Anand Kumar Profile picture
Feb 5 6 tweets 2 min read
एक बार राजा भोज के साले अपनी बहन से मिलने आये। दोनों भाई-बहन राजा के अन्त:पुर में बैठे आपस में बातें कर रहे थे। उसी समय राजा भोज वहां आ गये तो रानी ने उनको कहा, "पधारिये मूर्खराज!"

राजा भोज ने प्रत्युत्तर में कहा तो कुछ नहीं पर उल्टे पैर आवेश में आकर दरबार में जा बैठे।
अब दरबार में जो भी आता था उससे राजा भोज कहते थे, "पधारिये मूर्खराज!" राजा के इस सम्बोधन से स्तब्ध दरबारी कुछ कह या कर सकने की स्थिति में तो नहीं थे इसलिए शान्तभाव से अपने आसन पर बैठ जाते थे। थोड़ी देर में आये कालिदास और उनसे भी राजा ने कहा, "पधारिये मूर्खराज!"
कालिदास ने पूछा -
खादन्न गच्छामि हसन्न जल्पे (जल्पामि)
गतं न शोचामि कृतं न मन्ये।
द्वाभ्यां तृतीयो न भवामि राजन्!
किं कारणं भोज भवामि मूर्ख:।।
अर्थात् राह चलते कुछ खाया नहीं, आवश्यक वार्ता करते समय हंसा नहीं, जो बीत गया उसके बारे में कभी सोचा नहीं, कोई उपकार किया तो उसका घमंड नहीं किया तथा जहां दो व्यक्ति परस्पर मंत्रणा कर रहे हों उनके बीच बिना अनुमति के प्रवेश नहीं किया तो फिर हे राजन्! मैं मूर्ख कैसे हो गया?
राजा भोज को समझ आ गया कि उन्हें मूर्खराज क्यों कहा गया था। विद्वान राजा को टोककर प्रश्न कर सकता था (जब बाकी लोग चुप लगा गए), और पत्नी गलती पर सीधा मूर्खराज कह सकती थी। ऐसे विचित्र राजा भोज की भोजशाला, धार (मध्यप्रदेश) में है।
कभी ये देवी सरस्वती का मंदिर हुआ करता था। भारत के अनेक मंदिरों-विग्रहों की ही तरह, आज ये भी हिन्दुओं के लिए नहीं। केवल वसंत पंचमी के दिन यहाँ पूजा की जा सकती है। राम जन्मभूमि केवल आरम्भ था, अभी कई लड़ाइयाँ और बाकी हैं!

(चित्र इन्टरनेट के विभिन्न स्रोतों से साभार)
#BhojShala

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with Anand Kumar

Anand Kumar Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @anandydr

Feb 5
“मुझे नहीं लगता इसे नहलाते होंगे”, छोटी बच्ची ने अपने मेमने को पास समेटते हुए आशंका जताई। उसने सुबह ही मेमने पर पूरा एक घड़ा पानी डाला था और फिर इस तरह पानी बर्बाद करने के लिए माता से प्रसाद भी पा चुकी थी।
उससे बड़े भाइयों में इस बात पर बहस छिड़ी थी कि धोने से बकरी का रंग, उसकी चमक फीकी पड़ती है या नहीं। छोटी लड़की और उसे 10-12 वर्ष के भाइयों के ही हमउम्र दो और भाई बहन भी वहीँ मौजूद थे। प्रयागराज तब आज जितना बड़ा तो नहीं था।
फिर भी तीर्थ से जुड़ा क्षेत्र होने के कारण पास के आस-क्षेत्र की प्रसिद्धि तो थी ही। हाँ एक बड़े नेता जिनके पिता भी कांग्रेसी थे, उनकी वजह से शहर को राजनैतिक प्रसिद्धि भी मिली हुई थी। फिर भले ही किसी और नाम से मिली हो।
Read 10 tweets
Feb 4
आपके हिसाब से ये एक नदी के किनारे की तस्वीर है, जो शायद इसलिए ली गयी होगी क्योंकि दृश्य सुन्दर था। हमारे हिसाब से अब ये तस्वीर उल्टी है। जब हमने इसे लिया था तब हमारे हिसाब से ये बेतवा नदी का सुन्दर दृश्य ही था। Image
इससे पहले कि इस बात पर आयें कि ये तस्वीर उल्टी क्यों लग रही है हम चलें कटरा केशवदेव, यानि जिसे हमलोग आमतौर पर मथुरा के कृष्ण जन्मस्थान मंदिर के नाम से जानते हैं। पाहली बार इसे 1071 में महमूद गजनवी का हमला झेलना पड़ा था।

#KashiMathuraBakiHai
उसके बाद से इस्लामिक हमलावरों के आक्रमणों में इसे तोड़ा जाता रहा और फिर से बनाया जाता रहा। सत्रहवीं शताब्दी में इसे वीर सिंह देव बुंदेला ने फिर से बना दिया था। इसके बाद ही औरंगज़ेब ने 1670 में इसे तुड़वाया। कहते हैं जन्मभूमि स्थल पर ईदगाह तभी पहली बार बनी। Image
Read 7 tweets
Jan 23
जिसे पहला स्वतंत्रता संग्राम कहते हैं, वो 1857 का बताया जाता है, फिर हम अपनी बात उससे सौ साल पहले से क्यों शुरू कर रहे हैं? क्योंकि इस दौर में बाबा तिलकामांझी ने फिरंगियों के शोषण के खिलाफ़ हथियार उठा लिए थे। ऐसा माना जाता है कि बाबा तिलका मांझी का जन्म 11 फ़रवरी 1750 को हुआ था।
इस हिसाब से 1784 के दौर में वो करीब 35 वर्ष के होंगे। विश्व इतिहास में ऐसा एक ही बार हुआ है कि कोई निजी कंपनी - ईस्ट इंडिया कंपनी, इतनी बड़ी आबादी को नियंत्रित करे। इस कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने विलियम पिट (यंगर) के प्रभाव में ज़मींदारी का लगान वसूलने की व्यवस्था बदली।
ये 1770 के अकाल का दौर था और तब के बिहार के लिए और शोषण झेल पाना नामुमकिन हो गया। बचपन से ही फिरंगियों का जुल्म देखते आ रहे तिलका मांझी ने आखिर फिरंगियों का और लगान भरने और जुल्म सहने के बदले हथियार उठा लिए। हथियार भी कैसे? फिरंगी तोपों-बंदूकों के खिलाफ तिलका मांझी के गुलेल-धनुष!
Read 10 tweets
Jan 22
अप्रैल 1669 में औरंगज़ेब ने दारुल-हरब यानि हिन्दुस्तान को दारुल-इस्लाम बनाने के लिए फ़रमान जारी किया। जिन मंदिरों की वजह से बुतपरस्ती होती थी, उन्हें तोड़ा जाना था। इस आदेश पर इलाके की हिन्दू जनता भड़क उठी और विद्रोह हो गया।
#OurTrueHistory
@ShefVaidya
जाट बहुल इलाकों के इस विद्रोह में स्थानीय मीना, मेव, अहीर, गुज्जर, नरुका, पंवार सभी शामिल हो गए। मंदिरों को तोड़ने आई सेनाओं का सशस्त्र विरोध होने लगा। मथुरा के इलाके का फौजदार, अब्दुन नबी खान, विद्रोह को कुचल कर मंदिरों को तोड़ने आगे आया।
गोकुल जाट के नेतृत्व में हुई लड़ाई में शाहजहाँ के काल में बने शादाबाद के फौज़ी ठिकाने को जनता ने ध्वस्त कर दिया और 12 मई 1669 को हुई लड़ाई में गोकुल जाट और उसके साथियों ने किसानों के औजारों से ही मुग़ल सैनिकों को हराकर, अब्दुन नबी खान को मार गिराया।
Read 10 tweets
Jan 22
यदि आप पति हो और किसी सुबह 5:30 में ही आपकी नींद खुल जाये तो आपको दो यक्ष प्रश्नों का सामना करना पड़ सकता है -

पहला -
चाय खुद बनाऊं या अर्धांगिनी को जगाने का दुःसाहस करूँ ?
परिणाम: आप कुछ भी करो आपको "चार बातें" सुननी ही हैl आप यदि खुद चाय बना लो तो ब्रह्म मुहूर्त में, अर्थात आठ बजे जब भार्या जागेगी तो आपको सुनना है -"क्या ज़रूरत थी खुद बनाने की , मुझे जगा देते, पूरा बर्तन जला दिया, वो दूध का बर्तन था, चाय वाली नीचे रखी है दाल भरकरl"
विश्लेषण: चाय खुद बनाने से पत्नी दुखी हुई या शर्मिंदा हुई या अपने अधिकार क्षेत्र में घुसपैठ से भयाक्रांत हुई या कुछ और... आप कभी समझ नहीं पाएंगेl दूध के बर्तन में चाय बनाना गुनाह है लेकिन चाय के बर्तन में दाल भरकर रखी जा सकती हैl
Read 6 tweets
Jan 21
धर्म परिवर्तन के खिलाफ़ आपके जो कानून हैं वो उल्टे हैं। बात हज़म करने में दिक्कत होगी, लेकिन जो ज़मीनी स्तर पर ऐसे मामले देख चुके हैं, उन्हें ये स्वीकार करने में दिक्कत नहीं होगी। धोखे से, लालच देकर, या गलत तरीके से धर्म परिवर्तन करते/करवाते पकड़े जाने पर क्या होता है?
अगर पीड़ित अथवा पीड़िता (जिसका धर्म परिवर्तन करवाया गया हो) किसी अनुसूचित जाति-जनजाति से आता/आती है, तो अधिक सज़ा होगी, और अगर वो सामान्य वर्ग से आता/आती हो तो कम सज़ा होगी। क्या धोखे से धर्म परिवर्तन करवाने वाले भी ऐसा ही सोचते हैं?
नहीं! वो बिलकुल इसका उल्टा करते हैं। चाहे लव जिहाद कहलाने वाले मामलों की तथाकथित "रेट लिस्ट" देखिये, या अन्य तरीकों के मामले में देखिये, तथाकथित सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर के काल से इस बात के लिखित प्रमाण हैं कि निशाना पहले ब्राह्मण, फिर क्षत्रिय, वैश्य और अंत में दूसरी जातियां होंगी।
Read 5 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Don't want to be a Premium member but still want to support us?

Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal

Or Donate anonymously using crypto!

Ethereum

0xfe58350B80634f60Fa6Dc149a72b4DFbc17D341E copy

Bitcoin

3ATGMxNzCUFzxpMCHL5sWSt4DVtS8UqXpi copy

Thank you for your support!

:(