(1/7)वह दिल्ली के लोधी कॉलोनी में एक मध्यम वर्गीय परिवार में पले-बढ़ें।
उनके पिता एक सरकारी सेवक थे और उनका निवास स्थान भी सरकारी था।
वह दयाल सिंह कॉलेज गए और पढ़ाई पूरी होने के बाद, अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया। एक समय ऐसा भी था, जब वह 'रसना' ब्रांड के इकलौते वितरक थे।
(2/7)उनका लाजपत नगर में एक बड़ा गोदाम भी था, जिसमें 7-8 ऑटो थे, पूरे दिल्ली में रसना की डिलीवरी करते। उनका नाम, हर बाजार में लोग जानते थे। ज़िन्दगी खुशनुमा थी।

फिर वक्त ने करवट बदली और 1984 के दंगे हुए। उन्होंने अपना गोदाम, 8 ऑटो और यहां तक ​​कि डीलरशिप भी खो दी।
(3/7)कई खाद्य कंपनियों के साथ काम करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसलिए उन्होंने एक टैक्सी खरीदी,, और उसे चलाकर जीवन फिर से शुरू किया।

छह-सात साल बाद मसूरी से लौटते समय उनका एक भयानक एक्सीडेंट हो गया।
13 दिन से कोमा में थे। देहरादून के एक अस्पताल में होश आया,
(4/7)तो पता चला घुटने, रिब केज और एक हाथ की हालत बहुत बुरी थी।
सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की कोशिश से, वह 3 महीने में ठीक हो गए। इसके बाद, 3.5 महीने तक फिजियो और व्यायाम चला। इतने महीनों की निरंतर कोशिशों के बाद वह अपने पैरों पर तो खड़े हो गए, लेकिन गाड़ी की हालत अब भी पंचर थी।
(5/7)इसलिए उन्होंने एक ऑटो खरीदी। लेकिन कुछ साल बाद फिर उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

समय लगा, लेकिन वह पूरी तरह से ठीक हो गए। अब वह ऑटो चलाते हैं, कभी किसी यात्री को मना नहीं करते, कभी-कभी ग्राहकों से ठगे भी जाते हैं। लेकिन फिर भी मुस्कुराते हैं और विनम्रता से कहते हैं, "वाहे गुरु"!
(6/7)उनकी कहानी को पढ़ने के बाद, मुझे यह एहसास हुआ, चाहे आपका जीवन कितना भी कठिन क्यों न हो, हौसला रखिए और इच्छाशक्ति को मजबूत रखिए। क्योंकि अँधेरा चाहे कितना भी घना हो, बस एक रौशनी की किरण उसे मिटा सकती है।

परमजीत सिंह, आपको सलाम है।
#inspiration
(6/7)साभार: अनिल मदान (फेसबुक),  नेहा मल्होत्रा (लिंक्डइन linkedin.com/in/malhotra-ne…)

• • •

Missing some Tweet in this thread? You can try to force a refresh
 

Keep Current with द बेटर इंडिया (The Better India - Hindi)

द बेटर इंडिया (The Better India - Hindi) Profile picture

Stay in touch and get notified when new unrolls are available from this author!

Read all threads

This Thread may be Removed Anytime!

PDF

Twitter may remove this content at anytime! Save it as PDF for later use!

Try unrolling a thread yourself!

how to unroll video
  1. Follow @ThreadReaderApp to mention us!

  2. From a Twitter thread mention us with a keyword "unroll"
@threadreaderapp unroll

Practice here first or read more on our help page!

More from @TbiHindi

28 Sep
(1/7)भारत के पर्व-त्योहार, परंपराओं और रीति-रिवाजों ने देश की अपरंपार विविधताओं को बचाने में सबसे बड़ा योगदान दिया है।
अब नोनी की ही बात कर ली जाए, अगर जितिया (जीवित पुत्रिका व्रत) जैसा कोई व्रत नहीं होता, तो इस बेहद गुणकारी भोज्य पदार्थों का अस्तित्व रहता? ImageImageImageImage
(2/7)आज जितिया व्रत का शुभारंभ नहाय-खाय के साथ हुआ है। इस व्रत में नोनी का साग, मरुआ के आटे की रोटी, झिंगनी (तोरी) इत्यादि चीज़े खाई जाती हैं और इसी बहाने इन सब चीज़ों का नई पीढ़ी से नाता जुड़ पाता है।

ग्लोबलाइजेशन के दौर में, हम सब ने अपने आपको बेहद समेट लिया है।
(3/7)अब अपने आप को खोलने की जरूरत है। अपने खानपान में मडुआ, नोनी जैसे सैकड़ों स्वास्थ्यवर्धक वस्तुओं को शामिल करने की जरूरत हैं।आइये इस पोस्ट में इन दोनों गुणकारी चीजों से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।

नोनी दो प्रकार की होती हैं। एक छोटी नोनी जो जिउतिया पर्व में खाया जाता है,
Read 7 tweets
7 Jul 20
#इतिहास_के_पन्नों_से #Thread #Netaji #SubhaschandraBose #INA #freedomfighters #History #UnkownHeries

"मुझे आज भी याद है कि एक सैनिक ने कहा था, 'बहनजी मुझे जल्द से जल्द ठीक करो ताकि मैं देश के लिए फिर से बलिदान दे सकूं,'" यह कहना है 94 वर्षीय रमा खंडेलवाल का। 1/13
आज़ादी की लड़ाई में रमा, आज़ाद हिन्द फ़ौज का हिस्सा थीं और अपनी काबिलियत के बल पर उन्होंने सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट होने का सम्मान प्राप्त किया था। एक समृद्ध परिवार से आने वाली रमा ने अपने देश के लिए सभी सुख-सुविधाओं को त्याग दिया था। 2/13
देशभक्ति की यह भावना उन्हें अपने दादाजी और माँ से मिली, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
रमा बतातीं हैं कि फ़ौज के सभी सैनिकों को ज़मीन पर सोना होता था और वो फीका खाना खाते थे। फिर पूरा दिन ट्रेनिंग करते, वह भी बिना आराम किए। 3/13
Read 14 tweets

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3/month or $30/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal Become our Patreon

Thank you for your support!

Follow Us on Twitter!

:(