Anand Kumar Profile picture
Jan 22 6 tweets 2 min read
यदि आप पति हो और किसी सुबह 5:30 में ही आपकी नींद खुल जाये तो आपको दो यक्ष प्रश्नों का सामना करना पड़ सकता है -

पहला -
चाय खुद बनाऊं या अर्धांगिनी को जगाने का दुःसाहस करूँ ?
परिणाम: आप कुछ भी करो आपको "चार बातें" सुननी ही हैl आप यदि खुद चाय बना लो तो ब्रह्म मुहूर्त में, अर्थात आठ बजे जब भार्या जागेगी तो आपको सुनना है -"क्या ज़रूरत थी खुद बनाने की , मुझे जगा देते, पूरा बर्तन जला दिया, वो दूध का बर्तन था, चाय वाली नीचे रखी है दाल भरकरl"
विश्लेषण: चाय खुद बनाने से पत्नी दुखी हुई या शर्मिंदा हुई या अपने अधिकार क्षेत्र में घुसपैठ से भयाक्रांत हुई या कुछ और... आप कभी समझ नहीं पाएंगेl दूध के बर्तन में चाय बनाना गुनाह है लेकिन चाय के बर्तन में दाल भरकर रखी जा सकती हैl
दूसरा -
यदि आप चाय खुद बना रहे हैं और शक्कर के डिब्बे में शक्कर आधा चम्मच बची है तो आपके दिमाग में विचार आएगा ही कि बड़े डिब्बे से निकालकर इसमें टॉप-अप कर देता हूँ, यदि आपने ऐसा किया तो पता है क्या सुनोगे?
पता तो है आपको लेकिन ये जो इनोसेंट बनकर ना में गर्दन हिला रहे हो न तो सुन ही लोl आपको शर्तिया सुनना पड़ेगा, "किसने कहा था शक्कर निकालने को? मुझे वह डिब्बा आज मँजवाना थाl"
निष्कर्ष : संसार में पति नाम का जो जीव होता है उसमे अकल का अकाल होता हैl "सर्व गुण संपन्न" या तो "भैया" होते हैं या फिर "जीजाजी"l

संदीप उमाकांत भालेराव की वाल से #स्वचोरित

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with Anand Kumar

Anand Kumar Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @anandydr

Jan 23
जिसे पहला स्वतंत्रता संग्राम कहते हैं, वो 1857 का बताया जाता है, फिर हम अपनी बात उससे सौ साल पहले से क्यों शुरू कर रहे हैं? क्योंकि इस दौर में बाबा तिलकामांझी ने फिरंगियों के शोषण के खिलाफ़ हथियार उठा लिए थे। ऐसा माना जाता है कि बाबा तिलका मांझी का जन्म 11 फ़रवरी 1750 को हुआ था।
इस हिसाब से 1784 के दौर में वो करीब 35 वर्ष के होंगे। विश्व इतिहास में ऐसा एक ही बार हुआ है कि कोई निजी कंपनी - ईस्ट इंडिया कंपनी, इतनी बड़ी आबादी को नियंत्रित करे। इस कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने विलियम पिट (यंगर) के प्रभाव में ज़मींदारी का लगान वसूलने की व्यवस्था बदली। Image
ये 1770 के अकाल का दौर था और तब के बिहार के लिए और शोषण झेल पाना नामुमकिन हो गया। बचपन से ही फिरंगियों का जुल्म देखते आ रहे तिलका मांझी ने आखिर फिरंगियों का और लगान भरने और जुल्म सहने के बदले हथियार उठा लिए। हथियार भी कैसे? फिरंगी तोपों-बंदूकों के खिलाफ तिलका मांझी के गुलेल-धनुष!
Read 10 tweets
Jan 22
अप्रैल 1669 में औरंगज़ेब ने दारुल-हरब यानि हिन्दुस्तान को दारुल-इस्लाम बनाने के लिए फ़रमान जारी किया। जिन मंदिरों की वजह से बुतपरस्ती होती थी, उन्हें तोड़ा जाना था। इस आदेश पर इलाके की हिन्दू जनता भड़क उठी और विद्रोह हो गया।
#OurTrueHistory
@ShefVaidya
जाट बहुल इलाकों के इस विद्रोह में स्थानीय मीना, मेव, अहीर, गुज्जर, नरुका, पंवार सभी शामिल हो गए। मंदिरों को तोड़ने आई सेनाओं का सशस्त्र विरोध होने लगा। मथुरा के इलाके का फौजदार, अब्दुन नबी खान, विद्रोह को कुचल कर मंदिरों को तोड़ने आगे आया।
गोकुल जाट के नेतृत्व में हुई लड़ाई में शाहजहाँ के काल में बने शादाबाद के फौज़ी ठिकाने को जनता ने ध्वस्त कर दिया और 12 मई 1669 को हुई लड़ाई में गोकुल जाट और उसके साथियों ने किसानों के औजारों से ही मुग़ल सैनिकों को हराकर, अब्दुन नबी खान को मार गिराया।
Read 10 tweets
Jan 21
धर्म परिवर्तन के खिलाफ़ आपके जो कानून हैं वो उल्टे हैं। बात हज़म करने में दिक्कत होगी, लेकिन जो ज़मीनी स्तर पर ऐसे मामले देख चुके हैं, उन्हें ये स्वीकार करने में दिक्कत नहीं होगी। धोखे से, लालच देकर, या गलत तरीके से धर्म परिवर्तन करते/करवाते पकड़े जाने पर क्या होता है?
अगर पीड़ित अथवा पीड़िता (जिसका धर्म परिवर्तन करवाया गया हो) किसी अनुसूचित जाति-जनजाति से आता/आती है, तो अधिक सज़ा होगी, और अगर वो सामान्य वर्ग से आता/आती हो तो कम सज़ा होगी। क्या धोखे से धर्म परिवर्तन करवाने वाले भी ऐसा ही सोचते हैं?
नहीं! वो बिलकुल इसका उल्टा करते हैं। चाहे लव जिहाद कहलाने वाले मामलों की तथाकथित "रेट लिस्ट" देखिये, या अन्य तरीकों के मामले में देखिये, तथाकथित सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर के काल से इस बात के लिखित प्रमाण हैं कि निशाना पहले ब्राह्मण, फिर क्षत्रिय, वैश्य और अंत में दूसरी जातियां होंगी।
Read 5 tweets
Nov 3, 2021
श्री कृष्ण के अनेक नामों में से एक 'मुरारी' है। ये नाम इसलिए पड़ा था क्योंकि श्री कृष्ण ने मुर नाम के राक्षस का वध किया था। इस राक्षस का वध क्यों किया? क्योंकि ये नरकासुर की सेना का सेनापति था और सत्यभामा ने नरकासुर पर आक्रमण कर दिया था।
शेखुलर गल्पकार (जो स्वयं को इतिहासकार बताते हैं), कहते हैं कि प्राचीन काल में स्त्रियों के शिक्षा इत्यादि की व्यवस्था नहीं थी। इसलिए स्त्रियों के युद्धकला में दक्ष होने, रथ चलाने इत्यादि की बात नहीं होती। महाभारत में कम से कम दो बार तो सुभद्रा और सत्यभामा ही रथ चलाती दिखती हैं।
मगर खैर, हमारा मुद्दा स्त्रियों की शिक्षा और युद्धकला की जानकारी तो था नहीं। मुद्दा ये था कि सत्यभामा ने आखिर नरकासुर पर आक्रमण किया ही क्यों? अदिति के कुंडल छीन लाने के अलावा नरकासुर ने कई स्त्रियों का भी अपहरण कर रखा था। इससे क्रुद्ध सत्यभामा ने आक्रमण का आदेश दिया था।
Read 7 tweets
Nov 1, 2021
बिल्ली का बच्चा लगातार उसे अपने साथ खेल में उलझाने की कोशिश करता दिखता है, और असफल होता है। क्या आपके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आपका ध्यान भी इतना ही एकाग्र है? अगर ये बच्चा कर सकता है, तो आप भी कर सकते होंगे न?

भगवद्गीता के दूसरे अध्याय के 41वें श्लोक में कहा गया है -

व्यवसायात्मिका बुद्धिरेकेह कुरुनन्दन।
बहुशाखा ह्यनन्ताश्च बुद्धयोऽव्यवसायिनाम्।।2.41
इस श्लोक की "व्यवसायात्मिका बुद्धि" ने कई विद्वानों-मनीषियों ने भगवद्गीता की व्याख्या पर गंभीर प्रभाव पड़े। इस श्लोक में कहा गया है - सम बुद्धि की प्राप्ति के विषय में व्यवसायात्मिका बुद्धि एक ही होती है। अव्यवसायी मनुष्यों की बुद्धियाँ अनन्त और अनेक शाखाओं वाली होती हैं।
Read 4 tweets
Jul 23, 2021
हिन्दुओं के कलैंडर यानि कि पञ्चांग में हर 14 से 19 साल में एक महीना खिसकता है। 2015 ऐसा ही एक साल था। इस अलग महीने वाले वर्ष पुरी के जग्गनाथ मंदिर में जो मूर्तियां रखी हैं उन्हें बदला जाता है।
मंदिर प्रांगण में जिन मूर्तियों की पूजा होती है उन्हें लकड़ी से बनाया जाता है। मुख्यतः इसमें नीम की लकड़ी इस्तेमाल होती है। इन चारों मूर्तियों में भगवान जगन्नाथ की मूर्ती 5 फुट 7 इंच की होती है और उनके फैले हुए हाथ 12 फुट का घेरा बनाते हैं।
इनका वजन इतना ज्यादा होता है कि पांच-पांच लोग इनके 1-1 हाथ और बीस लोग उन्हें पीठ की तरफ से उठाते हैं। करीब पचास लोग उन्हें आगे से खींचते हैं। बलभद्र की मूर्ती इस से कहीं हल्की होती है । उनकी मूर्ती 5 फुट 5 इंच ऊँची होती है।
Read 10 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal

Or Donate anonymously using crypto!

Ethereum

0xfe58350B80634f60Fa6Dc149a72b4DFbc17D341E copy

Bitcoin

3ATGMxNzCUFzxpMCHL5sWSt4DVtS8UqXpi copy

Thank you for your support!

Follow Us on Twitter!

:(