Uma Bharti Profile picture

Nov 9, 2019, 5 tweets

1. जैसा कि मैंने गंगोत्री से रवाना होते समय ही तय किया था कि जब भी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक होगी, मैं यात्रा के उसे पड़ाव पर गंगा जी को आसीन कर के बैठक में भाग लेकर वापर लौटूँगी तथा अपना प्रवास जारी रखूँगी। @BJP4India

2. पार्टी का कार्य भी राष्ट्रीय कार्य है, गंगा राष्ट्र की प्राण धारा है, पार्टी के अधिष्ठान से ही मुझे इस कार्य में संबल मिला है।

3. कल रात को मुझे सूचना मिली थी कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या पर आज निर्णय आने की संभावना है। मीडिया के ख़बरों से लगता है, जैसे इस विषय पर समाज में तनाव है एवं बहुत सारी वर्जनाएँ हैं।

#AYODHYAVERDICT

4. भारत में सर्वधर्म समभाव है, एवं भारत में क़ानून तथा संविधान ने हर नागरिक को स्वतंत्रता से जीने के अधिकार दिए हैं तथा देश और समाज के लिए ज़िम्मेवारियां भी हैं। #Ayodhya

5. हमें हमेशा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा, इसलिए कोर्ट का जो भी निर्णय होगा, हमें भारत के नागरिक होने के नाते अपने अधिकार के साथ अपने ज़िम्मेवारी को भी याद रखना होगा।

एक नागरिक होने के नाते हमारी यह ज़िम्मेवारी है कि हमारे देश में शांति एवं सद्भावना रहे।

Share this Scrolly Tale with your friends.

A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.

Keep scrolling