयम से स्थिर है,
सांसारिक वासनाओं से रहित है, जीवों के प्रति रक्षा का भाव रखते हैं, अहिंसा, सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह, ईर्या
(यात्रा में सावधानी ), भाषा, एषणा(आहार शुद्धि ) आदणिक्षेप(धार्मिक उपकरणव्यवहार में शुद्धि ) प्रतिष्ठापना(मल मूत्र त्याग में सावधानी )का पालन करने वाले, सामायिक, चतुर्विंशतिस्तव, वंदन, प्रतिक्रमण, प्रत्याख्यान और कायतसर्ग करने वाले तथा केशलोच करने वाले, नग्न रहने वाले, स्नान और
दातुन नहीं करने वाले, पृथ्वी पर सोने वाले, त्रिशुद्ध आहार ग्रहण करने वाले और दिन में केवल एक बार भोजन करने वाले आदि २८ गुणों से युक्त महर्षि ही मुनि कहलाते हैं।

मुनि ऋषि परंपरा से सम्बन्ध रखते हैं किन्तु वे मन्त्रों का मनन करने वाले और अपने चिंतन से ज्ञान के व्यापक भंडार
की उत्पति करने वाले होते हैं।
मुनि शास्त्रों का लेखन भी करने वाले होते हैं

🩸🙏🏻#साधुकौनहोते_हैं ⁉️
किसी विषय की साधना करने वाले व्यक्ति को साधु कहा जाता है।
प्राचीन काल में कई व्यक्ति समाज से हट कर या कई बार समाज में ही रहकर किसी विषय की साधना करते थे और उस विषय में
विशिष्ट ज्ञान प्राप्त करते थे।
विषय को साधने या उसकी साधना करने के कारण ही उन्हें साधु कहा गया।

कई बार अच्छे और बुरे व्यक्ति में फर्क करने के लिए भी साधु शब्द का प्रयोग किया जाता है।
इसका कारण है कि सकारात्मक साधना करने वाला व्यक्ति हमेशा सरल, सीधा और लोगों की भलाई
करने वाला होता है।
आम बोलचाल में साध का अर्थ सीधा और दुष्टता से हीन होता है। संस्कृत में साधु शब्द से तात्पर्य है सज्जन व्यक्ति।

"#लघुसिद्धांत_कौमुदी में साधु का वर्णन करते हुए लिखा गया है कि
"साध्नोति परकार्यमिति साधु:
अर्थात्~ जो दूसरे का कार्य करे वह
साधु है। साधु का एक अर्थ उत्तम भी होता है l
ऐसे व्यक्ति जिसने अपने छह विकार काम, क्रोध, लोभ, मद, मोह और मत्सर का त्याग कर दिया हो, साधु कहलाता है।

साधु के लिए यह भी कहा गया है "आत्मदशा साधे " अर्थात् संसार दशा से मुक्त होकर आत्मदशा को साधने वाले साधु कहलाते हैं।
वर्तमान
में वैसे व्यक्ति जो संन्यास दीक्षा लेकर गेरुआ वस्त्र धारण करते हैं और जिनका मूल उद्द्येश्य समाज का पथ प्रदर्शन करते हुए धर्म के मार्ग पर चलते हुए मोक्ष को प्राप्त करते हैं, साधु कहलाते हैं।

🩸🙏🏻#संन्यासीकिसेकहते_हैं⁉️
सन्न्यासी धर्म की परम्परा प्राचीन हिन्दू धर्म से जुडी
नहीं है। वैदिक काल में किसी संन्यासी का कोई उल्लेख नहीं मिलता।
सन्न्यासी या सन्न्यास की अवधारणा संभवतः जैन और बौद्ध धर्म के प्रचलन के बाद की है जिसमे सन्न्यास की अपनी मान्यता है।
हिन्दू धर्म में आदि शंकराचार्य को महान सन्न्यासी माना गया है।
सन्न्यासी शब्द सन्न्यास से निकला
हुआ है जिसका अर्थ त्याग करना होता है। अतः त्याग करने वाले को ही सन्न्यासी कहा जाता है।
सन्न्यासी संपत्ति का त्याग करता है, गृहस्थ जीवन का त्याग करता है या अविवाहित रहता है, समाज और सांसारिक जीवन का त्याग करता है और योग ध्यान का अभ्यास करते हुए अपने आराध्य की भक्ति में लीन हो
जाता है।

📚हिन्दू धर्म में तीन तरह के सन्न्यासियों का वर्णन है~
१🚩परिव्राजकः सन्न्यासी : भ्रमण करने वाले सन्न्यासियों को परिव्राजक की श्रेणी में रखा जाता है। आदि शंकराचार्य और रामनुजनाचार्य परिव्राजकः सन्यासी ही थे।
२🚩परमहंस सन्न्यासी : यह सन्न्यासियों की उच्चत्तम श्रेणी
है।
३🚩यति : सन्यासी : उद्द्येश्य की सहजता के साथ प्रयास करने वाले सन्यासी इस श्रेणी के अंतर्गत आते हैं

वास्तव में संन्यासी वैसे व्यक्ति को कह सकते हैं जिनकी आतंरिक स्थिति स्थिर है और जो किसी भी परिस्थिति या व्यक्ति से प्रभावित नहीं होता है
और हर हाल में स्थिर रहता है
उसे न तो ख़ुशी से प्रसन्नता मिलती है और न ही दुःख से अवसाद।
इस प्रकार निरपेक्ष व्यक्ति जो सांसारिक मोह माया से विरक्त अलौकिक और आत्मज्ञान की तलाश करता हो संन्यासी कहलाता है।

ऋषि, मुनि, साधु या फिर संन्यासी सभी धर्म के प्रति समर्पित जन होते हैंl
जो सांसारिक मोह के बंधन
से दूर समाज कल्याण हेतु निरंतर अपने ज्ञान को परिमार्जित करते हैंl
और ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हेतु तपस्या, साधना, मनन आदि करते हैं।
🙏🏻🚩सत्य सनातन धर्म कीऽऽ,,,जय।।🔔🐚🌼

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with अमित

अमित Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @Am_du1

Nov 11
#मृत्यु_के_लिये_प्रवेश 🚩🚩

वाराणसी के एक गेस्ट हाउस का एकाउंट है, जहाँ लोग मृत्यु के लिए प्रवेश लेते हैं। इसे 'काशी लाभ मुक्ति भवन' कहा जाता है।

कुछ लोग इसे डेथं होटल भी कहते हैं ।।

एक हिंदु मान्यता के अनुसार यदि कोई काशी में अपनी अंतिम सांस लेता है, तो उसे काशी लाभ ImageImageImage
(काशी का फल) जो वास्तव में मोक्ष या मुक्ति है, प्राप्त होता है।

इस गेस्ट हाउस के बारे में दिलचस्प तथ्य यह है कि इसमें रहने और मरने के लिए केवल दो सप्ताह की अनुमति है। इसलिए इसमें प्रवेश से पहले किसी को अपनी मृत्यु के बारे में वास्तव में निश्चित होना चाहिए।

यदि कोई व्यक्ति दो
सप्ताह के बाद भी जीवित रहता है, तो उसे ये गेस्ट हाउस छोड़ना होता है।
उत्सुकतावशमैंने वहां जाने का फैसला किया, यह समझने के लिए कि उन लोगों ने क्या सीखा, जिन्होंने न केवल मृत्यु को एक वास्तविकता के रूप में स्वीकार किया बल्कि एक निश्चित समय के साथ अपनी मृत्यु का अनुमान भी लगा लिया
Read 13 tweets
Nov 10
💥 #माँ_का_सम्मान 🙏

एक मध्यम वर्गीय परिवार के एक लड़के ने 10वीं की परीक्षा में 90% अंक प्राप्त किए ।
पिता ने मार्कशीट देखकर खुशी-खुशी अपनी बीवी को कहा कि बना लीजिए मीठा दलिया, स्कूल की परीक्षा में आपके लाड़ले को 90% अंक मिले हैं ..!

माँ किचन से दौड़ती हुई आई और बोली, Image
"..मुझे भी बताइये, देखती हूँ...!

इसी बीच लड़का फटाक से बोला...
"बाबा उसे रिजल्ट कहाँ दिखा रहे हैं ?... क्या वह पढ़-लिख सकती है ? वह अनपढ़ है ...!"

अश्रुपुर्ण आँखों को पल्लु से पोंछती हुई माँ दलिया बनाने चली गई ।

ये बात पिता ने तुरंत सुनी ...! फिर उन्होंने लड़के के कहे
हुए वाक्यों में जोड़ा, और कहा... "हां रे ! वो भी सच है...!

जब तू गर्भ में था, तो उसे दूध बिल्कुल पसंद नहीं था, उसने तुझे स्वस्थ बनाने के लिए हर दिन नौ महीने तक दूध पिया ...
क्योंकि वो अनपढ़ थी ना ...!

तुझे सुबह सात बजे स्कूल जाना होता था, इसलिए वह सुबह पांच बजे उठकर
Read 9 tweets
Nov 10
रहस्यमय केदारेश्वर गुफा मंदिर एक मोनोलिथिक चट्टान से तराशा गया...!!! 🙏
केदारेश्वर गुफा मंदिर अन्य मंदिरों से काफी अलग है। यह एक गुफा में स्थित है और पूरे साल पानी की उपस्थिति मंदिर को न केवल महाराष्ट्र में बल्कि भारत में भी अद्वितीय मंदिरों में से एक बनाती है।

#Thread Image
मंदिर बहुत पुराना लग रहा है, और निश्चित रूप से यह है! गुफाओं को पाषाण युग में वापस जाने के बारे में कहा जाता है!
गुफा के मध्य में लगभग पांच फीट का शिवलिंग स्थित है। शिवलिंग तक पहुंचने के लिए कमर गहरी और बर्फ के ठंडे पानी से होकर चलना पड़ता है।

लिंग के चारों ओर चार स्तंभ थे
लेकिन अब एक ही स्तंभ बरकरार है। सामान्य लेकिन प्राचीन विश्वास है कि युग या समय के प्रतीक स्तंभ हैं, अर्थात, सत्य, त्रेथा, द्वापर और कलियुग।
कहा जाता है कि वर्तमान स्तंभ अंतिम और अंतिम युग का प्रतीक है, जो वर्तमान एक, कलियुग है। इस प्रकार एक विश्वास है कि जब यह अंतिम और शेष
Read 6 tweets
Nov 9
हम ज‍िस मंद‍िर का ज‍िक्र कर रहे हैं वह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से तकरीबन १७८ किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस मंद‍िर का नाम है है उनाकोटी। कहते हैं कि यहां कुल ९९ लाख ९९ हजार ९९९ पत्थर की मूर्तियां हैं, जिनके रहस्यों को आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है। मसलन ये
#Thread ImageImageImageImage
मूर्तियां किसने बनाई, कब बनाई और क्यों बनाई और सबसे जरूरी कि एक करोड़ में एक कम ही क्यों? कहते हैं क‍ि इन रहस्यमय मूर्तियों की संख्‍या के कारण ही इस जगह का नाम उनाकोटी पड़ा है। इसका अर्थ होता है करोड़ में एक कम।
उनाकोटि या उनोकोटि - इस शब्द में ही भव्यता का आभास है। उनाकोटी
का शाब्दिक अर्थ है " एक करोड़ से भी कम "। यह बहुत बड़ी संख्या है! किंवदंती है कि उनाकोटी की पहाड़ियों में देवी-देवताओं की एक ९९,९९,९९९ रॉक-कट छवियां थीं।

जब मैंने यह पहली बार सुना, तो मुझे पता था कि मुझे त्रिपुरा के उनाकोटी जाना है। घने जंगलों वाली जम्पुई पहाड़ियों के एक
Read 6 tweets
Nov 7
देवों के देव महादेव का वह पवित्र स्थान जहाँ पर आधुनिक विज्ञान और वैज्ञानिक फैल –
कैलाश पर्वत जहाँ जो निवास स्थान है देवो के देव महादेव का – जहाँ पर आज तक कोई भी व्यक्ति नहीं पहुँच सका....

वैसे तो विश्व की सबसे ऊँची चोटी गौरी शंकर (माउंट एवरेस्ट )है और जिस पर ७००० हजार ImageImageImage
लोग अभी तक पहुँच चुके हैं...ll
पर क्या कारण है कि उससे छोटे कैलाश पर्वत पर आज तक कोई भी व्यक्ति नहीं पहुँच सका...ll

ऐसा नहीं है कि वहाँ पर पहुँचने की कोशिश नहीं की गई...l
वहाँ पर पहुँचने के लिए अनेक प्रयास किये गये....
परंतु सभी असफल रहे क्योंकि वहाँ पर चढ़ाई करने गए
लोगों के साथ कुछ ऐसी घटनाएं हुई जिससे उनके होश उड़ गये...ll
वहाँ पर चढ़ाई करने गए लोगों का कहना है कि वहाँ पर चढ़ाई करने के बाद वहाँ पर समय बहुत तेजी से आगे बढ़ने लगता है और अचानक हाथ के नाखून और बाल बहुत बड़े हो जाते हैं... ll
इसके अलावा वहाँ पर हमारे कोई यन्त्र काम नहीं करते
Read 9 tweets
Nov 7
#अद्भुत_और_अप्रतिम_सनातन 🚩

#चौरासी_लाख_योनियों_का_रहस्य

हिन्दू धर्म में पुराणों में वर्णित ८४००००० योनियों के बारे में आपने कभी न कभी अवश्य सुना होगा।
हम जिस मनुष्य योनि में जी रहे हैं वह भी उन चौरासी लाख योनियों में से एक है।
अब समस्या यह है कि अनेक लोग ये नहीं
#Thread
समझ पाते कि वास्तव में इन योनियों का अर्थ क्या है?

यह देख कर और भी दुःख होता है कि आज की पढ़ी-लिखी नई पीढ़ी इस बात पर व्यंग करती और कटाक्ष कर हँसती ही नही अपितु अज्ञानतावश उपहास भी करती है कि इतनी सारी योनियाँ कैसे हो सकती है ?

कदाचित अपने सीमित ज्ञान के कारण वे इसे ठीक से
समझ नहीं पाते।
गरुड़ पुराण में योनियों का विस्तार से वर्णन दिया गया है, तो आइये आज इसे समझने का प्रयत्न करते हैं।

सबसे पहले यह प्रश्न आता है कि क्या एक जीव के लिए ये संभव है कि वह इतने सारी योनियों में जन्म ले सके? तो उत्तर है, हाँ। एक जीव, जिसे हम आत्मा भी कहते हैं, इन
Read 30 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Don't want to be a Premium member but still want to support us?

Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal

Or Donate anonymously using crypto!

Ethereum

0xfe58350B80634f60Fa6Dc149a72b4DFbc17D341E copy

Bitcoin

3ATGMxNzCUFzxpMCHL5sWSt4DVtS8UqXpi copy

Thank you for your support!

Follow Us on Twitter!

:(