जग में सुंदर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम।
एक हृदय में प्रेम बढ़ावे, एक पाप के ताप हटावै।
दोनों सुख के सागर हैं दोनों ही हैं पूरण काम।
चाहे कृष्ण कहो या राम।
#बिंदूजी
#श्रीराम_नवमी #श्रीरामनवमी
#काव्य #काव्य_कृति
रे मन, राम सों करि हेत।
हरिभजन की बारि करिलै, उबरै तेरो खेत॥
मन सुवा, तन पींजरा, तिहि मांझ राखौ चेत।
काल फिरत बिलार तनु धरि, अब धरी तिहिं लेत॥
सकल विषय-विकार तजि तू उतरि सागर-सेत।
सूर, भजु गोविन्द-गुन तू गुर बताये देत॥
#सूरदास #काव्य_कृति #श्रीराम_नवमी #श्रीरामनवमी
रमा है सबमें राम,
वही सलोना श्याम।

जितने अधिक रहें अच्छा है
अपने छोटे छन्द,
अतुलित जो है उधर अलौकिक
उसका वह आनन्द
लूट लो, न लो विराम;
रमा है सबमें राम।
#मैथिलीशरण_गुप्त #काव्य_कृति #काव्य #श्रीराम_नवमी #श्रीरामनवमी
पायो जी म्हे तो राम रतन धन पायो।। टेक।।
वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, किरपा कर अपनायो।।
जनम जनम की पूंजी पाई, जग में सभी खोवायो।।
खायो न खरच चोर न लेवे, दिन-दिन बढ़त सवायो।।
सत की नाव खेवटिया सतगुरु, भवसागर तर आयो।।
"मीरा" के प्रभु गिरधर नागर, हरस हरस जश गायो।।
#मीरा #काव्य_कृति
अब तेरी सरन आयो राम॥१॥
जबै सुनियो साधके मुख, पतित पावन नाम॥२॥
यही जान पुकार कीन्ही अति सतायो काम॥३॥
बिषयसेती भयो आजिज कह मलूक गुलाम॥४॥
#मलूकदास #काव्य_कृति #काव्य #श्रीराम_नवमी #श्रीरामनवमी
राम मैं पूजा कहा चढ़ाऊँ ।
फल अरु फूल अनूप न पाऊँ ॥

थन तर दूध जो बछरू जुठारी ।
पुहुप भँवर जल मीन बिगारी ॥१॥

मलयागिर बेधियो भुअंगा ।
विष अमृत दोउ एक संगा ॥२॥

मन ही पूजा मन ही धूप ।
मन ही सेऊँ सहज सरूप ॥३॥

पूजा अरचा न जानूँ तेरी ।
कह रैदास कवन गति मोरी ॥४॥
#रैदास
#काव्य_कृति
जो मन लागै रामचरन अस।
देह गेह सुत बित कलत्र महँ मगन होत बिनु जतन किये जस॥
द्वंद्वरहित गतमान ग्यान-रत बिषय-बिरत खटाइ नाना कस।
सुखनिधान सुजान कोसलपति ह्वै प्रसन्न कहु क्यों न होहिं बस॥
सर्बभूताहित निर्ब्यलीक चित भगति प्रेम दृढ़ नेम एक रस।
#तुलसीदास #काव्य_कृति #श्रीराम_नवमी

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with विजय नगरकर Vijay Nagarkar

विजय नगरकर Vijay Nagarkar Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @vipranagarkar

14 Apr 20
राजभाषा हिंदी प्रचार प्रसार में एण्ड्राइड मोबाइल की भूमिका -
1.लिला-राजभाषा (कृत्रिम बुद्धि ) हिंदी सीखने के लिए एक बहु-मीडिया आधारित बुद्धिमान स्वयं शिक्षक उपकरण है। Lila का उपयोग करके, अपने मोबाइल पर हिंदी भाषा अपनी मातृभाषा द्वारा सीखें।
play.google.com/store/apps/det…
#हिंदी #Hindi
2.सी.एस.टी.टी. ग्लोसरी नामक मोबाइल अप्प
तकनीकी शब्दावली आयोग, भारत सरकार ने सी.एस.टी.टी. ग्लोसरी नामक मोबाइल अप्प बनाया है।
play.google.com/store/apps/det… Image
3.2.गुगल प्ले स्टोअर से गुगल ट्रासंलेट एप्प द्वारा अब आप टाइप करके 103 भाषाओं के बीच अनुवाद कर सकते है। गूगल ने भारतीय भाषाओं को लिए नए प्रोडक्ट और फीचर्स के साथ नई न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन तकनीक का इस्तेमाल किया है।
play.google.com/store/apps/det…
Read 34 tweets
11 Apr 20
भारतीय संस्कृति में स्वच्छता
स्नानाचारविहीनस्य सर्वा:स्यु: निष्फला: क्रिया: (वाधूलस्मृति 69)
स्नान और शुद्ध आचार के बिना सभी कार्य निष्फल हो जाते हैं, अतः: सभी कार्य स्नान करके शुद्ध होकर करने चाहिए।
#स्वच्छ
#करोना_वायरस #bathing #गद्य_कृति
तथा न अन्यधृतं धार्यम्
(महाभारत अनु.104/86)

दूसरों के पहने कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
धृत वस्त्र
घ्राणास्ये वाससाच्छाद्य मलमूत्रं त्यजेत् बुध:। (वाधूलस्मृति 9)
नियम्य प्रयतो वाचं संवीताङ्गोऽवगुण्ठित:।
(मनुस्मृति 4/49)

नाक, मुंह तथा सिर को ढ़ककर, मौन रहकर मल मूत्र का त्याग करना चाहिए।
Read 19 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal Become our Patreon

Thank you for your support!

Follow Us on Twitter!