(1/23) #Thread 🧵

दिगम्बर मुनिराज के 22 परिषह

क्षुधा, पिपासा, शीत, उष्ण, दंश-मशक, नाग्न्य, अरति, स्त्री, चर्या, शया, निषद्य, आक्रोश, वध, याचना, अलाभ, अदर्शन, रोग, तृणस्पर्श, प्रज्ञा, अज्ञान, मल ओर सत्कार- पुरस्कार।

#jainism
(साभार: महेन्द्र जैन (कासलीवाल)की पोस्ट से)
1. क्षु्धा (भूख) परिषह –

अग्नि शिखा सम क्षुदा वेदना, मुनिजन वन में सहते हैं।
बेला तेला पक्ष मास का, अनशन कर तप तपते हैं।
नरक पशुगति क्षुदा वेदना, का नित चिन्तन करते हैं।
इस विधि आतम चिंतनकर नित, क्षुदा परिषह सहते हैं।।१।
2. तृषा (प्यास) परिषह –

ग्रीष्मकाल में तन तपने से, प्यास सताती यतियों को।
तपा तपा तन कर्म खिपाते, चहुंगति पीर मिटाने को।।
प्यास पीर को चीर चीरकर, शांति नीर को पीते हैं।
इस विधि मुनिजन प्यास परिषह, ग्रीष्म ऋतु में सहते हैं।।२।
3. शीत परिषह –

कप कप कप कपती रहती, शीत पवन से देह सदा।
तथापि आतम चिंतवन में वे, कहते मम यह काय जुदा।।
शीतकाल में सरित तट पर, ऋषिगण ध्यान लगाते हैं।
कर्मेधन को जला जलाकर, शीत परिषह सहते हैं।।३।।
4. उष्ण परिषह –

तप्त धरातन अन्तरतल में, धग धग धग धग करती है।
उपर नीचे आगे पीछे, दिशि में तप तप तपता है।।
तप्तशिला पर बैठे साधुजन, तथापित तपरत रहते हैं।
निर्जन वन में अहो निरंतर, उष्ण परिषह रहते हैं।।४।।
5 दंश-मशक परिषह –

दंश मक्षिका की परिषह को, मुनिजन वन में सहते हैं।
रात समय में खड़े वे, आतम चिंत्तवन करते हैं।।
डांस मक्खियां मुनि तन पर जब, कारखून को पीते हैं।
नहीं उड़ाकर उन जीवों पर, समता रख नित सहते हैं।।५।।
6. नाग्न्य परिषह –

नग्न तन पर कीड़े निश दिन, चढ़कर डसते रहते हैं।
दुष्ट लोग भी नग्न मुनिश्वर, समता धर नित सहते हैं।
इन सबको वे नग्न देखकर, खिलखिलकर हंसते रहते हैं।।
निर्विकार बन निरालम्ब मुनि, नग्न परिषह सहते हैं।।६।।
7. अरति परिषह –

तन रति तजकर तपरत होकर, मुनि जब वन में रहते हैं।
क्रूर प्राणिजन सदा मुनि के, निकट उपस्थित रहते हैं।।
तथापि आगमरूपी अमृत, पी मुनि ध्यान लगाते हैं।
अमृत पीकर निर्भय होकर, अरति परिषह सहते हैं।।७।।
8. स्त्री परिषह –

काम वाण से उद्रेकित, यौवन वती वनिता आती है।
निर्जन वन में देख मुनि को, मधुर स्वरो में गाती है।।
तथापि अविचल निर्विकार मुनि, वनिता परिषह सहते हैं।
आत्म ब्रह्म में दृढतर रह मुनि, कर्म निर्जरा करते हैं।।८।।
9. चर्या परिषह -

कंकर पत्थर चुभकर पथ में, घाव बना पगतल में।
कमलपत्र सम कोमल पग से, खून बह रहा जो जंगल में।
तथापि मुनिजन मुक्तिरमा से, रति रख चलते रहते हैं।
मुमुक्षु बनकर मोक्षमार्ग में, चर्या परिषह सहते हैं।।९।।
10. निषध्या परिषह –

गिरि गुफा या कानन में जब, कठिनासन पर ऋषि रहते।
कई उपद्रव होने पर भी, आसन विचलित नहि करते।
अचलासन पर अपने मन को, स्थापित अपने में करते।
मुक्तिरमा पाने को मुनि, निषध्या परिषह को सहते।।१०।।
11. शय्या परिषह –

ध्यान परिश्रम शम करने यति, दो घड़ी निशि में सोते हैं।
तथापि मन को वश रख निद्रा, एक करवट से लेते हैं।
तदा मुनि पर महा उपद्रव, वन पशु करते रहते हैं।
तथापि करवट अविचल रखकर, शय्या परिषह सहते हैं।।११।।
12. आक्रोश परिषह -

अज्ञानी जन गाली देकर, पागल कह कर हँसते हैं।
वचन तिरस्कार कह फिर, नंगा लुच्चा कहते रहते हैं।।
दुष्टों से मुनि गाली सुनकर, के भी क्लेश नहीं करते।
समता सागर बन मुनि इस, आक्रोश परिषह को सहते।।१२।।
13. वध परिषह –

सघन वनों में वह शहरों में, जब मुनि विहार करते हैं।
दुष्ट जनों के वध बन्धन, ताड़न भी पथ सहते हैं।
प्राण हरण करने वाले उस, वध परिषह को सहते हैं।
क्षमता रख मुनि मौन धार कर, कर्म निर्जरा करते हैं।।१३।।
14. याचना परिषह -

अहो कलेवर सूख गया है, रोग भयानक होने से।
तथापि मुनिवर अनशन करते, भय नहीं रखते कर्मो से।
ऐसे मुनिवर पुर में आ जब, अहो पारणा करते हैं।
औषधि जल तक नहीं याचना, करते परिषह सहते हैं।।१४।।
15. अलाभ परिषह –

पक्ष मास का अनशन कर मुनि, गमन नगर में जब करते।
अन्नादिक का लाभ नहीं होने, पर तब वापिस आते।
उस दिन उदराग्नि की पीड़ा, क्षण—क्षण पल—पल में सहते।
अहोसाधना पथ पर इस विध, अलाभ परिषह मुनि सहते।।१५।।
16. रोग परिषह –

भस्म भगंदर कुष्ट रोग के, होने पर भी नहीं डरते।
सतत वेदना रहने पर भी, उसका इलाज नहीं करते।
जन्म जरा जो महारोग का, निशिदिन इलाज करते हैं।
तन रोगों पर समता रख कर, रोग परिषह सहते हैं।।१६।।
17. तृणस्पर्श परिषह –

शुष्क पत्र कण तन पर,गिरने से खुजली चलती रहती।
तथापि मुनिवर नहीं खुजाते, वह तो चलती ही रहती।
कण—कण कर कंटक चुभते, गमन समय में जंगल में।
इस तृण स्पर्श परिषह सह मुनि, कर्म खिपाते पल—पल में।।१७।।
18. मल परिषह –

पाप कर्म मल विनाश करने, मल परिषह मुनि नित सहते।
जल जीवों पर दया धारकर, स्नान को हमेशा तजते।
श्रुत गंगा में वीतराग जल से, स्नान किया करते।
तथापि मुनिवर अर्धजले, शव के सम निशदिन हैं दिखते।।१८।।
19. सत्कार परिषह –

मुनि की स्तुति अरू नमन प्रशंसा, करना यह सुन है सत्कार।
आगे रखकर पीछे चलना, पुरस्कार हैं गुण भंडार।
परन्तु यदि कोई जग मे, स्तुति या विनयादिक नहीं करते।
पुरस्कार सत्कार परिषह को, नित तब मुनि है सहते।।१९।।
20. प्रज्ञा परिषह –

मैं पंडित हूं ज्ञानी हूं मैं, द्वादशांग का पाठी हूँ।
इस जग में महाकवि हूँ, सब तत्वों का ज्ञाता हूँ।।
इस विध बुध मुनि कदापि, मन में वृथा गर्व नहीं करते हैं।
निरभिमान हो मोक्षमार्ग में, प्रज्ञा परिषह सहते हैं।।२०।।
21.अज्ञात परिषह -

अहो सुनो यह ज्ञानहीन मुनि, वृथा जगत में तप तपता।
कठिन तपस्या करने पर भी, श्रुत में विकास नहीं दिखता।
इस विध मुनि को मूढमति जन, वचन तिरस्कृत कर कहते।।
तदा कर्म का पाक समझ, अज्ञात परिषह मुनि सहते।।२१।।
22. अदर्शन परिषह –

मैं तप तपता दीर्घकाल से, पर कुछ अतिशय नहीं दिखता।
सुरजन अतिशय करते कहना, मात्र कथन ही है दिखता।।
इस विध दृगधारी मुनि मन में, कलूष भावना ही रखते हैं।
पर वांछा को छोड़ अदर्शन, परिषह नित मुनि सहते हैं।।२२।।

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with 𝗕𝗲𝗶𝗻𝗴 𝗝𝗮𝗶𝗻

𝗕𝗲𝗶𝗻𝗴 𝗝𝗮𝗶𝗻 Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @vishalbeingjain

Apr 25
अरिहंत केवली भगवान कितने प्रकार के होते है ?

सात प्रकार के :

1. तीर्थंकर केवली- जिनके तीर्थंकर  नामकर्म का उदय 
होता है व् जिनके कल्याणक होते है

2. उपसर्ग केवली - जिनके मुनिदशा में उपसर्ग होता है

3. मूक केवली-  जिनका धर्मोपदेश नहीं होता
(१/४) Cont.👇
(२/४)
4. सातिशय केवली- जिनके केवलज्ञान में अतिशय होते है

5. सामान्य केवली- जिनके समवशरण की रचना नहीं होती और कोई भी अतिशय नहीं होता। गंध्कुती की रचना होती है तथा धर्मोपदेश होता है।

6. अंत:कृत केवली - केवल ज्ञान होने पर अंतर्मुहुरत में ही सिद्ध हो जाते है।👇
(३/५)
7. अनुबद्ध केवली- जो श्रेणीबद्ध होते है- क्रम से एक अरिहंत से सिद्ध हुए और 
उनके शिष्य को केवलज्ञान हो जाता है ( जिस समय महावीर भगवान् को निर्वाण हुआ उसी समय गौतम गणधर को 
केवलज्ञान हुआ) 👇
Read 4 tweets
Apr 25
अरिहंत भगवान् के 34 अतिशय

दस अतिशय जन्म के समय होते हैं वे हैं―
शरीर की स्वेद रहितता, शारीरिक-निर्मलता, श्वेत-रुधिर, समचतुरस्रसंस्थान, सुगंधित शरीर, अनंतशक्ति, शरीर का उत्तम लक्षणों से युक्त होना, अनुपम रूप, हितमित-प्रिय वचन और उत्तम संहनन ।

(१/५) cont.👇
केवलज्ञान के समय होने वाले दस अतिशय ये हैं―
विहार के समय दो सौ याजन तक सुभिक्ष का होना, निर्निगल का दृष्टि, नख और केशों का वृद्धि रहित होना, कवलाहार का न रहना, वृद्धावस्था का न होना, शारीरिक-छाया का न होना, एक मुंह होने पर भी चार मुंह दिखायी देना,

(२/५) 👇 Cont.
(३/५)

उपसर्ग का अभाव, प्राणिपीड़ा का अभाव और आकाश-गमन ।

चौदह अतिशय देवकृत होते हैं ।

जीवों में पारस्परिक मैत्रीभाव, मंद सुगंधित वायु का बहना, सभी ऋतुओं के फूल और फलों का एक साथ फूलना-फलना, दर्पण के समान पृथिवी का निर्मल होना,
Read 5 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Don't want to be a Premium member but still want to support us?

Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal

Or Donate anonymously using crypto!

Ethereum

0xfe58350B80634f60Fa6Dc149a72b4DFbc17D341E copy

Bitcoin

3ATGMxNzCUFzxpMCHL5sWSt4DVtS8UqXpi copy

Thank you for your support!

Follow Us on Twitter!

:(