आज ग्यारह सितम्बर है..
भारतीय इतिहास का एक बहुत बड़ा दिन..
आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने
शिकागो में विश्व हिंदू सम्मेलन में वह ऐतिहासिक भाषण दिया था जिसके बारे में सोच कर आज भी हमारा ह्रदय अपने धार्मिक वैभव और थाती पर गर्व से आल्हादित हो उठता है..
आज का दिन हमारी गौरवशाली परंपरा के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि ये दिन देश की एक और महान विभूति से जुड़ा है।
आइए आज बात करते हैं कविवर सुब्रह्मण्यम भारती की जिनके गीत हम गाते हैं, जिनका देवलोक गमन आज ही के दिन हुआ..
और जिनके अंतिम संस्कार में केवल चौदह व्यक्ति सम्मिलित हुए थे..
है ना आश्चर्य की बात..?
कहते हैं कि ऐसा तो किसी शत्रु के साथ भी न हो..किंतु बिल्कुल ऐसा ही हुआ तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय स्वातंत्र्यवीर 'भारतीयार' के साथ..
@Sheshapatangi
महाकवि भारतीयार आधुनिक युग के महानतम
तमिल कवि कहे जाते हैं।
उनका कहना था कि "अलग होते हुए भी सभी भारतीय एक ही माँ की संतान हैं तो बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की क्या आवश्यकता है?"
आपकी अधिकांश रचनाएं धार्मिक,राजनैतिक और सामाजिक विषयों पर लिखी गई हैं।
आपके लिखे गीत तमिल चलचित्रों और कर्नाटक संगीत समारोहों में अत्यधिक लोकप्रिय हैं।
वे एक शाक्तिक अद्वैती थे जिन्हें समूची सृष्टि और उसका अस्तित्व माँ काली के नृत्य का विस्तार दिखाई देता था।
जीवन के पाँचवें वर्ष में ही मातृशोक के कारण 11/12/1882 को जन्मे चिन्नास्वामी सुब्रह्मण्य अय्यर और इलाकुमी अम्माल की संतान सुबय्या का बचपन बहुत दुख में बीता.
कविताओं और तमिल साहित्य में उनकी रुचि पिता को पसंद नहीं थी,वे उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे किंतु धीरे-धीरे वे समझ गए..
और उन्हें तिरूनेलवेली के राजा की सेवा में भेज दिया।
एक बार राजा के दरबार में सुबय्या का एक पंडित जी से वादविवाद हुआ जिससे प्रभावित हो कर राज दरबार ने उन्हें "भारती" की उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय किया।
1898 में पिता की मृत्यु के बाद वे अपनी जीवनी संगिनी चेल्लम्मा के साथ बनारस आ गए जहाँ उनके चाचा-चाची एक मठ का प्रबंधन सँभाल रहे थे।
वहाँ उन्होंने सेंट्रल हिंदू कालेज में प्रवेश लिया,हिंदी और संस्कृत सीखी और अपनी अंग्रेजी को और निखारा।
इन्हीं दिनों उन्होंने अपनी चिरपरिचित वेशभूषा अपनाई। बाल छोटे करवाए,मूँछें बढ़ाई और उत्तर भारतीय रंग ढंग के अनुसार अपना विशेष साफा बाँधने लगे..
इट्टेयापुरम के राजा ने उन्हें लौटने को कहा तो वे 1904 में वापस लौटे किंतु राजसी वैभव उनके मन नहीं भाया.
और वे मदुरै चले गए जहाँ भाग्य ने पलटी खाई और उनकी भेंट स्वदेशी मित्रण के संपादक जी. सुब्रह्मण्य अय्यर से हुई और वे स्वदेशी मित्रण के उप संपादक बन गए।
उनका मुख्य काम था अंग्रेजी समाचारों का तमिल में अनुवाद करना।
और उन्हें अवसर मिला स्वामी विवेकानंद, बाल गंगाधर तिलक, वीर सावरकर आदि राष्ट्रवादियों के ओजस्वी भाषण पढ़ने का..और सहानुभूति जागृत हुई राष्ट्रवादियों के साथ..
इस से उन्हें लिखने की प्रेरणा भी मिली और प्रशिक्षण भी..
स्वदेश मित्रण के उप संपादक के रूप में भारती 21वें अखिल भारतीय काँग्रेस अधिवेशन में भाग लेने काशी गए जहाँ वे सिस्टर निवेदिता से मिले। उनके कविता संग्रह के दो अंक स्वदेश गीतांजलि और जन्मभूमि सिस्टर निवेदिता को समर्पित हैं।
देशभक्त मंडयम बंधुओं ने जब "India" साप्ताहिक निकाला तो भारती उसके संपादक बने।इसके साथ ही वे अंग्रेजी पत्रिका बाल भारती, तमिल पत्रिका चक्रवर्तिनी और तमिल दैनिक विजया के संपादक रहे।
"India" में भारती ने अपनी कविताओं से जान डाल दी जिनमें उदारवादियों का उपहास था और स्वतंत्रता संग्राम में भाग न लेने वालों की भर्त्सना।एक कार्टून प्रकाशित हुआ जिसमें नरमपंथियो को लार्ड मोर्ले द्वारा डाली हुई हड्डी के लालची कुत्ते जैसा दिखाया गया।
वे अरबिंदो घोष से बहुत प्रभावित थे। उनसे मिले भी..
देशभक्ति का संघर्ष में जेल जाने और अंग्रेजों की ज्यादतियों के चलते वे आर्थिक रूप से विपन्न हो गए और जब बाहर आए तो एक हाथी की टक्कर से घायल हुए और कुछ दिनों बाद 11/09/1921 को उनका निधन हुआ।
वे कार्ल मार्क्स से अधिक वामपंथी थे किंतु वामपंथियों ने कभी उन्हें याद नहीं किया क्योंकि वे सनातन धर्म में विश्वास रखते थे। ह्रदय से उसी का गुणगान करते थे।

महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के जीवन को एक ट्वीट श्रृंखला में समेटना असंभव है..

आज बस इतना ही..शेष फिर कभी..
🙏
@threadreaderapp
Unroll..

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with अक्षिणी.. 🇮🇳

अक्षिणी.. 🇮🇳 Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @Akshinii

31 Jul
जलियाँवाला बाग सुनते ही आज भी हर सच्चे भारतीय की आत्मा सिहर उठती है और लहू खौल उठता है..
आइए बात करते हैं उस अमर बलिदानी की जिसने इस जघन्य हत्याकांड का प्रतिशोध लेने के लिए 21साल प्रतीक्षा की..
#उधम_सिंह
आगे बढ़ने से पहले जानने योग्य बात यह है कि उधम सिंह द्वारा प्रतिशोध की कार्यवाही पर चाचा जी और बापू जी की प्रतिक्रिया क्या रही..


उधमसिंह के इस कार्रवाई को अधिकांश भारतीयों ने अंग्रेजों के अत्याचारों पर एक प्रतिक्रिया ही माना किंतु भारत के तथाकथित कर्ताधर्ताओं ने इसकी भर्त्सना की।
बापू ने इसे पागलपन बताते हुए कहा कि"इस अतिरेक से मुझे बहुत कष्ट पहुँचा है और मैं इसे पागलपन समझता हूँ।"
Read 19 tweets
20 Jul
"बहरों को सुनाने के लिए धमाकों की आवश्यकता पड़ती है.."
कितने लोगों को ये संवाद याद है?

8 अप्रैल 1929 को दिल्ली की केन्द्रीय विधान सभा में हुए धमाके की गूँज सात समंदर पार ब्रितानी सरकार के कानों तक सुनाई दी थी..
बात करते हैं बटुकेश्वर दत्त की जो इस साहसिक कारनामे में भगत सिंह के साथ थे..

@Sheshapatangi
प्रस्तुत है वो परचे जो
विधान सभा की दीर्घा में इस धमाके के बाद फेंके गए..
Read 12 tweets
8 Jul
क्या कहें उन्हें ?
एक मुख्यमंत्री, एक हत्यारा.. या एक हत्यारा मुख्यमंत्री..?

आइए बात करते हैं ज्योति बासु की..आज उनके जन्मदिन पर..
ज्योति बासु ने पूरे 23 साल, 4 महीने और 17 दिन पश्चिम बंगाल पर एकछत्र राज किया 1977 से 2000 तक मुख्यमंत्री के रूप में..
एक कम्युनिस्ट आतंकी जो अपने कार्यकाल में हर रोज कम से कम
5 हत्याओं के लिए उत्तरदायी रहे.. लोगों की और उद्योगों की..
1977 में सत्ता में आने से बहुत पहले ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने हत्या को राजनैतिक अस्त्र की तरह काम में लेना शुरू कर दिया था।
1970 से जब उन्होंने बर्धवान के सेन परिवार से सम्बंधित कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं का वध किया।
Read 22 tweets
7 Jul
रे चीन..बाकी सब तो ठीक है..
तू मन्नै ये बता के 800 भेड़ां ताईं पेट ना भरो के थारो..?
ये 800 भेड़ों की कहानी बड़ी मजेदार है..
1972 के युद्ध के तीन साल बाद चीन ने भारत पर सीमा अतिक्रमण के साथ भारतीय सेना पर चीन की 800 भेड़ें और 59 याक चुराने का आरोप भी लगाया..
1965 की बात है..तब भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे..
चीन की तरफ से घुसपैठ के प्रयास तो होते ही रहते हैं और उल्टा चोर कोतवाल डाँटे की तर्ज़ पर फिर वो अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत पर अनर्गल आरोप लगाता है..
इस बार भी ऐसा ही हुआ..
Read 8 tweets
5 Jul
आज पाँच जुलाई है..
आज उसका जन्मदिन है जो हम सभी भारतीयों के ह्रदय में देशप्रेम का प्रतीक रही है..
जो जगाती आई है बच्चे-बच्चे के मन में मातृभूमि के प्रति समर्पण की उत्कंठा ..
जो सशरीर नहीं होते हुए भी सजीव रही है,
संपूर्ण भारत की आत्मा में रची बसी है..
उसका जन्म पाँच जुलाई 1921 को बिलासपुर के केन्द्रीय कारागार की बैरक नंबर 9 में हुआ।
जेल में जन्मी थी तो स्वतंत्रता की चाह तो अवश्यंभावी रही होगी..
आजादी के दीवानों की ही नहीं यह हम सब की भी प्रिय है..आज भी..
हम बात कर रहे हैं..
"पुष्प की अभिलाषा" की..
जो आज से ठीक सौ साल पहले महान राष्ट्र भक्त कवि पं. माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा युवाओं में आजादी की अलख जगाने के लिए लिखी गई।
चाह नहीं मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ ..
Read 11 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal Become our Patreon

Thank you for your support!

Follow Us on Twitter!