थ्रेड: आदि-अनादि- 2

किसी भी आदमी के पास ताकत दिखाने के दो तरीके होते हैं, 1. तू जानता है मेरा बाप कौन है? 2. जाके अपने बाप से पूछ मैं कौन हूँ। मतलब एक बात तो तय है कि किसी भी व्यक्ति का अस्तित्व दो हिस्सों से मिलकर बना होता है।
एक है "Traditional identity" यानी परंपरागत पहचान, और दूसरी "achieved identity" यानी "उपार्जित पहचान"। पारम्परिक पहचान का सम्बन्ध परिवार, क्षेत्र, जाति, पंथ इत्यादि से होता है। इनसे व्यक्ति का भावना का रिश्ता होता है। यहां लॉजिक, विज्ञान इत्यादि नहीं चलता।
वहीँ उपार्जित पहचान व्यक्ति स्वश्रम से हासिल करता है। यहां आप कॅल्क्युलेटेड निर्णय लेते हैं, फायदा नुक्सान देखते हैं। एक शांतिपूर्ण जीवन के लिए दोनों में बैलेंस आवश्यक है।
सिर्फ बाप के दम पर चौड़े होने वालों को बाप के जाने के बाद कोई नहीं पूछता, और समाज से अलग थलग अपने में ही रहने वाले अकेलेपन के शिकार हो जाते हैं।
अगर ट्रेडिशनल आइडेंटिटी हावी हो जाए तो व्यक्ति धर्म, जाति, परिवार को लेकर जरूरत से ज्यादा इमोशनल रहता है, और ऐसे आदमी से कोई भी बेवकूफी कराई जा सकती है। एक पढ़े लिखे इंजीनियर के आतंकवादी बनने के पीछे भी यही कारण होता है।
और अगर सेल्फ-मेड आइडेंटिटी हावी हो जाए व्यक्ति भावनाशून्य सा, मशीन जैसा हो जाता है। (बिग बैंग थ्योरी का शेल्डन कूपर तो याद होगा)। तो इन दोनों पहचानों के बीच वैसा ही रिश्ता होता है जैसा विज्ञान और धर्म के बीच होता है।
विज्ञान आपको जीने का तरीका बता सकता है, मगर जीवन का उद्देश्य धर्म ही बताता है। विज्ञान आपको न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी सिखा सकता है, मगर उस तकनीक से बम बनाना है या बिजली ये तो धर्म ही बताएगा। धर्म उन प्रश्नों के उत्तर देता है जहां विज्ञान अभी तक पहुँच नहीं पाया है।
जैसे जन्म-मृत्यु, ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति और उसका उद्देश्य, काल की गति वगैरह वगैरह। और आत्मा की तृप्ति के लिए इस सवालों के जवाब जरूरी है, सही या गलत इससे कोई मतलब नहीं। बगैर धर्म के हमारा समाज एक मशीन से ज्यादा कुछ नहीं।
आधुनिक समाज के विचारकों की मान्यता है कि जैसे जैसे विज्ञान प्रगति करता जा रहा है वैसे वैसे धर्म का दायरा सीमित होता जा रहा है। यानी आध्यात्म का स्थान लॉजिक लेता जा रहा है। आप लोग ये महसूस भी करते होंगे कि आधुनिक जीवन यांत्रिक होता जा रहा है।
इसका सीधा सीधा असर व्यक्ति के अस्तित्व पर पड़ता है। आपकी "उपार्जित पहचान" तो विकसित हो रही है मगर "परंपरागत पहचान" कमजोर होती जा रही है। न्यूक्लियर फैमिलीज़ में ये ज्यादा देखने को मिलता है।
हम लोग सेक्युलर होते जा रहे हैं, लॉजिकल होते जा रहे हैं, ग्लोबल होते जा रहे हैं, एफ्फिसिएंट होते जा रहे हैं, मगर उसी क्रम में हम अमानवीय भी होते जा रहे हैं, आध्यात्म से दूर होते जा रहे है, जीवन का अर्थ भूलते जा रहे हैं। यही एकतरफा विकास हमारे जीवन में एक रिक्ति उत्पन्न कर रहा है।
ये मनुष्य की प्रवृति के खिलाफ है। अगर सब कुछ लॉजिक के हिसाब से ही करना होता तो "Consciousness" यानी 'चेतना' की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। भौतिक विकास के क्रम में नहीं न कहीं इसी 'चेतना' का विकास पीछे रह गया है। आध्यात्म इसी चेतना का भोजन है।
इसी आध्यात्म की खोज में हम शिव की ओर जा रहे हैं। शिव, भौतिकता से दूर, सिर्फ और सिर्फ भाव हैं।

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with WhiteCollarMazdoor

WhiteCollarMazdoor Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @BankerDihaadi

14 Aug
थ्रेड: भक्तों का सर्कस

जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल। एक जर्मन दार्शनिक जिनके विचार आधुनिक पाश्चात्य दर्शन की नींव रखते हैं। मार्क्स के द्वंद्वात्मक भौतिकवाद और उनके धर्म को लेकर विचारों के पीछे भी इनकी ही प्रेरणा थी।
मार्क्स ने कहा है कि "Religion is Opiate of Masses यानी धर्म जनता की अफीम है"। हेगेल ने इसके पीछे पूरा कारण भी बताया है। हेगेल कहते हैं कि जब व्यक्ति भगवान् को मानने लगता है तो वो अपनी शक्ति उसे दे देता है। बदले में उससे उम्मीद लगा लेता है।
अपनी इच्छा से अपनी शक्ति का त्याग करना उसे कमजोर कर देता है, और उम्मीद लगा कर बैठना उसे आश्रित बना देता है। और ये शक्ति भी वो ऐसी सत्ता के हवाले करता है जिससे कोई सवाल नहीं पूछ सकता। यही भक्ति कहलाती है। ऐसा व्यक्ति समाज के लिए तो क्या अपने लिए भी किसी काम का नहीं रहता।
Read 9 tweets
12 Aug
थ्रेड: आदि-अनादि- 1
डिस्क्लेमर: ये पूरा फ़र्ज़ी थ्रेड है। फिलोसोफी का अपच है। हो सके तो इग्नोर करिये।

आजकल शिवभक्ति का काफी उबाल आया हुआ है। केदारनाथ, कैलाश मानसरोवर, तुंगनाथ से लेकर देश विदेश के भिन्न भिन्न कोनों में छुपे हुए शिवलिंग देखने को मिल रहे हैं।
आधुनिक पीढ़ी का शिव के साथ ये प्रेम देखकर थोड़ा आश्चर्य सा होता है। आश्चर्य इसलिए क्यूंकि दोनों बिलकुल ही विपरीत प्रवृति के हैं। आधुनिक पीढ़ी के पास आराम की सारी ऐसी चीजें उपलब्ध हैं जिनके बारे में सौ साल पहले कोई सोच भी नहीं पाता था।
गर्मी में AC, सर्दी में हीटर, सीढ़ी चढ़ने के लिए लिफ्ट, घूमने के लिए गाडी, एक से बढ़कर एक गैजेट, मनोरंजन के इतने साधन हैं कि कंफ्यूज हो जाएँ। दूसरी तरफ शिव हैं, बर्फ से पूरी ढकी पहाड़ के चोटी पर आधा शरीर ढके हुए, पशुओं के सानिध्य में, बिना घर बिना छत के वैरागी जैसे बैठे रहते हैं।
Read 7 tweets
7 Aug
थ्रेड: काला ताजमहल

Disclaimer: यह पोस्ट पूरी तरह से पॉलिटिकल है। अगर आप BJP या कांग्रेस में से किसी के भक्त हैं तो हो सकता है कि ये पोस्ट पढ़ के आपकी भावनाएं आहत हो जाएँ। ऐसे केस में या तो आगे न पढ़ें, या फिर अपनी भावनाओं को स्थान विशेष में डाल कर रखें।
आजादी के बाद का भारत काफी समय तक एक परिवार विशेष की छत्रछाया में रहा। एक पूरी रणनीति के जरिये देश में ये माहौल बना कर रखा गया कि भारत आज जो भी है उस परिवार विशेष की मेहरबानी से ही है।
ये कोई आश्चर्य की बात भी नहीं है क्यूंकि 75 में से लगभग 38 साल तो देश के प्रधानमंत्री सीधे सीधे उसी परिवार से रहे। उनमें से भी सबसे ज्यादा (17 साल) नेहरूजी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली। अब सत्ता के साथ सत्ता के चाटुकार भी आते हैं।
Read 22 tweets
5 Aug
हिंदुस्तान में हॉकी के साथ सबसे बड़ी ट्रेजेडी ये नहीं है कि इसकी उपेक्षा की गई। सबसे बड़ी ट्रेजेडी ये है कि इसे राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया। आजादी के समय भारत हॉकी में विश्व चैंपियन था। हर ओलंपिक में हॉकी में गोल्ड आते थे। लोग मेजर ध्यानचंद के दीवाने थे।
सरकार ने भी जोश जोश में आकर हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित कर डाला। ये नहीं सोचा कि भारत की हॉकी में विश्वविजेता की पदवी परमानेंट नहीं है। हॉकी कोई भारत में कबड्डी या नौकायन की तरह सदियों से खेला जाने वाला खेल तो है नहीं कि भारत का युवा इस खेल में बचपन से ही पारंगत हो।
तो ऐसे में सिर्फ पिछले कुछ सालों की परफॉर्मेंस को देख कर हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित कर देना ऐसा ही था जैसे नोकिया के पुराने मोबाइल को देखकर नोकिया को आजीवन मोबाइल सप्लाई करने का ठेका दे दिया जाए।
Read 5 tweets
5 Aug
मेरे यहां एक महोदय 10-10 के एक हजार के लगभग सिक्के लेके आए और बोले कि चेंज करो। RBI सर्कुलर का हवाला देते हुए हमने मना कर दिया। कस्टमर ने पहले तो जम के तमाशा किया, जब फिर भी हमने सिक्के नहीं लिए तो सारे सिक्के ब्रांच में फेंक के चला गया।
थोड़ी देर हमको पुलिस स्टेशन से फोन आया कि साहब सिक्के ले लो (PSI से हमारी अच्छी जानकारी थी). हमने कहा कि हमारे पास इतने सारे सिक्के गिनने के लिए आदमी नहीं है। बेचारे PSI साहब बोले कि भाई आदमी मैं दे देता हूं, आप इसका काम कर दो, इसने पूरे पुलिस स्टेशन में हंगामा मचाया हुआ है।
हमने कहा ठीक है। पुलिस स्टेशन से एक कांस्टेबल सिक्के गिनने आया। गिनने पे पता चला कि 92 सिक्के कम हैं (शायद लोग उठा के ले गए थे). हमको लगा कि ये फिर बवाल मचाएगा, मगर कस्टमर खुश हो के बोला कि चलो फायदा हो गया।
Read 4 tweets
17 Apr
अलाउद्दीन ख़िलजी पद्मावती को पाने के लिए विक्षिप्तता के स्तर पर पहुंच चुका था। वो कुछ भी करने को तैयार था। ताकत का नशा इस कदर हावी था कि जो चीज पसंद आ गई वो तो चाहिए ही थी। न सुनने के आदत नहीं थी। दिल्ली छोड़कर, चित्तौड़ के किले के बाहर आठ महीने तक डेरा डाले पड़ा रहा।
अंततः किले का फाटक खोला गया। भीषण लड़ाई हुई। दोनों तरफ के न जाने कितने ही सैनिक मारे गए। मगर खिलजी के पास ताकत ज्यादा थी। वो जीत गया। चितौड़ के अभेद्य किले पर अब खिलजी का अधिकार था। बड़ी उम्मीद के साथ खिलजी विजेता की तरह चित्तौड़ में घुसा। मगर भीतर का माहौल देखकर दंग रह गया।
नगर में उसे मिला तो धुएं का गुबार, जलती हुई लाशों की गंध, वीरान वीथियां। जीवित मनुष्य का कोई नामोनिशान तक नहीं। ऐसा लग रहा था कि शमशान में खड़ा हो। खिलजी जीतने के बाद भी हारा हुआ महसूस कर रहा था। जिसके लिए इतनी मेहनत की थी, इतनी लाशें बिछाई थी वो भी नहीं मिली।
Read 4 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal Become our Patreon

Thank you for your support!

Follow Us on Twitter!

:(