फाइनल का रोमांच
फुटबॉल विश्वकप का फाइनल बिल्कुल फाइनल जैसा रहा। जिस रोमांच की आशा लेकर दर्शक फाइनल मैच देखता है वो रोमांच इस फाइनल में देखने को मिला हालांकि पहले 78वें मिनट तक ऐसा कुछ नहीं था।
#FIFAWorldCup #ARGFRA #Messi𓃵 #leomessi
पहले 78वें मिनट तक मैच अर्जेंटीना की ओर झुका रहा और एक साधारण सा मैच खेला जा रहा। लेकिन मैच के 79वें मिनट से सबकुछ बदल गया। मैच ने जब करवट बदली तो मैस्सी के प्रशंसकों को भी सिर पकड़ने के लिए विवश होना पड़ा।
#FIFAWorldCup #ARGFRA #Messi𓃵 #LionelMessi𓃵
इसके बाद मैच में वो सबकुछ हुआ जिसे देखने के लिए हजारों दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे, जिसे देखने के लिए विश्व भर के करोड़ों लोग अपने-अपने टीवी सेटों या मोबाइल से चिपके हुए थे।
#FIFAWorldCup #ARGFRA #ArgentinaVsFrance #Messi𓃵 #leomessi
78वें मिनट तक अर्जेंटीना, मैस्सी के पेनल्टी पर गोल और एंजेल डी मारिया के मैदानी गोल की सहायता से 2-0 से आगे था। अर्जेंटीना आसानी से जीतता दिख रहा था।
#FIFAWorldCup #ARGFRA #ArgentinaVsFrance
78वें मिनट तक अर्जेंटीना की ओर झुके रहे मैच को फ्रांस ने 97वें सेकेंड के भीतर एमबापे के दो गोल (1 पेनल्टी + 1 मैदानी गोल) की सहायता से बराबर कर रोमांचक कर दिया।
साधारण सा चल रहा मैच यकायका ही रोमांचक होकर अतिरिक्त समय में पहुंच गया था।
#FIFAWorldCup #ARGFRA #Messi𓃵 #LioMessi
107वें मिनट में एक अप्रत्याशित गोल कर मैस्सी ने अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया था और यहां से अर्जेंटीना 36 वर्षों बाद विजेता बनता हुआ प्रतीत हो रहा था लेकिन नियति ने शायद कुछ और ही सोच रखा था।
#FIFAWorldCup #Messi𓃵 #ARGFRA #leomessi #ArgentinaVsFrance
मैच समाप्त होने के 3 मिनट पहले अर्जेंटीना का डिफेंस गोल रोकने के प्रयास में फ्रांस को पेनल्टी दे बैठा।
किलियन एमबापे ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल में उलझा कर अपनी हैट्रिक पूरी की और फ्रांस को 3-3 की बराबरी पर दिया।
#FIFAWorldCup #ARGFRA #Messi𓃵 #LeoMessi𓃵
बिलकुल अंतिम समय में अर्जेंटीना के गोलकीपर एमीलानो मार्टिनेज ने एक सुंदर बचाव करके अर्जेंटीना को हराने से बचाया और मैच को पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा दिया।
#FIFAWorldCup
पेनल्टी शूटआउट में एमबापे ने गोल दागकर फ्रांस को आगे कर दिया।
अर्जेंटीना के लिए #Messi ने निशाना साधा और गोल करके शूटआउट में स्कोर 1-1 कर दिया।
फ्रांस के लिए पेनल्टी लेने आए किंग्स्ले कोमन का गोल रोककर अर्जेंटीना के GK एमीलानो मार्टिनेज ने फ्रांस के खिलाड़ीयों पर दबाव बनाया।
पायोलो डिबाला, जो एक रणनीति के अंतर्गत 120वें मिनट में सब्सिट्यूट होकर मैदान में आए थे, ने गोल करके अर्जेंटीना को 2-1 से आगे कर दिया।
#Dybala #FIFAWorldCup
अब सारा दबाव फ्रांस के तुचोएमीनी पर था लेकिन वो इस दबाव को झेल नहीं पाए और गेंद को बाहर मार बैठे। तुचोएमीनी के इस मिस शॉट के साथ ही अर्जेंटीना के लिए विश्व विजेता बनने का मार्ग प्रशस्त हो चुका था।
#FIFAWorldCup
अर्जेंटीना के पेराडेज ने गेंद को गोल लाइन पार करा कर अपनी टीम को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से आगे कर दिया।
मुआनी ने फ्रांस के लिए गोल कर फ्रांसीसी आशाओं को जीवित तो रखा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पेनल्टी शूटआउट में स्कोर 3-2 हो चुका था।
#FIFAWorldCup
चौथे नंबर पर अर्जेंटीना के लिए पेनल्टी लेने आए गोंजालो मोंटेली ने अर्जेंटीना को विश्व विजेता बनने वाला गोल किया।
अर्जेंटीना नया विश्वविजेता बन गया। 1986 के बाद पहली बार अर्जेंटीना विजेता बना। मैस्सी का सपना पूरा हुआ, #Messi𓃵 के करोड़ों प्रशंसकों का सपना पूरा हुआ।
#FIFAWorldCup
36 वर्षों बाद अर्जेंटीना पुनः फुटबॉल का विश्व विजेता बना।
ये मात्र तीसरा अवसर रहा जब फुटबॉल विश्वकप फाइनल का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ। अर्जेंटीना 2002 के बाद विश्वकप जीतने वाला पहला दक्षिण अमेरिकी देश बना। 2002 में ब्राजील ने विश्व कप जीता था।
#FIFAWorldCup #Messi𓃵 #ARGFRA
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां लुसैल स्टेडियम में ही उपस्थित थे और फ्रांस के प्रत्येक गोल पर पर उनकी खुशी देखते ही बनती थी।
इस विश्व कप फाइनल ने रोमांच और नाटकीयता के मामले में पिछले 5 विश्व कप फाइनल की कमी पूरी कर दी।
#FIFAWorldCup #Macron #ARGFRA #Messi𓃵
2022 और 2018 के विश्वकप फाइनल में बराबार-बराबर 6 गोल हुए। 2018 के विश्वकप फाइनल में 6 गोल भले ही हुए थे मैच में रोमांच की कमी थी लेकिन 2022 के फाइनल ने रोमांच और नाटकीयता की सारी कमी पूरी कर दी।
#FIFAWorldCup #Messi𓃵 #ARGFRA #ArgentinaVsFrance #leomessi #ARG #FRA
कोई सामने से आकर कहे कि "इस थ्रेड को एकसाथ करके भेजो बेवसाइट के लिए" तब मन में गर्व का भाव आता है।
ऐसे ही है विपुल सर (@old_cricketer) जो नौसिखियों को भी ये अनुभव कराते हैं कि तुमने अच्छा लिखा। आपका बहुत बहुत धन्यवाद सर
RT किजिए और बेवसाइट पर जाकर पढ़िए
exxcricketer.com/fifa-world-cup…
@threadreaderapp please unroll
Share this Scrolly Tale with your friends.
A Scrolly Tale is a new way to read Twitter threads with a more visually immersive experience.
Discover more beautiful Scrolly Tales like this.
