UNTOLD HISTORY OF CHENGIZ KHAN!
प्रश्न है कि इस्लामी और ईसाई इतिहासकारों ने #चंगेज_खान को बदनाम क्यों किया?

यह जानकर बहुत से लोगों का दिमाग चकरा गया होगा क्योंकि हमारे देश में ज्यादातर लोग चंगेज खान को मुसलमान ही समझते हैं।जबकि स्तय यह नही है जी हाँ चंगेज़ खान मुस्लमान नही था
आमतौर पे लोग ये मानते है कि चंगेज़ खान है इसका मतलब वो पक्का मुसलमान ही है लेकिन ऐसा है नहीं

चंगेज खान मुसलमान नहीं था वो हिंदू धर्म की तरह ही एक प्रकृति पूजक धर्म का अनुयायी था जिसे #तेंगरिज्म कहा जाता है
तेंगरिज्म में आकाश के देवता तेंगरी को ही पूजनीय माना जाता है
इस्लाम मूर्तिपूजा का विरोध करता है जबकि तेंगरिज्म में मूर्तिपूजा होती है इसलिए इस्लाम और तेंगरिज्म के बीच एक ऐतिहासिक दुश्मनी और घृणा रही है
फिर लोगों के मन में ये सवाल भी उठेगा कि आज सारे खान मुसलमान क्यों होते हैं ये इतिहास में सामूहिक धर्मपरिवर्तन की एक अलग कहानी है
दरअसल सच्चाई ये है कि चंगेज खान इतिहास का वो किरदार है जिसके बारे में इतिहासकारों ने सबसे ज्यादा झूठ बोला है । इस्लामी और ईसाई इतिहासकारों ने चंगेज खान को अत्यंत क्रूर, बर्बर और आतातायी साबित करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। जबकि हकीकत में चंगेज खान ऐसा नहीं था...
चंगेज खान इससे उलट.... एकदम उसूलों और आदर्शों वाला इंसान था... ये बात आपको बहुत अजीब और उलझन वाली लगेगी लेकिन आपको इस सवाल का भी जवाब मिल जाएगा कि आखिर चंगेज खान ने उस वक्त दुनिया के सबसे धनी देश भारत पर हमला क्यों नहीं किया ?
इस्लामिक इतिहासकारों की ही तरह ईसाई यूरोपीय इतिहासकार भी चंगेज खान से बहुत नफरत करते थे। क्योंकि वो कभी ये बर्दाश्त नहीं कर सके कि यूरोपियन नस्ल के अलावा कोई एशिया की नस्ल का इंसान विश्व विजेता बन गया। आपने इस बात पर गौर किया होगा कि यूरोपियन नस्ल के योद्धा जैसे
#सिकंदर #नेपोलियन और #जूलियस_सीजर की प्रशंसा में यूरोपियन इतिहासकारों ने चार चांद लगा दिए
इन योद्धाओं को इतिहासकारों ने विश्वविजेता की पदवी से नवाजा
लेकिन चंगेज खान ने इन योद्धाओं से भी बड़ा साम्राज्य खड़ा किया फिर भी इतिहासकारों ने चंगेज खान को कभी विश्वविजेता की संज्ञा नहीं दी
इसी तरह इस्लाम के विद्वान चंगेज खान से बहुत ज्यादा नफरत करते हैं। क्योंकि अगर चंगेज खान नहीं होता तो आज मुसलमानों की संख्या तीन गुनी होती। चंगेज खान और उसके वंशजों ने बहुत बड़े पैमाने पर मुसलमानों का सफाया कर दिया था और इसकी वजह थी इस्लामिक क्रूरता और अनाचार। इस इस्लामिक अनाचर और
क्रूरता का बदला चंगेज खान ने बहुत बेरहमी से लिया था‌। मुसलमान इतिहासकार इसलिए भी चंगेज खान से नफरत करते हैं क्योंकि उन्हें ये बात अच्छी नहीं लगती है कि एक काफिर सेनापति ने दुनिया का सबसे विशाल साम्राज्य खड़ा किया था।
चंगेज खान ने अपने पूरे जीवनकाल में कभी भी किसी पर बिना वजह हमला नहीं किया । उसने युद्ध को यथासंभव टालने की कोशिश की थी चीन के नक्शे के ठीक ऊपर एक देश मौजूद है जिसे मंगोलिया कहा जाता है। #मंगोलिया में बहुत सारी जनजातियां और कबीले थे जो सदैव आपस में लड़ते रहते थे
इस आपस की लड़ाई का लाभ हमेशा चीन के राजाओं ने उठाया चीन के राजा बहुत चालाकी से इन जनजातियों को आपस में लड़वाते थे और इनसे टैक्स प्राप्त करते थे

जिस मंगोल योद्धा ने भी मंगोलिया की सभी जनजातियों को इकट्ठा करके एक राष्ट्र बनाने की कोशिश की उस योद्धा को चीन के राजाओं ने मरवा दिया
अंबागाई... चंगेज खान के चाचा थे... चंगेज खान के जन्म के कुछ साल पहले ही अंबागाई ने मंगोलिया की सभी जनजातियों को इकट्ठा करने की कोशिश की थी लेकिन चीन के राजा ने अंबागाई को कैद कर लिया और उनको चीन लाकर कत्ल करवा दिया।
इन घटनाओं से पता चलता है कि मंगोलिया की ... #चीन के राजाओं से एक ऐतिहासिक और जन्मजात दुश्मनी थी। 1206 में चंगेज खान ने सभी मंगोल जनजातियों को इकट्ठा कर लिया और मंगोलिया को एक राष्ट्र में बदल दिया। इसके बाद चंगेज खान की उपाधि हासिल की...
दरअसल पहले चंगेज खान का नाम #तिमुजिन था‌
1215 तक चंगेज खान ने पूरे चीन पर कब्जा कर लिया और बीजिंग को नष्ट कर दिया। इस तरह चंगेज खान ने अपनी चाचा की मौत का बदला लिया। लेकिन 1218 में चंगेज खान को मजबूरी में #कारा_खिताई एम्पायर पर हमला करना पड़ा। कारा खिताई एम्पायर आज के
दक्षिणी रूस के आस पास फैला हुआ साम्राज्य था। दरअसल कारा खिताई एम्पायर के राजा ने मंगोल के एक शहर पर हमला किया और उस शहर के शासक का कत्ल कर दिया
संयोग से उस शहर के शासक का विवाह.... चंगेज खान की एक रिश्तेदार के साथ होने वाला था। इस घटना ने चंगेज खान को क्रोधित कर दिया और इसीलिए
इसीलिए उसने पूरे कारा खिताई साम्राज्य का सफाया कर दिया।
1218 में कारा खिताई एम्पायर को नष्ट करने के बाद चंगेज खान के साम्राज्य की सीमा #ख्वाराज्म के साम्राज्य से जाकर भिड़ गई ख्वारज्म उस वक्त एक बहुत बड़ी रियासत थी जिसकी सीमाएं #भारत की सिंधु नदी से टकराती थी।
ख्वारज्म की रियासत में आज का पूरा अफगानिस्तान था। यहां का बादशाह अलालुद्दीन मोहम्मद शाह द्वितीय था जो #तुर्की_ममलूक नस्ल का मुसलमान था और वो ईरान से राज चला रहा था। ये वो समय था जब तुर्की नस्ल के मुसलमान एशिया के कई बड़े देशों को गुलाम बनाकर उन पर राज कर रहे थे।
#ईरान तब तुर्की नस्ल के अलाउद्दीन का गुलाम था
यानी तुर्की का ही एक उपनिवेश था
अलालुद्दीन के ख्वाराज्म के साम्राज्य में ईरान के अलावा तजाकिस्तान,तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान,किर्गिस्तान, और आज के पाकिस्तान के आसपास के कुछ हिस्से भी शामिल थे यानी ये अपने आप में एक साम्राज्य था
1218 में चंगेज खान ने व्यापार करने के उद्देश्य से ख्वाराज्म में 500 लोगों का एक व्यापारिक और राजनीतिक दल भेजा। लेकिन अलालुद्दीन ने अपने विनाश को निमंत्रण दिया और उन सभी 500 लोगों को बेरहमी से अपने उतरार राज्य में कत्ल करवा दिया। इसके बाद भी चंगेज खान ने अपना धैर्य नहीं खोया और
दोबारा तीन राजदूत अलाउद्दीन के दरबार में भेजे। इनमें से एक दूत का सिर अलाउद्दीन ने कटवा दिया और बाकी दो राजदूतों को बहुत जलील करके भेज दिया।

• इसके बाद चंगेज खान के पास अलाउद्दीन के खिलाफ युद्ध के अलावा कोई विकल्प ही नहीं कर गया।
चंगेज खान जैसी आर्मी उस वक्त किसी के पास थी ही नहीं। अलाउद्दीन परास्त हो गया और उसने भागकर #कैस्पियन_सागर के पास एक द्वीप पर शरण ली जहां 1220 में उसकी मौत हो गई। इसके बाद अलाउद्दीन का बेटा जलालुद्दीन ख्वाराज्य का वारिस बना। बाद में मंगोल सेनाओं ने जलालुद्दीन का भी खात्मा कर दिया।
साल 1221 में चंगेज खान का पड़ाव #सिंधु^नदी के तट पर था और वो भारत पर हमला कर सकता था क्योंकि उसने ख्वारज्म के बादशाह जलालुद्दीन की सेना के आखिरी आदमी का भी कत्ल करवा दिया था।

ख्वाराज्म का साम्राज्य खत्म करते हुए चंगेज खान ने #समरकंद, #बुखारा, निशापुर, उतरार और गोरगान जैसे तमाम
इस्लामिक सभ्यता के सेंटर्स को नष्ट कर दिया था। यही वजह है कि मुल्ला मौलवी और आलिम उलेमा चंगेज खान से आज भी बहुत ज्यादा नफरत करते हैं।

• इन पूरी ऐतिहासिक घटनाओं से ये समझ में आता है कि चंगेज खान ने सदैव युद्ध को टालने की ही कोशिश की थी।
उसने भारत पर इसलिए हमला नहीं किया क्योंकि भारत पर हमला करने की कोई वजह उसके पास नहीं थी और वो पहले से तुर्की के क्रूर मुसलमानों की अत्याचार झेल रहे हिंदुओं को और ज्यादा परेशान नहीं करना चाहता था
किसी के भी बारे में कोई धारणा बनाने से पहले अच्छी तरह से उसके बारे में जानकारी होना जरूरी है। ये लेख अभिजीत चावड़ा के रिसर्च पर आधारित है।

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with हिंदू_बॉय🙏🚩💞🇮🇳

हिंदू_बॉय🙏🚩💞🇮🇳 Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @keshu_777

16 Sep
विश्व के दो सबसे बड़े चाँदी के कलशों का इतिहास

● चाँदी के 84 हजार सिक्के गलाकर बनाए गए थे दो कलश इस विश्व विख्यात कलश का निर्माण आमेर जयपुर के कुशवाहा ( कछवाहा ) राजवंश के महाराजा सवाई माधोसिंह द्वितीय ने सन 1894 ई० में करवाया था !
● राजस्थान एक ऐसा राज्य है जो आज भी अंदर पुरानी परंम्परारों सभ्यताओं और संस्कृति को सहेजे हुए है राजस्थान में हर साल देश दूनिया के कोने कोने से लाखों शैलानी आते हैं ! और यहाँ का लुत्फ उठाते हैं ! राजस्थान आने वाले पर्यटक जयपुर आने के बाद सीटी पैलेस का रूख अवश्य करते हैं !
● सीटी पैलेस गये बीना जैपूर की यात्रा पूरी नहीं होती ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ मौजूद है दूनिया का सबसे बड़ा चाँदी का कलश इस वृहद गंगाजली को देखने के लिए यहां दूर दूर से शैलानी आते हैं इस कलश की उचाई 5.फीट 3 इंच है और गोलाई 14.फीट 10 इंच !
Read 6 tweets
16 Sep
भारतीय रेलवे में टॉयलेट्स २०वी सदी के प्रारम्भ में शुरू हुए , लेकिन अंग्रेजो ने डिब्बे के फ्लोर में ५" छेद कर बनाया था , इससे दिक्कत यह थी की पटरी से लगे ,स्टेशन ,नदिया ,खेत यह सब भी गंदे होते थे , और सबसे बड़ी दिक्कत गैंगमैन को आती थी जो पटरिया फिटिंग करते थे ,
आझादी के 70 साल बाद भी सं 2014 तक किसी भी सरकर ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया , आज रेलवे में टॉयलेट्स लगने के 100 साल बाद 2014 के बाद पहली बार भारतीय रेल में बायो टॉयलेट्स जो सीया - चीन बॉर्डर पर हमारी सेनाए वापर लेती है क्योंकि बर्फ की वजह से मानव विस्टा जमींन में घुलता नहीं ,
5 साल के अंतराल बाद आज करीब-करीब 80% रेलवे के डिब्बे बायो टॉयलेट्स से सज्ज है और स्टेशन , पटरी नदी खेत गंदे होने से बच रहे है

अब बताना जरुरी नहीं की 2014 बाद किसकी सरकार ने यह सब महेनत कर देश में फ़ैल रही गंदगी रोकने में सफल रहे है ,
Read 4 tweets
5 Sep
यह बात इतिहास में कही नही मिलेगी
प्राथमिक शिक्षा में जब बच्चे को देवनागरी वर्णमाला का अध्ययन कराया जाता है तो ठ अक्षर से ठठेरा शब्द का उच्चारण बच्चा करता है .. मैकाले की शिक्षा में हम केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित रहे गौरवशाली ऐतिहासिक ठठेरा समाज के विषय में नहीं जान पाए ....
ठठेरा समाज पर समाजशास्त्रीय अध्ययन बहुत कम हुआ... जिसकी राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार बंगाल में एक 30 लाख से अधिक आबादी है यह समाज पीतल तांबे कांसा के उत्कृष्ट बर्तन बनाने में माहिर है अधिकतर बर्तन का कारोबार करते हैं।
बॉलीवुड की सर्वाधिक कमाई करने वाली बाहुबली फिल्म तो आपने देखी होगी फिल्म मैं महिष्मति साम्राज्य का उल्लेख किया गया है
महिष्मति कोई काल्पनिक नगरी नहीं थी यह महाभारत कालीन अवंती महाजनपद की समृद्धशाली शक्तिशाली राजधानी थी
जो मध्य प्रदेश के नर्मदा नदी के किनारे बसी हुई थी...
Read 12 tweets
25 Aug
असम के बहादुर राजा पृथु: जिन्होंने बख्तियार खिलजी को युद्ध में धूल चटाई थी

क्या आप जानते हैं कि विश्वप्रसिद्ध नालन्दा विश्वविद्यालय को जलाने वाले आतंकी बख्तियार खिलजी की मौत कैसे हुई थी??

असल में ये कहानी है सन 1206 ईसवी की.!
1206 ईसवी में कामरूप में एक जोशीली आवाज गूंजती है
"बख्तियार खिलज़ी तू ज्ञान के मंदिर नालंदा को जलाकर कामरूप (असम) की धरती पर आया है... अगर तू और तेरा एक भी सिपाही ब्रह्मपुत्र को पार कर सका तो मां चंडी (कामातेश्वरी) की सौगंध मैं जीते-जी अग्नि समाधि ले लूंगा"... राजा पृथु

और , उसके बाद
27 मार्च 1206 को असम की धरती पर एक ऐसी लड़ाई लड़ी गई जो मानव अस्मिता के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है.

एक ऐसी लड़ाई जिसमें किसी फौज़ के फौज़ी लड़ने आए तो 12 हज़ार हों और जिन्दा बचे सिर्फ 100....
Read 15 tweets
23 Aug
भारतीय इतिहास का इकलौता युद्ध जो लड़ा है #नागा_साधुओं ने!🙏🚩
जब #अब्दाली #दिल्ली और #मथुरा में मारकाट करता गोकुल तक आ गया और लोगों को बर्बरतापूर्वक काटता जा रहा था। महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे थे और बच्चे देश के बाहर बेचे जा रहे थे,
तब गोकुल में अहमदशाह अब्दाली का सामना #नागासाधुओं से हो गया।
कुछ 4 हजार चिमटाधारी साधु तत्काल सेना में तब्दील होकर लाखों की हबसी, जाहिल जेHदी सेना से भिड गए।
पहले तो अब्दाली साधुओं को मजाक में ले रहा था किन्तु
कुछ देर में ही अपने सैनिकों के चिथड़े उड़ते देख अब्दाली को एहसास हो गया कि ये साधू तो अपनी धरती की अस्मिता के लिए साक्षात महाकाल बन रण में उतर गए
तोप तलवारों के सम्मुख चिमटा त्रिशूल लेकर पहाड़ बनकर खड़े 2000 नागा साधू इस भीषण संग्राम में वीरगति को प्राप्त हो गए
Read 5 tweets
23 Aug
#भारत की वो #एकलौती ऐसी घटना जब , अंग्रेज़ों ने एक साथ 52 क्रांतिकारियों को इमली के पेड़ पर लटका दिया था, पर वामपंथियों ने इतिहास की इतनी बड़ी घटना को आज तक गुमनामी के अंधेरों में ढकेल रखा।😡
#उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में स्थित बावनी इमली एक प्रसिद्ध इमली का पेड़ है, जो भारत में एक शहीद स्मारक भी है। इसी इमली के पेड़ पर 28 अप्रैल 1858 को गौतम क्षत्रिय, जोधा सिंह अटैया और उनके इक्यावन साथी फांसी पर झूले थे।
यह स्मारक उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिन्दकी उपखण्ड में खजुआ कस्बे के निकट बिन्दकी तहसील मुख्यालय से तीन किलोमीटर पश्चिम में मुगल रोड पर स्थित है।

यह स्मारक स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किये गये बलिदानों का प्रतीक है।
Read 14 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal Become our Patreon

Thank you for your support!

Follow Us on Twitter!

:(