थ्रेड
राजा_की_कहानी : हवाई महल

एक बार अकबर ने एक सपना देखा। सपने में उसने देखा कि बादलों में एक बड़ा ही सुन्दर महल बना हुआ है। राजा उस महल की सैर कर ही रहा था कि सपना टूट गया। दरबार में बादशाह ने अपना सपना दरबारियों को सुनाया।
अब दरबारी ठहरे एक से बढ़ कर एक चापलूस।
"हुज़ूर, ऐसा महल तो आपके पास ही होना चाहिए।"
"अगर ऐसा महल हमारे राज्य में होगा तो हुज़ूर की शान में चार चाँद लग जाएंगे।"
"उस महल को देखने इतने पर्यटक आएंगे कि मुल्क मालामाल हो जाएगा।"
"आप कहें तो दुनिया के एक से बढ़कर एक कारीगर आपके लिए हाज़िर कर दें।"
बादशाह को भी बादलों में महल बनवाने की बात जाँच गयी। बादशाह ने अपने सबसे खास दरबारी बीरबल को बुलाया।
"बीरबल, क्या तुम हमारे लिए ऐसा महल बनवा सकते हो?"
बीरबल बड़ा चालाक और मौकापरस्त व्यक्ति था।
"बिलकुल महाराज!!! लेकिन इसके लिए बहुत सारी दौलत और समय लगेगा।"
"जितना पैसा और समय चाहिए ले लो, लेकिन हमारे पास हवाई महल तो होना ही चाहिए।"
"एक शर्त और है महाराज।"
"वो क्या?"
"मैं क्या कर रहा हूँ और क्यों कर रहा हूँ ये आप नहीं पूछेंगे, मुझ से पैसे का कोई हिसाब नहीं मांगेंगे।"
"ठीक है।"
बीरबल हवाई महल का वादा करके चला गया। उसके गुलाम रोज शाही खजाने से ढेर सारा पैसा ले जाते। उधर बीरबल ने अपने लिए एक बढ़िया सा महल बनवा लिया। अपनी बीवी के लिए नक्काशीदार ज़ेवर बनवा लिए। बच्चे के नाम पर जमीन खरीद ली।
इधर राज्य का खजाना ख़ाली होता जा रहा था। लेकिन बादशाह अपनी शर्त के मुताबिक बीरबल से कुछ पूछ नहीं सकता था। उधर प्रजा भूखी मर रही थी। बादशाह हवाई महल के सपने दिखा कर किसी तरह हालात को काबू किये हुए था।
बहुत समय बीतने के बाद इंतज़ार ख़तम हुआ और बीरबल दरबार में आया।
"जहाँपनाह, आपके हुक्म की तामील करते हुए मैं ऐसे कारीगरों को ढूंढ लाया हूँ जो चंद पलों में ही आपका हवाई महल बना सकते हैं। आप चाहें तो उनके काम का जायजा ले सकते हैं।"
पहले तो बादशाह को गुस्सा आया, लेकिन महल बनने की बात सुन कर उसे थोड़ा संतोष हुआ। अकबर ने तुरंत राज्य में ढिंढोरा पिटवा दिया कि हवाई महल बस तैयार होने ही वाला है। निर्धारित दिन और समय पर बादशाह, दरबारी और जनता के साथ निर्धारित जगह पर पहुँच गए।
थोड़ी देर बाद बीरबल पिंजरों में भर कर ढेर सारे तोते लेकर वहाँ पहुंचा। सभी लोग इतने सारे तोते देख कर दंग रह गए।
"बीरबल, ये तोते क्यों लेकर आये हो?"
"हुज़ूर, ये ही तो हैं आपके कारीगर।"
इतना कहकर बीरबल ने पिंजरों के दरवाजे खोल दिए।
बीरबल के सिखाये हुए तोते शोर आसमान में पहुँच कर शोर मचाने लगे, "ईंट लाओ, चूना लाओ, दीवार बनाओ, महल बनाओ।" जनता ठगी से देखती रह गयी। बादशाह को भी हवाई महल की असलियत समझ आ गयी। लेकिन तब तक बीरबल जाकर प्राइवेट नौकरी ज्वाइन कर चुका था।

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with WhiteCollarMazdoor

WhiteCollarMazdoor Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @BankerDihaadi

12 Dec
थ्रेड
Inefficiency and Lethargy

पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी स्वर्गीय श्री T. S. R. Subramanian ने अपनी पुस्तक "India at Turning Point, the Road to Good Governance" में एक किस्से का जिक्र किया है। आप भी सुनिए। सुब्रमनियन साहब रिटायर हो चुके थे और नॉएडा में रहते थे।
चूंकि नए नए दादा बने थे और लड़का अमेरिका में था, इसलिए उनको उससे बात करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय फ़ोन सुविधा (ISD) की जरूरत थी। उस समय मोबाइल का जमाना नहीं आया था। सब काम लैंडलाइन पे ही होता था।
साहब ने BSNL के नजदीकी ऑफिस से संपर्क किया और जरूरी दस्तावेज और राशि जमा करवा दी। लेकिन हफ्ता दस दिन के बाद भी जब ISD सुविधा चालू नहीं हुई तो उन्होंने वापिस कार्यालय में संपर्क किया। तब पता चला की वो एक बहुत जरूरी फीस भरना भूल गए थे, जिसे आम भाषा में 'रिश्वत' भी कहा जाता है।
Read 17 tweets
8 Dec
थ्रेड
#जल्दी_का_काम_सरकार_का

नीति आयोग और अमिताभ कांत जी को रिफॉर्म्स की इतनी जल्दी है कि वो बेसिक होमवर्क करना ही भूल जाते हैं। रिफॉर्म्स के लिए पहला जरूरी कदम होता है आधारभूत ढांचा बनाना। उदाहरण के लिए डिजिटाइजेशन को लेते हैं।
बायोमेट्रिक डिवाइस और सॉफ्टवेयर डिजिटाइजेशन के लिए मूलभूत जरूरत है। इसलिए सरकार को चाहिए था कि देश में बायोमेट्रिक डिवाइस के निर्माण को प्राथमिकता देती। लेकिन सरकार तो जल्दी में थी। डिजिटाइजेशन डंडे के जोर पर लागू करवा दिया।
बायोमेट्रिक डिवाइस चीन से मंगवानी पड़ी। आज भी ज्यादातर बायोमेट्रिक डिवाइस चीन से आती हैं। दूसरा कदम था कि लोगों को कैशलेस लेन-देन के लिए बढ़िया माध्यम उपलब्ध कराना। बिना किसी साइबर सिक्योरिटी सिस्टम के आनन फानन में UPI लागू कर दिया।
Read 12 tweets
6 Dec
थ्रेड

थोथा चना, बाजे घणा

शाहरुख़ खान बॉलीवुड एक्टर्स द्वारा चलाये जा रहे सोशल एक्टिविज्म के बारे में कहते हैं कि "हम लोग 'भांड' लोग हैं। हमें केवल भांडगिरी ही करनी चाहिए।"
भांड एक आम भाषा का शब्द है जिसके दो मतलब हैं। पहला मतलब है नाच गा कर लोगों का मनोरंजन करने वाला। इस में एक कला स्वांग या बहरूपिया भी होती है। बहरूपिये का काम होता है भिन्न भिन्न रूप धर के लोगों का मनोरंजन करना।
और एक बहरूपिये की कला-दक्षता का निर्णय इससे होता है कि वो जो भी रूप धरे उसमें पूरी तरह रम जाए। जो भी करे अपने स्वांग के हिसाब से ही करे। अब चाहे स्वांग रानी लक्ष्मीबाई का हो या चाहे किसी वेश्या का। भांड अपने स्वांग (अंग्रेजी में 'रोल') के साथ बेईमानी नहीं कर सकता।
Read 14 tweets
4 Dec
Politicians are bound to be vote oriented. It is the duty of the permanent executive (bureaucrats) to advise rightly to the government and do not compromise with the larger national interest. But these days bureaucrats have forgotten the foundational characteristic of bureaucracy
That is, work in anonymity. Neither Macaulay (father of modern education system), nor Sardar Patel wanted Civil services to be a celebrity job. Macaulay said that a civil servant should have "ordinary prudence".
Sardar Patel said that let the politicians be face of the government, civil servants should be at its core. But these days bureaucrats are busy in becoming "Singham" and "firebrand". They do live raids on YouTube, indulge in spat on Twitter and what not.
Read 5 tweets
28 Nov
थ्रेड: लोकतंत्र के ब्राह्मण

एक बार जब हस्तिनापुर की राज्यसभा में युधिष्ठिर और दुर्योधन में से भावी युवराज के चयन का प्रश्न चल रहा था तब विदुर ने दोनों की न्यायिक क्षमता जांचने का सुझाव दिया। राज्यसभा में चार अपराधी बुलाये गए जिन पर कि हत्या का आरोप सिद्ध हो चुका था।
बारी थी सजा निर्धारित करने की। पहला नंबर दुर्योधन का आया। दुर्योधन ने तुरंत चारों को मृत्युदंड सुना दिया। फिर युधिष्ठिर का नंबर आया। युधिष्ठिर ने पहले चारों का वर्ण पूछा। फिर वर्ण के हिसाब से शूद्र को 4 साल, वैश्य को 8 साल, क्षत्रिय को 16 साल की सजा दी।
और ब्राह्मण को अपनी सजा स्वयं निर्धारित करने के लिए कहा। लोकतंत्र में इस कहानी का काफी महत्व है।

जब मैं UPSC की कोचिंग कर रहा था तो इंटरव्यू गाइडेंस के लिए UPSC के एक रिटायर्ड मेंबर लेक्चर के लिए आये थे।
Read 10 tweets
28 Nov
थ्रेड: मेरा देश आगे बढ़ रहा है।

ये कौनसा देश है जो आगे बढ़ रहा है? कहीं अपनावाला देश तो नहीं? पर हमको तो नहीं दिखाई देता। लेकिन नेता लोग तो कह रहे हैं कि आगे बढ़ रहा है। और लोकतन्त्र कहता है नेता बहुत समझदार होते हैं। फिर तो सही ही बोल रहे होंगे। मतलब देश तो आगे बढ़ रहा है।
बस हमको पता नहीं चल रहा।कहीं ऐसा तो नहीं तो देश चुपचाप आगे बढ़ रहा हो, किसी को बिना बताये। हो सकता हैकि जब रात को हम सो रहे हों तब देश चुपके से आगे बढ़ जाता हो और सुबह हम लोगों के मजे लेनेके लिए रुक जाता हो।नेताओं को पता लग ही जाता होगा। क्यूंकि वे तो बेचारे रात दिन काम करते हैं।
पब्लिक ही है जो आलसियों की तरह रात को सो जाती है। पब्लिक सोती है तभी तो देश आगे बढ़ता है। मतलब पब्लिक ही देश के आगे बढ़ने में बाधक है। या फिर ये भी हो सकता है कि देश हमको बिना साथ लिए ही आगे बढ़ रहा है। नेता भी आगे बढ़ रहे हैं, इसीलिए उनको पता है।
Read 5 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal Become our Patreon

Thank you for your support!

Follow Us on Twitter!