Discover and read the best of Twitter Threads about #इति_श्री_इतिहास

Most recents (18)

कई दिनों बाद स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर #इति_श्री_इतिहास

तारीख़ 12 मई 1991।तमिलनाडु के थिरवलूर में वीपी सिंह की रैली हो रही थी।लोकसभा के चुनाव सिर पर थे। रैली में पर्याप्त भीड़ के बीच एक अनजाना व्यक्ति पत्रकार के भेष में बैठा था। उसके साथ एक महिला भी आई थी। वो व्यक्ति..
आगे की सीट पर चश्मा लगाए बैठा था। उसकी एक आँख नहीं थी। नाम था शिवरासन। One eye Jack। बम बनाते वक्त पहले कभी उसकी एक आँख चली गई थी। ये था लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन के प्लान को एग्जीक्यूट करने वाला मास्टर माइंड। वीपी सिंह की रैली में उस दिन मानवबम धनु भी आई थी। जानते हैं क्यों ?
ये एक तरह की मॉकड्रिल थी। धनु ने यहाँ D घेरे को पार कर वीपी सिंह के पैर छुए, बस धमाका नहीं किया।हाईसिक्योरिटी घेरे में कैसे घुसा जाता है,पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा को कैसे भेदा जाता है। यहाँ उसकी प्रैक्टिस की गई।बक़ायदा फ़ुल प्रूफ़ प्लान के साथ।ये सबकुछ कल्पना से परे था।फिर..
Read 13 tweets
#कश्मीर_1947_परिस्थिति
#नेहरू_जिन्ना_माउंटबेटन_सयुंक्त_राष्ट्र_जनमत_संग्रह #मिथक_और_तथ्य
आरोप लगता है नेहरू की वजह से कश्मीर समस्या है,पटेल की जगह नेहरू ने इसे अकेले हैंडल किया इसलिए गुड़गोबर हो गया, UN जाकर सत्यानाश किया।सच क्या है?
#इति_श्री_इतिहास में लाल चौक पर झंडा
Next -02 Image
फहराकर भीड़ के बीच खड़े पं.नेहरू की तस्वीर देखते हुए ।
अब थोड़ा धैर्य से पढ़िएगा

अब तथ्य

सितंबर का महीना,1949। कश्मीर घाटी में एक बेहद खास सैलानी पहुंचते हैं, नाम था पंडित जवाहर लाल नेहरू। झेलम नदी इस बात की गवाह है कि पं.नेहरू और शेख अब्दुला उसकी गोद में थे।

Next -03
दोनों ने करीब 2 घंटे तक खुले आसमान के नीचे नौकाविहार किया।आगे-पीछे खचाखच भरे शिकारों की कतार थी...

हर कोई प.नेहरू को एक नजर निहार लेना चाहता था। नेहरू पर फूलों की वर्षा हो रही थी, नदी के किनारे आतिशबाजी हो रही थी, स्कूली बच्चे नेहरू-अब्दुला जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
Next -04
Read 31 tweets
आइए #इति_श्री_इतिहास की बात करते हैं।

कल जन्मदिन पर कईयों ने वाजपेयी जी को याद किया और कई जगहों पर क्रिसमस प्रोग्राम को खंडित किया गया,आयोजकों को डराया-धमकाया गया।इस वाजपेयी होते तो क्या करते ? आडवाणी क्या सोच रहे होंगे ?

थोड़ा पीछे चलते हैं।साल 1999। वाजपेयी सरकार।
ईसाई तब भी भारत की जनसंख्या में 3% से कम थे, आज भी हैं। यूं तो अतिवादी हिंदू को कभी ईसाइयों के शारीरिक बल से वैसा खतरा महसूस नहीं हुआ,जैसा कि मुसलमानों से होता है। लेकिन RSS लंबे समय से मिशनरी की तरफ से होने वाले धर्मांतरण को संदेह की नजर से देखा रहा है।
और..
वाजपेयी सरकार में 1999 से 2004 के बीच संदेह, हिंसा में बदलने लगा। 1997 की तुलना में साल 2000 आते-आते ईसाइयों पर होने वाले हमले 800% तक बढ़ गए।
VHP ने दावा किया कि ये हमले...'राष्ट्रविरोधी शक्तियों के विरुद्ध देशभक्त युवाओं के क्रोध का परिणाम थे' जो धर्मांतरण का नतीजा है...
Read 7 tweets
#इति_श्री_इतिहास
आजादी की लड़ाई में शहीद तो बहुत हुए, सीने पर गोली झेली, बहुतों की गर्दन ने फांसी झूली।
मगर मात्र 23 साल का एक लड़का शहीद-ए-आजम कैसे हुआ ? सोचा है कभी ?

वजह ये नहीं थी कि हथियार उठाया, वजह ये थी कि उन्होंने एक हाथ में हथियार,दूसरे में किताब उठाई।भगत सिंह तो...
खुद कहते थे।
"क्रांति शब्द का अर्थ प्रगति के लिए परिवर्तन की भावना और आकांक्षा है। हथियार और गोला बारूद क्रांति के लिए कभी-कभी आवश्यक हो सकते हैं लेकिन इंकलाब की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।"
भगत सिंह साफ लिखते हैं कि

"बम और पिस्तौल क्रांति के पर्यायवाची नहीं हैं"
भगत सिंह को ढूंढना है तो बंदूक की नाल और बारूद की गंध में नहीं, किताबों की सुगंध में तलाशिए।भगत सिंह, ऊंचे स्वर में लगते नारों की जगह शांत भाव से लिखे अपने लेखों में मिलेंगे।
उनपर लिखी गई किताबों में दिखेंगे।

भगत सिंह अंग्रेजी हुकूमत के लिए वाकई घातक थे क्योंकि वो...
Read 8 tweets
#इति_श्री_इतिहास
''एक सपना अधूरा रह गया,एक गीत मौन हो गया और एक लौ बुझ गई।दुनिया को भूख और भय से मुक्त करने का सपना,गुलाब की खुशबू,गीता के ज्ञान से भरा गीत और रास्ता दिखाने वाली लौ। कुछ भी नहीं रहा''
पं.नेहरू को श्रद्धाजंलि देते हुए ये वाजपेयी जी के शब्द थे। आगे कहते हैं...
''यह एक परिवार,समाज या पार्टी का नुकसान भर नहीं है। भारत माता शोक में है क्योंकि उसका सबसे प्रिय राजकुमार सो गया। मानवता शोक में है क्योंकि उसे पूजने वाला चला गया।दुनिया के मंच का मुख्य कलाकार अपना आखिरी एक्ट पूरा करके चला गया।उनकी जगह कोई नहीं ले सकता''
मई 1964 में जब...
वाजपेयी संसद ये भाषण दे रहे थे हर सांसद की आंखें नम थीं। वो यहीं नहीं रुके ''लीडर चला गया है लेकिन उसे मानने वाले अभी हैं, सूर्यास्त हो गया है,लेकिन तारों की छाया में हम रास्ता ढूंढ लेंगे। ये इम्तहान की घड़ी है, लेकिन उनको असली श्रद्धांजलि भारत को मजबूत बनाकर दी जा सकती है''...
Read 5 tweets
#इति_श्री_इतिहास
सोवियत संघ के लेलिनग्राद में बालशोई बैले ग्रुप का डांस चल रहा था,मंच पर 'स्वैन लेक' की परफॉर्मेंस हो रही थी।सामने बैठा एक भारतीय मेहमान असहज हो रहा था,कह सकते हैं लजा रहा था।क्योंकि नर्तकियों की टांगे नग्न थी

छोटे कद और ऊंचे विचार का ये व्यक्ति कोई और नहीं 1/9
गृहमंत्री के तौर पर वहां मौजूद लालबहादुर शास्त्री थे। बगल में उनकी पत्नी जिन्हें अम्मा कहते थे, वो भी बगल में बैठी थीं तो लजाने की वजह दोगुनी हो गई थी।
इस पर मध्यांतर के वक्त उनके सूचना सलाहकार रहे कुलदीप नैय्यर ने पूछ लिया कि
नृत्य कैसा लगा ?
शास्त्री जी बोले-बड़ी शर्म आ रही..
शास्त्री जी घोर परंपरावादी थे और आडंबरी दुनिया से भी उनका वास्ता ना था। एक बार की बात है कि निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही ने अपनी फिल्म 'पाकीजा' की पार्टी में शास्त्री जी को बुलाया। ये वो दौर था जब कमाल अमरोही की पत्नी और हीरोइन मीना कुमारी प्रसिद्धि के उत्तुंग शिखर पर थीं...
Read 9 tweets
आरोप लगाया जाता है कि पं. नेहरू ने जम्मू कश्मीर को जानबूझ कर अतिरिक्त छूट दी(370),जबकि सरदार पटेल इसके खिलाफ थे। तो आइए सच्चाई जान लेते हैं
#इति_श्री_इतिहास
पहली बात तो लोगों को ये समझना चाहिए कि जब आज के गृहमंत्री 370 को निष्प्रभावी करने का प्रस्ताव संसद में पेश करते हैं 1/19
तो तब के गृहमंत्री पटेल 370 लागू करने से भला कैसे दूर रहें होंगे। कॉमन सेंस की बात है। अब इतिहास में आते हैं
बात तब कि है जब जम्मू कश्मीर का विलय भारत में हो चुका था, शेख अब्दुल्ला वहां के प्रीमीयर बन चुके थे, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जो कहा...
वो बहुत महत्वपूर्ण था ''हमने भारत के साथ काम करने और जीने-मरने का निश्चय किया है लेकिन भारत के साथ काम करने और जीने-मरने के इरादे के साथ-साथ कश्मीरियों की अपनी स्वायत्तता और अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप शासन का स्वप्न भी उनके लिए उतना ही महत्वपूर्ण है'
और यही वो बिंदु था जहां से..
Read 18 tweets
शहीद-ए-आजम भगतसिंह की फांसी के लिए गांधी जी को ना जाने क्या कुछ कहा जाता है, आजकल तो सावरकर से भी संबंध जोड़े जाने लगे हैं तो ऐसे #इति_श्री_इतिहास क्या कहता है?

बात 28 अक्टूबर 1928 की,साइमन कमीशन का लाहौर में तगड़ा विरोध हुआ,बौखलाए अंग्रेजों ने क्रूरता की लाठियां चलवा दी 1/40
उप निरीक्षक सांडर्स ने लाला लाजपत राय जी पर सीधी लाठी चलाई, एक सीने पर, दूसरी कंधे और तीसरी सिर पर लगी। बुजुर्ग लाला जी लाठियों की मार से पूरे 18 दिन लड़े
और 17 नवंबर को देह त्याग दिया। लाला जी की नीतियों से भगतसिंह भले ही खिलाफ हो गए थे, मगर लाला जी पर पड़ी लाठियों ने...
उन्हें हिलाकर रख दिया। 17 दिसंबर 1928 को लाहौर में अंग्रेज सुप्रीटेंडट स्कॉट को मारने का प्लान बना।स्कॉट को पहचानने की जिम्मेदारी जयगोपाल की थी, जिसने आगे चलकर
भगतसिंह से गद्दारी की, जयचंद बना और सरकारी गवाह बन गया। खैर! स्कॉट की जगह सामने 21 साल का सांडर्स आ गया...
Read 38 tweets
#इति_श्री_इतिहास
अंग्रेजी यातना सहकर एक चाचा स्वर्णसिंह की मौत हो चुकी थी, दूसरे चाचा अजीत सिंह अंग्रेजों से बचने के लिए विदेश में फरारी
काट रहे थे।घर में एक चाची विधवा थीं,दूसरी ना विधवा,ना सधवा। वो गोद में लेकर 3 साल के भगत सिंह को प्यार करती और नजरें मिलते ही रो पड़तीं 1/13
कहते हैं पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं, तो भगत के भी दिखने लगे थे। दुधमुहे दातों वाले 3 साल के भगत सिंह बड़ी चाची के गले में बाहें डालकर कहते
'रोओ मत , मैं अंग्रेजों को मार भगाऊंगा और चाचा जल्द लौट आएंगे। दूसरी चाची से कहते- मैं अंग्रेजों से बदला लूंगा।...
एक दिन बाग की जमीन तैयार कर आम के पौधे रोपे जा रहे थे, पिता सरदार किशन सिंह अपने मित्र मेहता नंदकिशोर को बाग दिखाने आए तो भगतसिंह को भी साथ
लाए। बेटा पिता की उंगली छोड़ खेत में जा बैठा और पौधों की तरह तिनके रोपने लगा। पिता ने पूछा- क्या कर रहे हो ?
जवाब आया- बंदूकें बो रहा हूं..
Read 13 tweets
आरोप लगता है कि नेहरू की वजह से कश्मीर समस्या है,पटेल की जगह नेहरू ने इसे अकेले हैंडल किया इसलिए सब गुड़गोबर हो गया, UN जाकर सत्यानाश किया।सच क्या है?
#इति_श्री_इतिहास में लाल चौक पर झंडा फहराकर भीड़ के बीच खड़े पं.नेहरू की तस्वीर देखते हुए आज थोड़ा धैर्य पढ़िएगा

अब तथ्य 1/30
सितंबर का महीना,1949। कश्मीर घाटी में एक बेहद खास सैलानी पहुंचते हैं, नाम था पंडित जवाहर लाल नेहरू। झेलम नदी इस बात की गवाह है कि पं.नेहरू और शेख अब्दुला उसकी गोद
में थे। दोनों ने करीब 2 घंटे तक खुले आसमान के नीचे नौकाविहार किया।आगे-पीछे खचाखच भरे शिकारों की कतार थी...
हर कोई प.नेहरू को एक नजर निहार लेना चाहता था। नेहरू पर फूलों की वर्षा हो रही थी, नदी के किनारे आतिशबाजी हो रही थी, स्कूली बच्चे नेहरू-अब्दुला जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस पर टाइम मैग्जीन ने लिखा- ''सारे लक्षण ऐसे हैं कि हिंदुस्तान ने कश्मीर की जंग फतह कर ली है'' मगर ये...
Read 32 tweets
सालों से एक भ्रम लोगों के जहन में भर दिया गया। वो ये कि पं.नेहरू नहीं सरदार पटेल को पहला पीएम होना चाहिए था। अधूरे सच को पूरा बताकर ऐसे पेश किया कि जनता जांनिसार हो बैठी। असल सच क्या है?
#इति_श्री_इतिहास
अप्रैल 1946 में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने को था।पिछले 6 साल... 1/11
यानि 1940 से मौलाना आजाद कांग्रेस के अध्यक्ष थे। भारत छोड़ो आंदोलन की वजह से पूरी की पूरी कांग्रेस जेल में थी, इसलिए हर साल होने वाला चुनाव नहीं हो पाया था। अब 1946 में सवाल था कि अगला कांग्रेस अध्यक्ष कौन बनेगा ? सनद रहे! प्रधानमंत्री कौन बनेगा ये सवाल अभी नहीं जन्मा था...
आगे कुछ बताने से पहले एक बात बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं कि गांधी जी और वर्किंग कमेटी के कई नेता शुरू से 57 साल के पं.नेहरू के पक्ष में थे।मगर नेहरू इससे पहले 3 बार अध्यक्ष रहे थे और प्रदेश समितियां चाहती थी कि अब तक सिर्फ एक बार अध्यक्ष रहे 71 साल के सरदार पटेल को मौका मिले..
Read 13 tweets
आज जब सत्ता और विपक्ष के बीच इतनी कड़वाहट है कि गद्दार से लेकर ना जाने क्या कुछ कहने से भी चलन हो चला है, चोट लगने पर भी उपहास होता है। तो क्या पहले भी ऐसा था ?
#इति_श्री_इतिहास
26 मार्च 1977 को एक छोटी कद काठी और रौबीले चेहरे का व्यक्ति विदेश मंत्रालय में पहुंचता है 1/10
उस व्यक्ति को आज विदेश मंत्री का पद संभालना था।और कुर्सी पर बैठते ही वो कहता है,"मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं आज उस कमरे में बैठा हूं,जहां कभी पंडित नेहरू बैठा करते थे"
ऐसा कहने वाले कोई और नहीं अटल बिहारी वाजपेई थे। जो जनता सरकार में पहली बार सत्ता के गलियारे पहुंचे...
वाजपेई आज उस कमरे में बैठे थे,जहां पं.नेहरू प्रधानमंत्री रहते हुए बैठते और विदेश मंत्रालय भी अपने पास रखते थे। राजनीतिक विरोधी होने के बावजूद अटल जी के हीरो नेहरू जी हुआ करते थे। पं.नेहरू भी वाजपेई जी को खूब पसंद करते।युवा वाजपेई के भाषणों को पीएम नेहरू गंभीरता से सुनते..
Read 11 tweets
कहते हैं इतिहास खुद को दोहराता है।
वैसे ही किसान हैं,वैसा ही आंदोलन और वही देशद्रोह की धारा।इतिहास को पढ़ते हुए वर्तमान को याद रखिए,सबकुछ आंखों के सामने से गुजरता जाएगा
#इति_श्री_इतिहास
बात 17 Mar 1907 की है।शहीद भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह लाहौर के एक मंच पर चढ़े...1/12
और बोलना शुरू किया 'भाइयों !हमें फिरंगियों को आज ही इस प्लेटफॉर्म से चुनौती देना है।इसके लिए माझा और मालवा के ताकतवर सरदारों की मंजूरी हमारे पास है।हमारी मांग है कि किसानों के खिलाफ आए काले कानून न्यू कॉलोनी एक्ट को सरकार रद्द कर दे।दो माह में ऐसा ना हुआ तो कोई टैक्स नहीं देंगे'
तब किसान आंदोलन के चेहरा बने सरदार अजीत सिंह उस कानून का विरोध कर रहे थे जो किसानों की जमीन उनसे छीन रहा था। दरअसल 1906 में न्यू कॉलोनी एक्ट में किसानों का आस्तित्व मिटा देने का उपाय था। कानून कहता था कि किसान की जमीन का वारिस सिर्फ उसका बड़ा बेटा हो सकता है। छोटा बेटा नहीं..
Read 12 tweets
विनायक दामोदर सावरकर का किरदार जितना विवादित रहा है,उतना ही रहस्यमयी भी
#इति_श्री_इतिहास
अंग्रेजों से माफी मांगी
गोडसे के साथी रहे
दोनों के परिवार में रिश्तेदारी रही
महात्मा गांधी के हत्या के आरोपी
क्या सावरकर सिर्फ इतने थे या इससे भी ज्यादा?
पहली कहानी कहां से शुरू ?1/6
दिसंबर का सर्द महीना था। तारीख थी 19। साल 1919। नासिक के कलेक्टर जैक्सन के शरीर में 4 गोलियां उतार दी गई, प्राण निकलने में पल भर ना लगा। गोली मारने वाले 18 साल के युवा क्रांतिकारी अनंत लक्ष्मण कान्हरे थे। 1910 में कान्हरे को फांसी हुई। सावरकर भी इसी मामले में लंदन से गिरफ्तार..
क्योंकि आरोप था कि जिस पिस्तौल से गोली चली,वो सावरकर ने लंदन से भेजी थी। सावरकर को गिरफ्तार कर लंदन से भारत लाया जा रहा था, एक बंदरगाह के नजदीक उन्होंने दुबले शरीर का फायदा उठाया और शौचालय के पॉटहोल से समंदर में कूद गए। 15 मिनट तैरकर वो किनारे पर पहुंच गए।मगर किनारे पर ही फिर..
Read 12 tweets
महिला दिवस के मौके पर #इति_श्री_इतिहास उस महिला की अदम्य कूटनीति पर।जिसने दिमाग की धार से दुनिया के मानचित्र को बदल कर रख दिया।कहानी बड़ी है मगर1971 के असल राष्ट्रवाद को बताते हुए रोंगटे खड़े कर देगी। एक पल भी बोझिल नहीं होने दूंगा।इंदिरा गांधी क्या हस्ती थीं,आज जान ही लीजिए1/22
अप्रैल 1971 में पाकिस्तानी सितम के मारे 5 लाख बांग्लादेशी शरणार्थी हिंदुस्तान में शरण ले चुके थे।युद्ध साफ नजर आ रहा था। मगर यहां सिर्फ भारतीय सेना को पाकिस्तान से नहीं लड़ना था बल्कि लड़ाई अमेरिका-चीन जैसी दो महाशक्तियों से भी होनी थी। दोनों खुलकर पाकिस्तान के साथ खड़े थे...
मगर इंदिरा जी भी अडिग थीं। इस बीच अप्रैल 1971 में चीनी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति याह्या खान को चिट्ठी लिखी और साफ शब्दों में कहा-"हिंदुस्तान अगर पाकिस्तान पर हमला करने का दुस्साहस करता है तो पाकिस्तान की संप्रभुता और स्वतंत्रता के लिए हर मुमकिन मदद चीन करेगा"
Read 23 tweets
पं.नेहरू पर सबसे बड़ा आरोप लगाया जाता है कि उन्होंने UN की स्थाई सीट खुद ना लेकर चीन को दे दी।इस पर ऐतिहासिक तथ्य क्या करते हैं,ध्यान से पढ़िएगा।झूठ के गुबार से निकलना आसान होगा
#इति_श्री_इतिहास
बात 1949 की है।चीन में कम्यूनिस्टों की जीत हुई,‌ माओ के हाथ चीन की सत्ता आई... 1/6
सोवियत तानाशाह स्टालिन के दिए हथियारों के दम पर माओ ने नेशनलिस्ट चांग काई शेक को हरा दिया।उन्हें भाग कर ताइवान जाना पड़ा।चांग काई शेक ने ताइवान को रिपब्लिक ऑफ चाइना नाम दिया और माओ ने मेनलैंड चाइना का नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना रखा।मतलब 2-2 चीन हो गए।अब सबसे गौर करने वाली बात
चीन 1945 से ही सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य था।मगर जब दो चीन हो गए तो पं.नेहरू ने स्थाई सदस्यों से कम्यूनिस्टों के चीन को मान्यता देने की बात कही,क्योंकि छोटे से द्वीप ताइवान का‌ स्थाई सदस्य होना ठीक नहीं लगा। इस पर अमेरिका ने पं.नेहरू से कहा चीन की जगह आप स्थाई सदस्यता ले लीजिए
Read 7 tweets
#इति_श्री_इतिहास
1952 में प्रचंड बहुमत मत से जीतकर नेहरू अब देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री थे। और नेहरू अपने उस फैसले पर ताउम्र कायम रहे जो उन्होंने खुद से वादा किया था। नेहरू ने क्या कहा था, उसे शब्दशः बड़े ध्यान से पढ़िएगा।

' नेहरू तुम्हें जूलियस सीजर नहीं बनना है...1/4
सीजर होने का मतलब है कि गणतांत्रिक तरीके से चुनकर सत्ता में आना और फिर तानाशाह की तरह काम करना। वैसे भी इतिहास बताता है कि लोकतंत्र में तानाशाह नंगी तलवार लिए घोड़े पर चढ़कर नहीं आते, जनता अपने कांधों पर उसकी‌ पालकी उठाती है और तख्त पर बैठाती है।' नेहरू आगे कहते हैं..2/4
जब वो चुना हुआ नेता तानाशाह बनने की प्रक्रिया में होता है तो सबसे पहले संकीर्ण राष्ट्रवाद की बात करता है। जनता इस पर ताली बजाती है। फिर धीरे-धीरे वो संस्थाओं को खत्म करता है और उसकी भक्त जनता कहती है कि संस्थान राष्ट्र की प्रगति में बाधक थे। और अंत में ...
Read 4 tweets
#इति_श्री_इतिहास
दूसरे विश्व युद्ध से दुनिया उभर रही थी, कोरिया-सोवियत संघ युद्ध बड़ी मुश्किल रुका।
1959 में दिखने लगा कि चीन-भारत आमने-सामने हैं। युद्ध संभावित था। ऐसे में नेहरू के सामने दो विकल्प थे। या तो पश्चिमी गुट में शामिल हो जाएं, या अकेले चीन से लड़े और...1/3
युद्ध के भयावह परिणाम झेलें। अब देखिए जरा उस विषम परिस्थिति में भी नेहरू के दिमाग में इंसानियत थी। वो जानते थे कि पश्चिमी देशों के साथ जाने का मतलब है कि दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध में झोंकना। वो बुरे से बुरे हालात में भी कम से कम नुकसान के बारे में सोच रहे थे।
2/3
चीन चाहता था कि भारत पश्चिमी देशों के साथ जाए ताकि रूस खुलकर उसके साथ आ जाए। या फिर भारत उसके सामने समर्पण करे।
नेहरू ने कहा यह समर्पण भौतिक नहीं, मानसिक होगा। और हिंदुस्तान ऐसा नहीं करेगा।नेहरू का हिंदुस्तान अकेला लड़ा,हारा लेकिन सदियों के लिए अपनी आत्मनिर्भरता स्थापित कर गया
Read 3 tweets

Related hashtags

Did Thread Reader help you today?

Support us! We are indie developers!


This site is made by just two indie developers on a laptop doing marketing, support and development! Read more about the story.

Become a Premium Member ($3.00/month or $30.00/year) and get exclusive features!

Become Premium

Too expensive? Make a small donation by buying us coffee ($5) or help with server cost ($10)

Donate via Paypal Become our Patreon

Thank you for your support!